CBSE 12th Re Evaluation Link Active: सीबीएसई 12वीं रिवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन शुरू

CBSE 12th Re Evaluation Link Active: सीबीएसई द्वारा 12वीं के छात्रों के लिए आंसर शीट रिवैल्युएशन और वेरिफिकेशन करने का लिंक एक्टिव कर दिया है विंडो ओपन हो चुकी है छात्र आधिकारिक वेबसाइट के एक्टिव लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 जून से शुरू कर दी है। जिन भी छात्रों को अपनी आंसर शीट की चेकिंग, मार्किंग और टोटलिंग चेक करनी है और इस पर किसी भी तरह की कोई भी आपत्ति है तो वह 6 जून 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त कर ली है वे सभी छात्र आंसर शीट रिवैल्युएशन प्रक्रिया के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पोर्टल शुरू होने को लेकर सीबीएसई ने स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें 12वीं के छात्रों को रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करने के लिए शेड्यूल की जानकारी दी है। बोर्ड द्वारा दी गई पूरी जानकारी वीडियो फॉर्मेट में बताई गई है। पूरी प्रक्रिया के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर भी देख सकते हैं और आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UGC NET June 2026 Exam Schedule Released: यूजीसी नेट जून 2026 के एग्जाम शेड्यूल जारी, पूरा टाइम टेबल पीडीएफ चेक करें

CBSE 12th Re Evaluation 2026

जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई रिवैल्युएशन आवेदन की विंडो आज 2 जून से शुरू हो चुकी है। पहले 1 जून से प्रक्रिया शुरू होने वाली थी लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण सीबीएसई का पोर्टल 1 जून से ओपन नहीं हो सका था। अब छात्रों को आज से आवेदन करने का मौका मिला है। विद्यार्थी वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किस प्रकार आवेदन करें इसकी पूरी जानकारी और दिशा निर्देशों को देखने के लिए बोर्ड की वीडियो का अवलोकन कर लें और आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ParticularsDetails
Board NameCBSE
Class12th
ServiceVerification & Re-evaluation
Start Date02 June 2026
Last Date06 June 2026
Apply ModeOnline
Verification Fee₹100
Re-evaluation Fee₹25 Per Question

बोर्ड ने क्या रखा है नियम और फीस

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड द्वारा नियम और फीस निर्धारित की गई है। एक विद्यार्थी के लिए ₹100 फीस देनी होगी जबकि अगर कोई विद्यार्थी अपने उत्तर भी चेक करना चाहता है तो उसे प्रति प्रश्न ₹25 की फीस और देनी होगी। अगर किसी छात्र का एक नंबर भी बढ़ जाता है तो बोर्ड द्वारा उसकी पूरी फीस वापस दे दी जाएगी। कॉपी रिचेकिंग के बाद नंबर कम हो जाते हैं और बाद में छात्र अधिक अंकों का हकदार होता है तो उसके नंबर बढ़ाए जाएंगे। अगर किसी गलती को सुधारने के चलते छात्र के नंबर कम होते हैं तो छात्र को उसी के अनुसार कम नंबर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: UPTET Admit Card 2026: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, एग्जाम शेड्यूल सहित पूरी जानकारी

रिवैल्युएशन में क्या-क्या चेक हो सकेगा

  • स्कैन की गई कॉपी में गायब प्रश्नों की जांच।
  • गायब मैप या ग्राफ की जांच।
  • सप्लीमेंट्री सेट की जांच।
  • गलत उत्तर पुस्तिका की जांच।
  • धुंधले पन्नों से संबंधित समस्याओं की जांच।
  • किसी अलग सेट से कॉपी चेक होने की स्थिति की जांच।
  • एक ही आवेदन में कई समस्याओं और कई विषयों का चयन किया जा सकता है।
  • छात्रों को सत्यापन के लिए केवल एक बार आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
  • छात्र प्रश्न संख्या और रोल नंबर का विवरण देकर एक या अधिक विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं इसलिए छात्रों को ध्यान पूर्वक अपने विषयों को देखते हुए आवेदन करना है।
  • एक बार Freeze and Proceed to Payment बटन पर क्लिक कर देते हैं तो फिर आपका पूरा विवरण लॉक हो जाएगा और उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है।
  • आवेदन तभी सफलतापूर्वक सबमिट माना जाएगा जब ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से भुगतान कंप्लीट हो जाएगा।
  • छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझने हेतु वीडियो ट्यूटोरियल्स भी जारी की गई है जिससे विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

12वीं मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कैसे अप्लाई करें

  • सबसे पहले सीबीएसई रिवैल्युएशन पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर पोस्ट रिजल्ट सर्विसेज, वेरिफिकेशन या रिवैल्युएशन सेक्शन को खोलना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आधार नंबर भी दर्ज करना जरूरी है।
  • अंकों का वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन में से कोई एक या दोनों विकल्प चुन सकते हैं।
  • विषय का चयन करना होगा।
  • रिवैल्युएशन के मामले में उन विशिष्ट प्रश्न संख्याओं का चयन करना होगा जिनकी समीक्षा छात्र करना चाहते हैं।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है।
  • एप्लीकेशन आईडी संभाल कर रखनी होगी जिसकी मदद से आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं।

Important Links

Link NameAction
Official WebsiteClick Here
Online ApplyClick Here

ये भी पढ़ें: UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.