UP Digishakti Portal News: उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट के लिए सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत ऐसे सभी स्टूडेंट्स जो पात्र श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उन्हें फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के डिजीशक्ति पोर्टल पर दी गई है। अगर आप भी एक छात्र हैं, तो फ्री स्मार्टफोन या फ्री टेबलेट का फायदा कैसे ले सकते हैं, इस आर्टिकल में जान सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए छात्रों का डाटा जुटाने से लेकर डिवाइस वितरण तक की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है। छात्र अपने डाटा और डिवाइस से जुड़ी पूरी जानकारी पोर्टल पर देख सकते हैं। फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें सभी छात्रों को पूरी करनी होगी। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
फ्री स्मार्टफोन टैबलेट डिजीशक्ति पोर्टल क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डिजिटल शक्ति पोर्टल नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिसके जरिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्टूडेंट्स को फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया जैसे कि उनके डाटा कलेक्शन सहित सभी प्रक्रिया छात्रों के कॉलेज, युवा विश्वविद्यालय या फिर संबंधित शिक्षण संस्थान के जरिए पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। उत्तर सत्यापन के बाद छात्रों को फ्री स्मार्टफोन या टैबलेट उनकी पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है। इस इस योजना का प्रमुख उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई, ऑनलाइन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध करने के साथ-साथ युवाओं को डिजिटल कौशल और ई-कंटेंट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और खास तौर पर इसीलिए इस योजना को संचालित किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ-साथ छात्रों को राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय या फिर किसी शिक्षण संस्थान में एडमिशन होना चाहिए और उसकी पढ़ाई चल रही हो। इसके अंतर्गत ग्रेजुएशन करने वाले छात्र, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, टेक्निकल या स्किल डेवलपमेंट जैसे कोर्स करने वाले छात्र पात्र होते हैं। छात्र ने अपनी पिछली परीक्षा निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ पास की होनी चाहिए। मुक्त तौर पर फ्री स्मार्टफोन टैबलेट लेने के लिए यही शर्त लागू होती है। बता दें, उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को इस स्कीम में प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
फ्री स्मार्टफोन के लिए फॉर्म कैसे भरें?
फ्री टैबलेट स्मार्टफोन का लाभ लेने के लिए किसी भी छात्र को अलग से व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होता है। छात्र जी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है, वही शिक्षण संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय छात्रों का डाटा डिजीशक्ति पोर्टल पर अपलोड करता है। इसके बाद पूरा सत्यापन किया जाता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए फ्री स्मार्टफोन या टैबलेट का अपडेट दिया जाता है। बता दें, इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी स्टूडेंट्स को अपने सभी जरूरी दस्तावेज शैक्षिक संस्थान को उपलब्ध कराने होते हैं और शैक्षणिक संस्थान द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। यानी कि छात्रों की बजाय कॉलेज, विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान छात्र का आवेदन करते हैं।
योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
इस योजना का लाभ ले रहे छात्र डिजीशक्ति पोर्टल के द्वारा यह जान सकते हैं कि उनका डाटा अपलोड हुआ है या फिर नहीं हुआ है। इसके अलावा डिवाइस के वितरण की जानकारी भी पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर इस स्कीम से जुड़ा आपका डाटा अभी तक कॉलेज ने अपलोड नहीं किया है या फिर आपको फ्री स्मार्टफोन टैबलेट योजना की कोई जानकारी या फिर नया अपडेट प्राप्त नहीं हो रहा है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले कॉलेज या विश्वविद्यालय से ही संपर्क करना होगा, क्योंकि जब तक कॉलेज या विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान आपका डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे, आपको स्टेटस दिखाई नहीं देगा।
फिलहाल स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सरकार का फोकस छात्रों की पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई को सरल बनाना है। आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल स्किल की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल छात्रों को इस योजना के लिए अलग से अप्लाई नहीं करना होगा। कॉलेज या शिक्षण संस्थान द्वारा अपलोड किए गए डाटा का स्टेटस छात्र खुद चेक कर सकते हैं।
UP Digishakti Portal Status Check
| Details | Link |
|---|---|
| Official DigiShakti Portal | Click Here |
| Student Status Check | Click Here |
| Free Smartphone & Tablet Scheme Details | Click Here |


