India Post GDS 1st Merit List 2026 : इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी?, चेक करें वेकैंसी डिटेल

India Post GDS 1st Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 में आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को खत्म हो चुकी है। अब सभी आवेदकों की नजर पहली मेरिट लिस्ट पर टिकी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 23,757 पदों पर नियुक्ति होनी है और चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवार का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों से बनी मेरिट के आधार पर किया जाता है। रिजल्ट जारी होने पर चयनित उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर GDS मेरिट लिस्ट 2026 में दिए जाएंगे। सबसे पहले अलग-अलग राज्यों के सर्कल के हिसाब से पहली मेरिट लिस्ट आएगी, जिसे उम्मीदवार PDF के रूप में डाउनलोड कर पाएंगे। अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लिस्ट में नाम देखना काफी आसान रहेगा। इस लेख में रिजल्ट की संभावित तारीख, कट-ऑफ, डाउनलोड का तरीका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सर्कल वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी दी गई है।

India Post GDS Result 2026 Kab Aayega?

पिछले ट्रेंड को देखते हुए इंडिया पोस्ट GDS का रिजल्ट 10 अक्टूबर 2026 के आसपास आने की संभावना है। यह तारीख फिलहाल अनुमान पर आधारित है, इसलिए विभाग की ओर से आधिकारिक सूचना आने पर इसमें बदलाव भी हो सकता है। रिजल्ट अलग-अलग सर्कल की मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ने जिस राज्य के सर्कल के लिए आवेदन किया है, उसी सर्कल की PDF डाउनलोड करनी होगी और उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखना होगा। अगर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाता है, तो इसका मतलब है कि उम्मीदवार का नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है और उसे अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

India Post GDS Cut-off 2026 रिजल्ट के साथ जारी होंगे मार्क्स

GDS भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती, इसलिए कट-ऑफ पहले से तय करके जारी नहीं किया जाता। हर सर्कल और हर कैटेगरी में पदों की संख्या अलग-अलग है, इसी वजह से मेरिट के अंक भी सर्कल और कैटेगरी के हिसाब से बदलते रहते हैं। मेरिट लिस्ट आने के बाद अलग-अलग पोस्टल सर्कल और कैटेगरी के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ भी सामने आ जाएंगे। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी और सर्कल का कट-ऑफ देखकर जान सकेंगे कि उनका चयन किस अंक पर हुआ है।

India Post GDS Merit List 2026 Highlights

संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को बंद कर दी है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अब GDS मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में GDS, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।

ParticularsDetails
Exam Nameग्रामीण डाक सेवक (GDS)
Recruitment Bodyइंडिया पोस्ट
Educational Qualification10वीं पास
Total Vacancies23,757
Post Namesग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
Last Date to Apply22 सितंबर 2026
1st Merit List Date10 अक्टूबर 2026 (संभावित)
Result Modeऑनलाइन PDF
Selection Basis10वीं कक्षा के अंक

GDS Result 2026 इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स से अपने सर्कल की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए GDS Online Engagement Shortlisted टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपना सर्कल चुनें और 1st मेरिट लिस्ट की PDF खोलें।
  • PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें।
  • डाउनलोड की गई PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर चेक करें।

जीडीएस रिजल्ट 2026: मेरिट लिस्ट PDF पर क्या जानकारी मिलेगी?

इंडिया पोस्ट GDS की मेरिट लिस्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्टल सर्कल, डिवीजन, ऑफिस, पद, कैटेगरी और 10वीं के अंक या प्रतिशत देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भी PDF में दी जा सकती है।

इंडिया पोस्ट GDS डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया क्या है?

मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। वेरिफिकेशन की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और संपर्क के दूसरे माध्यमों से दी जाएगी। तय तारीख और समय पर उम्मीदवार को संबंधित डिवीजनल ऑफिस पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और जरूरत के अनुसार फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। आमतौर पर इन दस्तावेजों की मांग की जाती है:

  • 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म तिथि का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BPM पद के लिए, जहां लागू हो)
  • वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड
  • निवास/डोमिसाइल प्रमाण पत्र

सर्कल वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी डिटेल्स

जुलाई 2026 साइकिल के तहत इंडिया पोस्ट कुल 23,757 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती करेगा। ये पद अलग-अलग पोस्टल सर्कल और श्रेणियों में बंटे हुए हैं। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो UR के 10,640, OBC के 4,433, SC के 3,082, ST के 2,773 और EWS के 2,160 पद हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए PWD-A के 192, PWD-B के 227, PWD-C के 178 और PWD-DE के 72 पद तय किए गए हैं। सर्कल के लिहाज से तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, मध्य प्रदेश में 1,450, झारखंड में 1,379 और केरल में 1,373 पद हैं। सभी सर्कल और कैटेगरी की पूरी वैकेंसी नीचे तालिका में देखी जा सकती है।

Sr.Circle NameUROBCSCSTEWSPWD-APWD-BPWD-CPWD-DETotal
1आंध्र प्रदेश4002131254510958111917
2असम159803126212210322
3असम40136116010077
4असम150000000015
5बिहार491279157568797481,098
6छत्तीसगढ़2903583257759742762
7दिल्ली83221000016
8गुजरात2341182474383170499
9हरियाणा36221619012087
10हिमाचल प्रदेश142667612333210335
11जम्मू-कश्मीर148892637301522340
12झारखंड52716216034313413191381,379
13कर्नाटक44628617664115971121,116
14केरल753343111511412161541,373
15मध्य प्रदेश5632152252721331117771,450
16महाराष्ट्र7023518140400134
17महाराष्ट्र991577236176234183321112,297
18उत्तर-पूर्वी7422852171410179
19उत्तर-पूर्वी92602129787154401,354
20उत्तर-पूर्वी11253136293323296
21उत्तर-पूर्वी146263145344443369
22उत्तर-पूर्वी12049591293333306
23उत्तर-पूर्वी445047100400110
24ओडिशा57115221326612399911,353
25पंजाब1110000003
26पंजाब552727280000119
27राजस्थान4701141381331201391021,009
28तमिलनाडु9215243851820313232382,118
29तेलंगाना201855917452550419
30उत्तराखंड225717817437551452
31उत्तर प्रदेश72045330148139149431,691
32पश्चिम बंगाल672360354921061113921,619
33पश्चिम बंगाल63201000012
34पश्चिम बंगाल4221299110186
35पश्चिम बंगाल1910034110038
36पश्चिम बंगाल2131000007
Total10,6404,4333,0822,7732,1601922271787223,757

Important Links For GDS 1st Merit List

DescriptionLink
India Post GDS Result 2026 (1st Merit List)Click Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now