India Post GDS 3rd Merit List 2026: ग्रामीण डाक सेवक की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, पीडीएफ में चेक करें नाम

|
On: May 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

India Post GDS 3rd Merit List 2026: अगर आपने India Post GDS के लिए आवेदन किया था और पिछली दो मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया था तो फिर अब एक बार फिर चेक करने का वक्त आ गया है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि GDS के कुल 28,636 पदों के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है और तीसरी लिस्ट में देशभर से 6,690 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट लिस्ट हर राज्य और पोस्टल सर्किल के लिए अलग-अलग PDF में जारी हुई है। जिनका नाम इस लिस्ट में है उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

India Post GDS 3rd Merit List 2026

डिटेलजानकारी
संगठनIndia Post
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS)
कुल पद28,636
मेरिट लिस्टतीसरी मेरिट लिस्ट
3rd मेरिट लिस्ट तिथि11 मई 2026
DV की अंतिम तिथि (UP)26 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS महत्वपूर्ण तिथियां

बता दें नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी हुआ था, उसी दिन से आवेदन भी शुरू हो गए थे। 14 फरवरी तक आवेदन हुए। इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को, दूसरी 10 अप्रैल को और अब तीसरी 11 मई 2026 को जारी की गई है। official notification के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया तय समय पर चल रही है।

GDS  इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी31 जनवरी 2026
आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
पहली मेरिट लिस्ट06 मार्च 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट10 अप्रैल 2026
तीसरी मेरिट लिस्ट11 मई 2026

किस राज्य से कितने उम्मीदवार चुने गए

तीसरी मेरिट लिस्ट में कुल 6,690 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। महाराष्ट्र सबसे आगे है जहाँ से 1,075 candidates चुने गए। UP से 809 और बिहार से 761। अगर आप इन्हीं राज्यों से हैं तो सबसे पहले अपना नाम इन्हीं की PDF में चेक करें  indiapostgdsonline.gov.in पर राज्यवार PDF अलग-अलग मिलेगी।

राज्य / जोनचयनित उम्मीदवार
Andhra Pradesh342
Bihar761
Chhattisgarh454
Delhi11
Haryana81
Gujarat459
Himachal Pradesh114
Jammu & Kashmir169
Jharkhand338
Karnataka329
Madhya Pradesh543
Maharashtra1,075
North East534
Odisha227
Punjab60
Rajasthan160
Telangana106
Uttarakhand118
Uttar Pradesh809
कुल6,690

सिर्फ 10वीं के नंबर से मेरिट लिस्ट

इसके अलावा यह बात उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जो पहली बार GDS के बारे में जान रहे हैं। India Post GDS में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। पूरी मेरिट लिस्ट सिर्फ कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर बनती है अंकों को 4 दशमलव की सटीकता तक प्रतिशत में convert किया जाता है। वैसे देखा जाए तो यही वजह है कि इस चयन प्रक्रिया में 10वीं में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।

26 मई से पहले दस्तावेज सत्यापन

GDS के official PDF के अनुसार उत्तर प्रदेश सर्किल के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 26 मई 2026 तक अपने संबंधित Divisional Office में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के दौरान सभी मूल दस्तावेज और उनकी 2-2 फोटोकॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है। सीधी बात करें तो अगर तय तारीख तक सत्यापन नहीं हुआ तो चयन रद्द हो सकता है। इसलिए अभी से अपने कागज तैयार करना शुरू कर दें। नीचे दिए दस्तावेजों की originals और 2-2 photocopies साथ लेकर जाएं।

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (मूल + 2 फोटोकॉपी)
  • आधार कार्ड (मूल + 2 फोटोकॉपी)
  • जाति प्रमाण पत्र  SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य
  • PWD प्रमाण पत्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
  • GDS रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट
  • पासपोर्ट साइज फोटो जो कि कम से कम 4-5 copies

GDS 3rd Merit List 2026 कैसे चेक करें

मेरिट लिस्ट PDF में है और हर राज्य की अलग-अलग फाइल है। indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें और Ctrl+F से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें।

  • आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “3rd Merit List” या “Selection List” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य या पोस्टल सर्किल चुनें।
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
  • PDF खोलकर Ctrl+F दबाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
  • नाम मिला तो दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए तैयार रहें।

Important  Links

India Post GDS Official Website-  Click Here

India Post GDS 3rd Merit List – Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.