India Post GDS 4th Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के लिए अब तक कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं आज 8 जून 2026 इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है अब बहुत से ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आ सका था और उन सभी को चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार था इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट के रूप में विभिन्न पोस्ट सर्किलों को मिलाकर 6690 उम्मीदवारों का अस्थाई रूप से चयन किया गया था ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए अप्लाई किया है और अभी तक किसी भी लिस्ट में नाम नहीं आया है तो चौथी मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं चौथी मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेंगे और मेडिकल परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे इसके बाद इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की 5th मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि अगली मेरिट लिस्ट रिक्त पदों के सापेक्ष जारी होगी।
जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट जारी
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट की बात की जाए तो 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी इसके बाद काफी संख्या में रिक्त पद बचे हुए थे और उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी हुई थी वहीं इसके ठीक 1 महीने बाद इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को जारी की गई थी ऐसे में अब इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून 2026 तक जारी की गई है इंडिया पोस्ट जीडीएस के अंतर्गत बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है गत वर्षों को देखा जाए तो इंडिया पोस्ट जीडीएस के सभी पदों को भरने के लिए 5 से 6 मेरिट लिस्ट जारी की जाती रही हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस 4th मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अगर आवेदन किया है तो बता दें डाक विभाग द्वारा राज्यवार पीडीएफ मेरिट लिस्ट जारी की जाती है अभ्यर्थी अपने राज्य का चयन करके मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडीडेट्स कॉर्नर के मेनू को देखें।
- यहां शॉर्ट लिस्टेड कैंडीडेट्स का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब अपने पोस्टल सर्किल को सेलेक्ट करें।
- यहां पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में नाम आने पर अगला कदम क्या होगा
इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट में दिखाई देता है तो आपको ऑटोमेटिक रूप से एक एसएमएस या फिर ईमेल विभाग द्वारा प्राप्त होगा जिसमें आपका नाम के आगे डिविजनल ऑफिस की जानकारी और दस्तावेज सत्यापन की जानकारी भी दी जाएगी आपको डिविजनल ऑफिस में जाकर जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन कराना होगा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
Also Read – UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें संभावित कटऑफ और PET की पूरी डिटेल
ग्रामीण डाक सेवक की कितनी है सैलरी
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों को भरने के लिए प्रत्येक साल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और पदों के सापेक्ष आवेदन मांगे जाते हैं जिसमें पोस्ट मास्टर असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाती है सैलरी की बात की जाए तो ब्रांच पोस्ट मास्टर की सैलरी ₹12000 से लेकर 29380 रुपए तक है जबकि ग्रामीण डाक सेवक यानी असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए ₹10000 से लेकर 24470 रुपए प्रति महीना सैलरी प्राप्त होती है भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक सैलरी में फिक्स्ड मासिक वेतन के साथ-साथ अन्य कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं वहीं इन कर्मचारियों को बोनस का लाभ भी दिया जाता है हालांकि यह कर्मचारी आठवें वेतन आयोग में शामिल होने की मांग भी कर रहे हैं अगर इन कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाता है तो सैलरी में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस की क्या है जॉब प्रोफाइल
अगर किसी उम्मीदवार का चयन ग्रामीण डाक सेवक के अंतर्गत ब्रांच पोस्टमास्टर असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर या फिर डाक सेवक के रूप में किया जाता है तो उनके लिए अलग-अलग कार्य निर्धारित किए गए हैं ब्रांच पोस्टमास्टर की बात की जाए तो ग्राम पंचायत के संपूर्ण पोस्ट ऑफिस काम की जिम्मेदारी ब्रांच पोस्टमास्टर की ही होती है सरकारी योजनाओं जैसे की सुकन्या समृद्धि योजना मनी डिपॉजिट अधिक से अधिक अकाउंट खुलवाना और इंश्योरेंस करना भी मुख्य कार्य होता है वहीं बुक पोस्ट स्पीड पोस्ट मनी ट्रांसफर जैसे काम भी सौंपे गए हैं वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर का काम ब्रांच पोस्टमास्टर की सहायता करना है जिसमें डाक का वितरण स्टेशनरी स्टांप की बिक्री आदि शामिल है वहीं ग्रामीण डाक सेवक के लिए डाक का परिवहन और वितरण तथा विभागीय पोस्ट ऑफिस द्वारा सौंपे गए अन्य कामों को पूरा करना होता है वहीं बैग को खोलना-बंद करना एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आदि कार्य शामिल हैं।
| Important Links | Check |
|---|---|
| इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
| इंडिया पोस्ट जीडीएस 4th मेरिट लिस्ट | Check Here |






