CTET Admit Card 2026 September : सीटीईटी एडमिट कार्ड कैसे और कब डाउनलोड करें, देखें पूरी जानकारी

|
On: July 11, 2026
Join WhatsApp
Join Now

CTET Admit Card 2026 September : CBSE ने साल 2026 के दूसरे CTET सेशन को इस बार जुलाई की जगह सितंबर में रखा है और परीक्षा 6 सितंबर 2026 को तय हुई है। इस सेशन को CBSE ने आधिकारिक तौर पर CTET September 2026 नोटिफिकेशन 11 मई 2026 को जारी हुआ था और आवेदन 10 जून तक लिए गए थे। अब जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है वे प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसे कैसे डाउनलोड करना है, परीक्षा का पैटर्न और पासिंग मार्क्स क्या हैं, परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है और डाउनलोड करने के बाद क्या-क्या देखना है, यह सारी जानकारी नीचे दी गई है।

CTET Admit Card 2026 September Overview

ParticularDetails
Conducting BodyCBSE
Notification Date11 May 2026
Application Window11 May 2026 to 10 June 2026
Correction Window15 June to 18 June 2026
Exam Date6 September 2026 (5 September also possible)
Admit Card StatusNot released yet, expected soon
Official Websitectet.nic.in

CTET September 2026 Admit Card कब जारी होगा

CBSE की वेबसाइट ctet.nic.in पर अभी एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द उपलब्ध होगा लिखा दिख रहा है, कोई पक्की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। पिछले सेशन को देखें तो CBSE परीक्षा से दो से तीन हफ्ते पहले पहले सिटी स्लिप जारी करता है और उसके कुछ दिन बाद असली प्रवेश पत्र जारी करता है। इस बार परीक्षा 6 सितंबर को है इसलिए उम्मीदवारों को अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले हफ्ते में प्रवेश पत्र आने की उम्मीद रखनी चाहिए। सटीक तारीख के लिए उम्मीदवारों को रोज ctet.nic.in खोलकर देखते रहना चाहिए क्योंकि CBSE बिना कोई अलग सूचना दिए सीधे लिंक चालू कर देता है। लेकिन इससे पहले बता दें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी सिर्फ जारी की जाएगी।

CTET Exam City Intimation Slip 2026 कैसे डाऊनलोड करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी इंटीमेशन सिर्फ डाउनलोड करने के लिए अभी आधिकारिक तिथि या अधिकारी सूचना जारी नहीं की है आमतौर पर या पिछला रिकॉर्ड को देखा जाए तो सिटी इंटीमेशन स्लिप सीटेट एग्जाम से 10 से 15 दिन पहले जारी कर दी जाती है इस हिसाब से देखा जाए तो सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 20 जुलाई तक जारी की जा सकती है हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सिटी स्लिप जारी करने के लिए पहले से कोई तिथि निर्धारित नहीं की जाती है सीधे सिटी स्लिप जारी की जाती है इसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र की जानकारी तो नहीं होती लेकिन आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित कराई जाएगी इसकी पूरी जानकारी सिटी स्लिप में दी जाती है।

CTET September 2026 Exam Date और Shift Timing

परीक्षा 6 सितंबर 2026 यानी रविवार को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी जिसमें Paper 2 होगा, यह कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए है। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी जिसमें Paper 1 होगा, यह कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वालों के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने दोनों पेपर के लिए फॉर्म भरा है उन्हें एक ही दिन दोनों पाली में परीक्षा देनी होगी। अगर आवेदन करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा रही तो CBSE परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी करा सकता है, इसकी पुष्टि प्रवेश पत्र में ही होगी। परीक्षा पूरे देश में करीब 236 केंद्रों पर होगी।

CTET Exam Pattern और Passing Marks

दोनों पेपर में 150 सवाल पूछे जाते हैं और हर सही जवाब पर एक नंबर मिलता है, यानी पूरा पेपर 150 नंबर का होता है। गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं काटा जाता, इसलिए सभी सवालों की कोशिश करनी चाहिए। परीक्षा ऑफलाइन होती है और OMR शीट पर नीले या काले पेन से जवाब भरने होते हैं, समय ढाई घंटे यानी 150 मिनट का मिलता है। पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 नंबर यानी 60 प्रतिशत लाने होते हैं। OBC, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 82 नंबर यानी 55 प्रतिशत लाने पर ही पास माना जाता है। यह नियम Paper 1 और Paper 2 दोनों पर एक जैसा लागू होता है।

