UP Free AI For All Scheme 2026: सरकार फ्री में करा रही AI कोर्स, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

UP Free AI For All Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा शुरू किए गए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से UP Free AI For All Course Scheme 2026 की पहल शुरू की है। अब उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे ही फ्री में AI कोर्स सीखने की ट्रेनिंग ले सकता है और प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकता है।

UP Free AI For All Course Scheme 2026

डिजिटल भारत बनाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर है। आज के दौर में तकनीकी के बदलते रुख को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जरूरी हो गया है। बता दें, मिशन के निदेशक पुलकित खरे की पहल पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वैश्विक आईटी संस्था, यानी कि ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की शुरुआत की है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रहने वाला कोई भी नागरिक घर बैठे ही AI की फ्री ट्रेनिंग ले सकता है। बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल को इस स्कीम की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें: PM Internship Scheme 2026 Online Form: 10वीं 12वीं के लिए पीएम इंटर्नशिप, ₹9000 स्टाइपेंड, देखें आवेदन प्रक्रिया

UP Free AI For All Course Scheme 2026 Overview

ParticularsDetails
Scheme NameUP Free AI For All Course Scheme 2026
Started ByUttar Pradesh Skill Development Mission (UPSDM)
Partner OrganizationOracle University
Course TypeArtificial Intelligence (AI) Training
Course Duration3 Hours
Application ModeOnline
Application FeeFree
CertificateAvailable After Assessment
BeneficiariesStudents, Youth, Professionals & Citizens of Uttar Pradesh
Official Websiteupsdm.gov.in

UP Free AI For All Course Scheme 2026 की प्रमुख विशेषताएं

बता दें  तकनीक की दुनिया में तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को देखते हुए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स खास तौर पर विद्यार्थियों, युवाओं और नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के साथ-साथ प्रोफेशनल और आम नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। बता दें, इस कोर्स की अवधि 3 घंटे की है और इसे घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सकता है। बता दें, यह कोर्स करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह कोर्स पूरी तरह से फ्री रखा गया है। बिना किसी आवेदन शुल्क के घर बैठे ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स करके लाभ ले सकते हैं।

ट्रेनिंग के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अनुसार, इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एसेसमेंट किया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया होगी और मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को सरकार और यूनिवर्सिटी की ओर से एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उम्मीदवारों को मिलने वाला यह प्रमाण पत्र भविष्य में रोजगार और करियर के क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी साबित होगा, क्योंकि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नए शिखर पर पहुंच गया है और आने वाले समय में इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Yashasvi Scholarship 2026: 9वीं से स्नातक के छात्रों को ₹125000 की स्कॉलरशिप, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़ने का अच्छा अवसर

जहां प्राइवेट इंस्टिट्यूट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न कोर्स संचालित कर रहे हैं और इसके लिए छात्रों को फीस भी देनी पड़ती है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से भविष्य की तकनीक से जुड़ने का अच्छा अवसर मिला है। आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की यह पहल युवाओं को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करेगी और इसके साथ-साथ युवाओं में रोजगार क्षमता बढ़ाएगी। इसके अलावा, विद्यार्थी से लेकर आम नागरिक तक की तकनीकी शिक्षा भी मजबूत होगी।

बता दें, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का प्रमुख उद्देश्य इस योजना को शहर में ही नहीं, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचाना है। इसी क्रम में इस योजना का प्रचार-प्रसार गांव में भी किया जा रहा है। ऐसे सभी नागरिक या विद्यार्थी, जो इस फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स को करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP Free AI For All Course Scheme 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsdm.gov.in पर जाना होगा।
  • अब यहां होम पेज पर आपको AI For All का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी।
  • यहां आपको सभी जानकारी भरकर बिना किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट ले लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ट्रेनिंग शुरू करनी होगी।
  • इस प्रकार घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स कर सकते हैं।

AI For All Registration Link

DetailsLink
Official WebsiteClick Here
Online RegistrationClick Here

 

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.