PM इंटर्नशिप योजना में नई कंपनियों की इंटर्नशिप आई, ₹9000 मिलेगा मानदेय, ऐसे करें आवेदन PM Internship Scheme 2026 New Update

|
On: July 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now

PM Internship Scheme 2026 New Update: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक और बड़ा मौका सामने आया है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत अब कई नई कंपनियों ने अपनी वैकेंसी लिस्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी है, जिससे उन छात्रों को भी आवेदन का मौका मिल गया है जो पहले किसी वजह से इस योजना का फायदा नहीं उठा पाए थे। जैसे-जैसे इस योजना की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है वैसे-वैसे कंपनियां भी बड़ी संख्या में इससे जुड़ रही हैं। इस स्कीम के तहत छात्रों को टॉप कंपनियों में काम करने का अनुभव, सर्टिफिकेट और हर महीने स्टाइपेंड तीनों एक साथ मिलते हैं। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो नीचे दी गई पूरी जानकारी और Apply Steps जरूर पढ़ें।

PM Internship Yojana Overview 2026

ParticularsDetails
Scheme NamePM Internship Scheme 2026
Conducted ByGovernment of India
Application ModeOnline
Eligible Candidates10th Pass, 12th Pass, ITI, Diploma, Graduate
Age Limit18 to 25 Years
Internship Duration6 to 9 Months
Monthly Stipend₹9000 Per Month
Registration StatusNew Companies Added
Official Websitepminternship.mca.gov.in

New Companies की List में क्या बदला है

पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर समय-समय पर नई कंपनियां जुड़ती रहती हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से इंटर्नशिप की वैकेंसी निकालती रहती हैं। जब यह योजना शुरू हुई थी तब कंपनियों की संख्या सीमित थी, लेकिन अब पोर्टल पर लगातार नई कंपनियां अपनी लिस्ट अपडेट कर रही हैं। इसलिए अगर आपने पहले पोर्टल चेक किया था और कोई सही ऑप्शन नहीं मिला था तो अब दोबारा वेबसाइट पर जाकर Feature Internship सेक्शन जरूर चेक करें, क्योंकि वहां लगातार नई-नई कंपनियां और नए पद जुड़ रहे हैं।

Eligibility Criteria क्या है

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत पात्रता आयु सीमा सहित अन्य एलिजिबिलिटी की बात की जाए तो इस योजना के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है, विदेशी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। शैक्षणिक योग्यता में 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्र शामिल हैं। ऑनलाइन या ओपन मोड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी आवेदन की अनुमति है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत हैं तो उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकता है इसके लिए पीएम इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लें।

Stipend और Duration की जानकारी

इंटर्नशिप के दौरान मंडे की बात की जाए तो अभ्यर्थियों को दो तरह से मानदेय मिलेगा इस इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹9000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपनी तरफ से अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दे सकती है। इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 महीने के बीच रहेगी, जो कंपनी की जरूरत के अनुसार तय होती है। इंटर्नशिप की अवधि कम या ज्यादा भी हो सकती है उसी हिसाब से अभ्यर्थियों को मानदेय  दिया जायेगा।

PM Internship Online Apppy कैसे करें

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल जारी किया हुआ है जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है-

  • सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर Feature Internship विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी पसंद की कंपनी चुनकर पूरी जानकारी पढ़ें
  • Apply Now बटन पर क्लिक करें
  • पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारी भरें
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • फॉर्म चेक करके सबमिट कर दें

इस प्रकार पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और देश की बड़ी से बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप प्राप्त करके अपना भविष्य निर्धारित कर सकते हैं। हालांकि यह कोई नौकरी नहीं है बल्कि आपको एक प्रमाण पत्र मिलेगा जो की आगे फ्यूचर में आपका काफी काम आएगा और बड़ी कंपनियों के साथ बड़ा अनुभव भी देगा।

PM Internship Important Links

DetailsLink
Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.