CTET रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हों तो क्या करें

अगर किसी उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि CBSE ने इसके लिए वेबसाइट पर अलग से एक विकल्प दिया होता है। वहां अपना मोबाइल नंबर या ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर दोबारा पाया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरते समय अपना ईमेल सुरक्षित रखा था उनके लिए यह सबसे आसान तरीका है क्योंकि रजिस्ट्रेशन नंबर उसी मेल में भी मौजूद रहता है। अगर यह तरीका काम नहीं करता तो CBSE के हेल्पलाइन नंबर पर बात करके अपनी जानकारी बता कर मदद ली जा सकती है। बेहतर यही है कि उम्मीदवार अभी से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर किसी सुरक्षित जगह लिखकर रख लें।

Admit Card में कौन कौन सी जानकारी होगी

प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर के साथ-साथ माता-पिता का नाम भी छपा होता है। इसके अलावा उसमें परीक्षा की तारीख, पाली का समय, पहुंचने का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता भी दिया रहता है। साथ ही यह भी लिखा होता है कि उम्मीदवार ने Paper 1, Paper 2 या दोनों के लिए फॉर्म भरा है और किस भाषा में परीक्षा देनी है। प्रवेश पत्र के आखिर में परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम भी लिखे होते हैं जिन्हें ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। यह सारी जानकारी सही है या नहीं, यह डाउनलोड करते ही तुरंत जांच लेना चाहिए।

Admit Card डाउनलोड करने के बाद क्या चेक करें

सबसे पहले नाम की स्पेलिंग ध्यान से देखनी चाहिए क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर साफ दिख रहे हैं या नहीं यह देखें, साथ ही जन्मतिथि और श्रेणी भी फॉर्म से मिलाकर देखें। परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा वाले दिन गलत जगह पहुंचने की नौबत न आए। Paper 1 या Paper 2 में से जो पेपर आपने चुना था वही प्रवेश पत्र पर दिख रहा है या नहीं, यह भी देख लें। अगर सब कुछ सही है तो प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

गलती मिलने पर क्या करें

अगर प्रवेश पत्र में नाम, फोटो, जन्मतिथि या किसी और जानकारी में गलती दिखे तो सबसे पहले CBSE की वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर तुरंत संपर्क करना चाहिए। शिकायत करते समय अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और गलती की फोटो साथ भेजना बेहतर रहता है ताकि जल्दी समाधान हो सके। ध्यान रहे कि यह सुधार परीक्षा से कुछ दिन पहले ही करवा लेना चाहिए, आखिरी समय तक इंतजार करना ठीक नहीं है। अगर वेबसाइट पर तुरंत जवाब नहीं मिलता तो CBSE के पास सीधे भी संपर्क किया जा सकता है। छोटी सी गलती को भी नजरअंदाज न करें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर घुसने से रोका जा सकता है।

CTET परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना है और क्या नहीं

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की छपी हुई कॉपी और एक असली पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी है। कुछ केंद्रों पर एक अलग पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जाती है इसलिए प्रवेश पत्र पर लिखे निर्देश जरूर पढ़ लें और एक अतिरिक्त फोटो साथ रख लें। मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीज केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह मना है। किताब, नोट्स या कोई भी लिखा हुआ कागज भी अंदर नहीं ले जाया जा सकता, इसे बाहर ही रखना होगा। नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है इसलिए इन बातों का पूरा ध्यान रखें।

CTET परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली बातें

परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए ताकि जांच में लगने वाले समय की वजह से कोई देरी न हो। तय समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती चाहे वजह कुछ भी हो, इसलिए समय का पूरा ध्यान रखें। परीक्षा हॉल में बैठने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के कहे अनुसार ही काम करें और उत्तर पत्रक भरते समय सावधानी बरतें। साधारण और आरामदायक कपड़े पहनकर जाना बेहतर रहता है क्योंकि भारी गहने या धातु वाली चीजें जांच में समय बढ़ा सकती हैं। परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती।

Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप्स

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें बता दे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक तभी एक्टिव होगा जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा लिंक एक्टिव किया जाएगा लिंक एक्टिव होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “CTET Admit Card September 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड भरें
  • Submit बटन दबाएं
  • प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड करें
  • कम से कम दो साफ प्रिंट निकाल लें

CTET 2026 Important Links

ParticularLink
Admit Card DownloadAvailable Soon
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.