UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक

UP Board Compartment Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने 4 जून 2026 को एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है जिसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के Improvement और Compartment आवेदन की प्रक्रिया की घोषणा की गई है। यह सूचना उन सभी छात्रों के लिए है जो इस साल बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं। आवेदन 6 जून 2026 से शुरू होकर 27 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रति और चालान की मूल प्रति अंतिम तिथि के 3 दिन के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक से भेजना अनिवार्य होगा। पूरी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।

Improvement Compartment Exam 2026

बता दें हाईस्कूल में Improvement परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। Compartment परीक्षा के तहत जो छात्र दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं वे उनमें से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा के लिए शुल्क ₹256.50 निर्धारित किया गया है। जहां तक लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा का सवाल है, यदि कोई छात्र किसी विषय के दोनों भागों में अनुत्तीर्ण है तो उसे दोनों भागों की परीक्षा देनी होगी। यदि केवल एक भाग में अनुत्तीर्ण है तो वह उसी भाग में बैठ सकता है, हालांकि चाहे तो दोनों भागों में भी शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UGC NET June 2026 Exam Schedule Released: यूजीसी नेट जून 2026 के एग्जाम शेड्यूल जारी, पूरा टाइम टेबल पीडीएफ चेक करें

12th Compartment Exam

इंजानकारी दे दें कि टरमीडिएट स्तर पर मानविकी, वैज्ञानिक और वाणिज्य तीनों वर्गों के छात्र किसी एक विषय में Compartment परीक्षा दे सकते हैं। कृषि भाग-1 और भाग-2 के निर्धारित विषयों तथा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्र भी इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इंटरमीडिएट Compartment परीक्षा के लिए शुल्क ₹306 निर्धारित है। लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों से जुड़े नियम हाईस्कूल जैसे ही लागू होंगे। परीक्षा की तिथियों की घोषणा परिषद द्वारा अलग से की जाएगी।

फीस और जरूरी तिथियां

विवरणजानकारी
हाईस्कूल Improvement/Compartment शुल्क₹256.50
इंटरमीडिएट Compartment शुल्क₹306.00
आवेदन प्रारंभ तिथि6 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 जून 2026 (दोपहर 12 बजे तक)
दस्तावेज क्षेत्रीय कार्यालय भेजने की सीमा27 जून के 3 दिन के भीतर
परीक्षा तिथिबाद में अलग से घोषित होगी

अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क का भुगतान कोषागार में चालान के माध्यम से किया जाएगा। चालान में मानक मद कोड 0202, 01, 102, 02 और 09 का उपयोग करना होगा जो क्रमशः शिक्षा, सामान्य शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड परीक्षा शुल्क और Compartment/Improvement शुल्क से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें: UPTET Admit Card 2026: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, एग्जाम शेड्यूल सहित पूरी जानकारी

आवेदन कैसे करें

छात्रों को सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद कोषागार में चालान के जरिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद भरे हुए फॉर्म की प्रति और चालान की मूल प्रति डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखनी होगी अंतिम तिथि 27 जून 2026 के बाद 3 दिन के भीतर यह दोनों दस्तावेज परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक से भेजना अनिवार्यहै। इस प्रक्रिया को पूरा किए बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों की वजह से पीछे रह गए, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। 27 जून 2026 की अंतिम तिथि के बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना और सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th Re Evaluation Link Active: सीबीएसई 12वीं रिवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन शुरू
Important LinksLink
UP Board Compartment NotificationClick Here

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.