Scholarship 2026 List: छात्रों के लिए 7 स्कॉलरशिप योजनाएं एक साथ, पात्रता और अंतिम तिथि यहां देखें

|
On: August 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Scholarship 2026 List: साल 2026 में छात्रों और छात्राओं के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी स्कॉलरशिप योजनाएं एक साथ चल रही हैं, जिनसे पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों तक, हर स्तर के लिए यहां जानकारी दी गई है। हर योजना का मकसद अलग-अलग वर्ग के छात्रों की मदद करना है, इसलिए आवेदन से पहले पात्रता और अंतिम तिथि ध्यान से पढ़ लें। इस आर्टिकल के अंत में हमने सभी स्कॉलरशिप की ऑफिशल वेबसाइट के लिंक उपलब्ध कराए हैं जिसके माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आईए जानते हैं वर्तमान में चल रही साथ स्कॉलरशिप की विस्तृत जानकारी।

स्कॉलरशिप योजनाओं की पूरी लिस्ट

स्कॉलरशिपकिसके लिएराशिअंतिम तिथि
AICTE Pragati Scholarshipतकनीकी कोर्स की छात्राएं₹50,000 प्रति वर्षचालू
PM Yashasvi Scholarshipकक्षा 9वीं-12वीं OBC/DNT₹75,000 – ₹1,25,00031 अगस्त 2026
Dr Rajendra Prasad Scholarship10वीं-12वीं पास छात्र₹30,000 तक31 जुलाई 2026
UP Scholarship 2026-27कक्षा 9वीं से 12वीं (यूपी)योजना अनुसार21 सितंबर 2026
SBI Asha Scholarship9वीं से पीजी, मेडिकल, IIT, IIM₹15,000 – ₹15 लाख4 सितंबर 2026
Atul Maheshwari Scholarshipकक्षा 9वीं-12वीं₹50,000 – ₹75,00030 जुलाई 2026
U-Go Scholarshipप्रोफेशनल यूजी कोर्स की छात्राएं₹40,000 – ₹60,000 प्रति वर्ष20 अगस्त 2026

AICTE Pragati Scholarship 2026 छात्राओं को ₹50,000 की मदद

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की इस योजना में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट या कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कोर्स की छात्राओं को हर साल ₹50,000 तक की मदद मिलती है। परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और एक परिवार से अधिकतम दो बेटियां ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर होता है।

PM Yashasvi Scholarship 2026 कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को लाभ

सामाजिक न्याय मंत्रालय की इस योजना में OBC और DNT वर्ग के छात्रों को कक्षा 9वीं-10वीं में ₹75,000 तक और 11वीं-12वीं में ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है। कॉलेज छात्रों के लिए अलग से मासिक भत्ता भी दिया जाता है। परिवार की आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।

Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026 10वीं-12वीं पास छात्रों के लिए ₹30,000

डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर चलने वाली यह स्कॉलरशिप 2026 में कक्षा 10वीं या 2025-26 में 12वीं पास छात्रों के लिए है। पिछली कक्षा में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए और आय सीमा ₹8 लाख रखी गई है। पात्र छात्रों को ₹30,000 तक की मदद मिलती है। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है, इसलिए जल्द आवेदन करें।

UP Scholarship 2026-27 का टाइम टेबल जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। नवीनीकरण छात्र 11 से 25 अगस्त 2026 तक और नए छात्र 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद राशि जनवरी 2027 में सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन scholarship.up.gov.in पर होगा।

SBI Asha Scholarship 2026 ₹15,000 से ₹15 लाख तक की मदद

SBI फाउंडेशन की इस योजना में कक्षा 9वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में मास्टर डिग्री करने वाले छात्र भी शामिल हैं। पिछली कक्षा में 75 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। स्कूली छात्रों के लिए आय सीमा ₹3 लाख और उच्च शिक्षा के लिए ₹6 लाख रखी गई है। अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 कक्षा 9वीं से 12वीं को ₹50,000-₹75,000

अमर उजाला फाउंडेशन की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक और आय सीमा ₹2 लाख जरूरी है। कक्षा 9-10 के छात्रों को ₹50,000 और 11-12 के छात्रों को ₹75,000 मिलते हैं। आवेदन शुल्क नहीं है, अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

U-Go Scholarship Program 2026-27 छात्राओं को ₹60,000 तक

Buddy4Study के जरिए चलाई जा रही इस योजना में टीचिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, मेडिसिन, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और लॉ जैसे प्रोफेशनल यूजी कोर्स की छात्राओं को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है। 10वीं और 12वीं दोनों में 70 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और आय सीमा ₹5 लाख रखी गई है। अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 है।

आवेदन से पहले किन बातों का रखें ध्यान

सभी योजनाओं में आवेदन ऑनलाइन है, इसलिए आधार कार्ड, मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज पहले से तैयार रखें। बैंक खाते का आधार से लिंक होना और DBT सक्रिय होना जरूरी है, क्योंकि राशि सीधे खाते में भेजी जाती है। हर योजना की अंतिम तिथि अलग-अलग है, इसलिए समय रहते आवेदन कर देना बेहतर रहेगा।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटेक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

Online Apply Important Links

S.No.Scholarship NameLink
1AICTE Pragati Scholarship 2026Click Here
2PM Yashasvi Scholarship 2026Click Here
3Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026Click Here
4UP Scholarship 2026-27Click Here
5SBI Asha Scholarship 2026Click Here
6Atul Maheshwari Scholarship 2026Click Here
7U-Go Scholarship Program 2026-27Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.