Weekly 5 Government Jobs 2026 : 200000+पदों पर 5 बड़ी भर्तियां, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Weekly 5 Government Jobs 2026: : नवंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और कई बड़ी सरकारी भर्तियों में आवेदन की समयसीमा खत्म होने वाली है। यूपी टीजीटी, रेलवे स्टेशन मास्टर और इंडियन बैंक अप्रेंटिस की भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है। इस हफ्ते की पांच बड़ी भर्तियों में कुल मिलाकर 20 हजार से ज्यादा पद शामिल हैं। इनमें यूपी टीजीटी की 17,735 वैकेंसी के साथ रेलवे, बैंक, सुप्रीम कोर्ट और बीएचयू की भर्तियां हैं। नीचे हर भर्ती की योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और आखिरी तारीख की जानकारी अलग-अलग दी गई है।

RecruitmentVacancyLast Date
UP TGT Bharti 20261773528 नवंबर 2026
Railway Station Master 2026126525 नवंबर 2026
Indian Bank Apprentice 2026150025 नवंबर 2026
Supreme Court Junior Court Attendant 2026130जल्द समाप्त
BHU Non Teaching 2026 (Computer Centre)1125 नवंबर 2026

यूपी टीजीटी में बढ़ी तारीख, अब 28 नवंबर तक भरे जा सकते हैं फॉर्म

उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों की भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख पहले 23 नवंबर 2026 थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू और ड्रॉइंग जैसे विषयों में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन के लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना जरूरी है। कक्षा 6 से 8 के लिए टीईटी पास होना भी अनिवार्य है, जबकि कक्षा 9 और 10 के लिए टीईटी जरूरी नहीं है।

ParticularsDetails
Post NameTGT Teacher
Vacancy17735
Age Limit21 से 62 साल
SalaryLevel 7, ₹44900 से ₹142400
Last Date28 नवंबर 2026

रेलवे में 1265 स्टेशन मास्टर, फीस की तारीख आवेदन से दो दिन बाद

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर आवेदन की विंडो 25 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी, जबकि एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 रखी गई है। इस पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। चयन के लिए सीबीटी, सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे के रूप में 35,400 रुपये मिलेंगे। जो उम्मीदवार रेलवे में अफसर स्तर की नौकरी चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती इस हफ्ते की सबसे अहम भर्तियों में से एक है, क्योंकि आवेदन के लिए अब सिर्फ गिनती के दिन बचे हैं।

ParticularsDetails
Post NameStation Master
Vacancy1265
QualificationGraduation
SalaryBasic Pay ₹35400
Apply Last Date25 नवंबर 2026
Fee Last Date27 नवंबर 2026
Selection ProcessCBT, CBAT, Document Verification, Medical Test

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस, स्टाइपेंड ब्रांच के हिसाब से अलग

बैंक में करियर की शुरुआत के लिए अप्रेंटिसशिप को अच्छा जरिया माना जाता है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर आवेदन मांगे हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से चल रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल है, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। स्टाइपेंड ब्रांच के हिसाब से तय है, जिसमें मेट्रो और अर्बन ब्रांच में 15,500 रुपये तथा रूरल और सेमी अर्बन ब्रांच में 12,300 रुपये मिलेंगे।

ParticularsDetails
Post NameApprentice
Vacancy1500
Qualificationकिसी भी स्ट्रीम में Graduation
Age Limit20 से 28 साल
StipendMetro/Urban ₹15500, Rural/Semi Urban ₹12300
Selection ProcessWritten Exam
Last Date25 नवंबर 2026

सुप्रीम कोर्ट में 10वीं पास के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पद

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती की आखिरी तारीख भी करीब आ चुकी है। आवेदन के लिए 10वीं पास होना काफी है, 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए किसी दूसरे सर्टिफिकेट या अनुभव की जरूरत नहीं है। उम्र सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल रखी गई है। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर करना है।

ParticularsDetails
Post NameJunior Court Attendant
Vacancy130
Qualification10th Pass (12th Pass भी पात्र)
Age Limit18 से 27 साल
Salary₹21700 से ₹69000 प्रति माह
Selection ProcessWritten Exam, Interview

बीएचयू में नॉन टीचिंग पद, ऑनलाइन के बाद हार्डकॉपी भेजना जरूरी

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सिस्टम इंजीनियर, मेंटेनेंस इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एसी ऑपरेटर, लेबोरेटरी अटेंडेंट और वर्कशॉप अटेंडेंट जैसे नॉन टीचिंग पदों पर नियुक्ति की जानी है। उम्मीदवार ग्रुप ए और ग्रुप बी में से अपने लेवल के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विज्ञापन संख्या 03/2026-2027 के तहत करना है। कंप्यूटर सेंटर यूनिट में 11 पद हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। ऑनलाइन फॉर्म की हार्डकॉपी भेजने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है। पदों के हिसाब से वेतन 18,000 रुपये से 2,09,200 रुपये तक है और आवेदन bhuonline.in पर किया जाएगा।

ParticularsDetails
Advertisement No.03/2026-2027
Unit/SectorComputer Centre
Vacancy11
Salaryपोस्ट के हिसाब से ₹18000 से ₹209200
Online Apply Last Date25 नवंबर 2026
Hard Copy Last Date30 नवंबर 2026

इन भर्तियों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • जिस भर्ती में आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें (वेबसाइट के लिंक नीचे दिए गए हैं)।
  • वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ा आवेदन लिंक चुनें और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • जहां आवेदन शुल्क लगता है, वहां शुल्क जमा करें। रेलवे स्टेशन मास्टर में फीस की आखिरी तारीख 27 नवंबर है।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास रखें। बीएचयू में ऑनलाइन फॉर्म की हार्डकॉपी 30 नवंबर तक भेजनी होगी।
DescriptionLink
UP TGT Official WebsiteClick Here
Railway Station Master ApplyClick Here
Indian Bank Apprentice ApplyClick Here
Supreme Court Official WebsiteClick Here
BHU Non Teaching ApplyClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now