CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख अब कभी भी जारी की जा सकती है। पहले परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित कराई जाने वाली थी, लेकिन सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तिथि को लेकर सोशल मीडिया पर परीक्षा कार्यक्रम वायरल हुआ है, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अभी सीटेट परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। सभी अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीटेट परीक्षा की नई तिथि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। कब तक परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे।
CTET 2026 Exam Date परीक्षा तिथि
सोशल मीडिया पर सीटेट परीक्षा की तिथि 9 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है और एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर से जारी किए जाने की बात है। यहाँ महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन अब किसी भी समय परीक्षा तिथि घोषित की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन की विंडो दोबारा खोली गई थी। ऐसे अभ्यर्थी जो आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर तक चली थी। अब अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं।
CTET एग्जाम पैटर्न
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। दोनों ही पेपर का स्वरूप अलग-अलग निर्धारित किया गया है। पहले पेपर की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण, गणित आदि के साथ-साथ भाषा एक और भाषा दो विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि पेपर दो में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित और विज्ञान या फिर सामाजिक अध्ययन तथा भाषा से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर का पैटर्न अलग-अलग रहेगा।
सीटेट एडमिट कार्ड कब जारी होंगे
सीबीएसई की ओर से जैसे ही परीक्षा तिथि घोषित की जाती है, उसके तुरंत बाद एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी, जो कि एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। किस शहर में उनकी परीक्षा आयोजित होगी, हालांकि परीक्षा केंद्र की जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप से नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले जारी की जाती है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

- सबसे पहले उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के क्षेत्र पर क्लिक करना है।
- अब यहाँ सीटेट एडमिट कार्ड 2026 का लिंक दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट ले सकते हैं।
फिलहाल अभ्यर्थियों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए सीटेट एग्जाम डेट का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।









