UP BEO Vacancy 2026 Latest Update: यूपी खंड शिक्षा अधिकारी के 235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द आएगा

|
On: July 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP BEO Vacancy 2026 Latest Update : उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी यानी बीईओ भर्ती का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पिछले छह वर्षों से रुकी इस भर्ती को लेकर शासन स्तर पर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। समकक्ष अर्हता को लेकर चल रहे विवाद का समाधान होने के बाद विभाग ने रिक्त पदों की समीक्षा शुरू करा दी है और रिक्तियों के विवरण यानी अधियाचन की ऑनलाइन फीडिंग भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बीईओ के कुल 338 रिक्त पदों में से 235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अगले सप्ताह अधियाचन भेजने की तैयारी की जा रही है। निदेशालय में इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।

UP BEO Vacancy 2026 Latest Update 2026 Overview

ParticularsDetails
भर्ती का नामखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ भर्ती 2026
संचालन संस्थाउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
कुल सृजित पद1031
कुल रिक्त पद338
भर्ती हेतु भेजे जाने वाले पद235
पिछली भर्ती वर्ष2019 (309 पदों पर)
वर्तमान स्थितिअधियाचन भेजने की प्रक्रिया जारी

कितने पदों पर आएगी भर्ती, पूरा गणित समझें

प्रदेश में बीईओ के 1031 सृजित पद हैं जिनमें पदोन्नति का कोटा भी शामिल है। इसी कारण रिक्त 338 पदों में से करीब 100 पद पदोन्नति के लिए रोके गए हैं और कुछ पद मुकदमे के कारण प्रभावित होने से रोके गए हैं। इन सबको अलग रखते हुए शेष 235 रिक्त पदों का विवरण भर्ती के लिए भेजा जाएगा। इसमें वह 164 पद भी शामिल किए गए हैं जो बीईओ से समूह ख के उच्चतर पदों यानी बीएसए या समकक्ष पद पर पदोन्नति होने से रिक्त हुए हैं। इन पदों की भी ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है।

समकक्ष अर्हता विवाद और उसका समाधान

इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2019 में 309 पदों पर बीईओ भर्ती निकाली थी। उसके बाद समकक्ष अर्हता को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसके चलते लंबे समय तक नई भर्ती नहीं आ सकी। अब शासन ने समकक्ष अर्हता से जुड़ा यह प्रकरण निस्तारित करते हुए बीएड को स्पष्ट कर दिया है। इसका मतलब है कि बीएड के समकक्ष कोई दूसरा पाठ्यक्रम मान्य नहीं है। इस स्पष्टीकरण के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में फिलहाल कोई अड़चन नहीं रह गई है।

कब तक आ सकता है विज्ञापन

निदेशालय की योजना के अनुसार अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 235 पदों का अधियाचन भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग की ओर से भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा जिसमें आवेदन की तिथि पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। जिस हिसाब से प्रक्रिया चल रही है उसे हिसाब से अब इस भारती का विज्ञापन जल्द देखने को मिल सकता है उम्मीद की जा रही है कि अगस्त अंतिम सप्ताह या फिर सितंबर में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है फिलहाल आयोग की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.