UP Free Scooty Yojana 2026; यूपी फ्री स्कूटी नई नियमावली तैयार, आवेदन, पात्रता चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

|
On: July 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Free Scooty Yojana 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देने की तैयारी अब तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना की नियमावली तैयार कर ली गई है और जल्द ही इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। पहले जहां स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को इस योजना में शामिल करने की बात कही गई थी, वहीं अब विभाग ने स्नातक अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओं को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। कितनी छात्राओं का चयन होगा, पात्रता क्या रहेगी और मेरिट कैसे तैयार होगी, पूरी जानकारी आगे पढ़ें।

नियमावली में चयन को लेकर क्या है प्रावधान

उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत उन्हीं छात्राओं को स्कूटी देगी, जिनका शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर रहा है। विभाग एनआईसी के सहयोग से एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिसकी मदद से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस मेरिट सूची में वही छात्राएं शामिल होंगी, जिन्हें स्नातक में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय भी एक बड़ा पैमाना रहेगा, 10 से 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की छात्राओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा से मेरिट बनाने की बात भी सामने आई थी, लेकिन अभी परिणाम के आधार पर ही मेरिट तैयार करने की योजना है।

UP Free Scooty Yojana 2026 Overview

SchemeUP Free Scooty Yojana 2026 (Rani Laxmi Bai Yojana)
StateUttar Pradesh
BeneficiariesFinal Year Meritorious Female Students
Marks CriteriaAbove 85%
Income CriteriaRs 10-12 Lakh Annual Family Income
Budget ProvisionRs 400 Crore
SelectionMerit Based (via NIC Software)
First Phase50,000 Students
Application ModeOnline
StatusGuidelines Ready, Cabinet Approval Pending

नियमावली के तहत पहले चरण में 50000 छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेश में डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या नौ लाख से अधिक है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सरकार ने इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान पहले ही कर दिया है। इसी बजट के आधार पर पहले चरण में करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारी है। स्कूटी वितरण से जुड़ी सारी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य आगे चलकर और अधिक छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का भी है।

कैबिनेट से मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री लगाएंगे फाइनल मुहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना पर अंतिम निर्णय लेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस योजना की नियमावली तैयार कर ली है और अब इसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही योजना से जुड़ी बाकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद विभाग बिना किसी भेदभाव के मेरिट के आधार पर स्क्रीनिंग करेगा, जिससे पात्र छात्राओं को स्कूटी मिल सकेगी।

नई नियमावली से फ्री स्कूटी का वितरण

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की नियमावली भले ही तैयार हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल अभी लॉन्च नहीं हुआ है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही पोर्टल, आवेदन फॉर्म और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। गाइडलाइन में पात्रता शर्तों, आय प्रमाण, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और स्कूटी वितरण से जुड़ी पूरी जानकारी शामिल होगी। छात्राओं को अभी से अपने दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जा रही है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

फ्री स्कूटी योजना के लाभ

इस योजना के तहत पहले चरण में करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी। स्नातक अंतिम वर्ष में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्कूटी पेट्रोल या इलेक्ट्रिक हो सकती है, इसकी पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही होगी। इस योजना से छात्राओं को कॉलेज और विश्वविद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए यह योजना खासतौर पर मददगार साबित होगी, वहीं परिवारों पर पड़ने वाला परिवहन खर्च भी कम होगा।

नियमावली के अनुसार पात्रता Eligibility

नई जानकारी के अनुसार सामान्य पात्रता इस प्रकार रह सकती है:

  • आवेदक छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही हो
  • स्नातक में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए
  • परिवार की वार्षिक आय 10 से 12 लाख रुपये तक होनी चाहिए
  • मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकन जरूरी है
  • मेरिट सूची विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के परिणाम के आधार पर तैयार होगी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्राओं को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाते की जानकारी

नियमावली तैयार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार

सरकार ने स्कूटी योजना की नियमावली तो तैयार कर ली है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। इसके बाद ही आधिकारिक पोर्टल पर पात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। एनआईसी द्वारा तैयार किए जा रहे सॉफ्टवेयर से मेरिट सूची बनाने में मदद मिलेगी, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। आवेदन के दौरान छात्राओं को अपने सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद पूरी प्रक्रिया अपडेट कर दी जाएगी।

TopicDetailsLink
UP Free Scooty Yojana Latest UpdatesRani Laxmi Bai Scooty Scheme NewsClick Here
Uttar Pradesh Government Official WebsiteHigher Education DepartmentClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.