डीआरडीओ ने निकाली 10 ब्रांचों में पेड इंटर्नशिप, ₹30000 मिलेंगे, रजिस्ट्रेशन शुरू DRDO TBRL Internship 2026

DRDO TBRL Internship 2026: डीआरडीओ की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (TBRL) ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार कुल 43 सीटों पर इंटर्न रखे जाएंगे, जिनमें अंडरग्रेजुएट के लिए 38 और पोस्टग्रेजुएट के लिए 5 सीटें तय की गई हैं। इंटर्नशिप 6 महीने की होगी और हर महीने ₹5,000 स्टाइपेंड मिलेगा, यानी पूरी अवधि में कुल ₹30,000। आवेदन ऑनलाइन नहीं करना है, फॉर्म प्रिंट करके लैब के पते पर भेजना होगा और इसकी आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। चयन में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सब कुछ मेरिट के आधार पर तय होगा। जिन छात्रों की इंटर्नशिप उनके कोर्स का हिस्सा है, उनके पास तैयारी के लिए अब बहुत कम समय बचा है।

DRDO TBRL Internship 2026 Overview
OrganisationDRDO – Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL)
ProgrammePaid Internship 2026
Total Seats43 (UG 38 + PG 05)
Duration6 Months
Stipend₹5,000 per month (₹30,000 in total)
LocationTBRL, Ranges Ramgarh, Panchkula, Haryana
Application ModeOffline (by post/courier to the lab)
Selection ProcessMerit Based
Last Date25 November 2026
Official Websitewww.drdo.gov.in

हथियारों की टेस्टिंग वाली लैब में सीखने का मौका

टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशालाओं में गिनी जाती है। यह लैब हथियार, गोला-बारूद, वारहेड और दूसरे सुरक्षा उपकरणों पर रिसर्च करती है और उनकी टेस्टिंग का काम भी यहीं होता है। लैब हरियाणा के पंचकूला जिले में रेंज रामगढ़ पर स्थित है, इसलिए चयनित इंटर्न को वहीं जाकर काम करना होगा। जो छात्र किताबों से आगे बढ़कर असली रिसर्च माहौल देखना चाहते हैं, उनके लिए यह इंटर्नशिप अच्छा अनुभव बन सकती है। इंटर्नशिप की संभावित शुरुआत 1 जनवरी 2027 से बताई गई है, यानी चयन की प्रक्रिया दिसंबर में पूरी हो जाएगी।

किस ब्रांच में कितनी सीटें खाली हैं

अंडरग्रेजुएट वर्ग की 38 सीटें कुल 10 ब्रांच में बांटी गई हैं। सबसे ज्यादा 15 सीटें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 6 और कंप्यूटर साइंस में 5 सीटें रखी गई हैं। आवेदन करते समय अपनी ब्रांच के सामने दिया गया कोड फॉर्म पर लिखना जरूरी होगा, इसलिए नीचे की तालिका से अपना कोड पहले ही देख लें।

Undergraduate Branch-wise Vacancy
CodeDisciplineSeats
AERAerospace / Aeronautical Engineering02
CHEChemical Engineering01
CIECivil Engineering02
CSEComputer Science Engineering05
ECEElectronics & Communication Engineering06
ELEElectrical Engineering02
ITInformation Technology01
INEInstrumentation01
MEEMechanical Engineering15
MSMMaterial Science & Metallurgical Engineering03
Total38

पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए अलग से 5 सीटें रखी गई हैं। इनमें केमिस्ट्री (कोड CHS) की 3 और फिजिक्स (कोड PHY) की 2 सीटें हैं। इस तरह अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट मिलाकर कुल 43 इंटर्न चुने जाएंगे।

Postgraduate Vacancy
CodeDisciplineSeats
CHSChemistry03
PHYPhysics02
Total05

योग्यता, अंकों की शर्त और उम्र सीमा

अंडरग्रेजुएट इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.ई, बी.टेक या बी.एससी (4 साल) की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। शर्त यह भी है कि यह इंटर्नशिप उसके डिग्री कोर्स का हिस्सा हो। पोस्टग्रेजुएट वर्ग में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो एम.एससी के दूसरे साल में हैं और जिनके कोर्स में यह इंटर्नशिप शामिल है। दोनों वर्गों में छात्र का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और अंक 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा होने चाहिए। अगर मार्कशीट में सीजीपीए दिया गया है तो उसे प्रतिशत में बदला जाएगा। जिन छात्रों के बैकलॉग हैं, वे इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। उम्र सीमा की बात करें तो 31 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु 28 साल से कम होनी चाहिए।

₹5,000 महीना स्टाइपेंड, 6 महीने की अवधि

चयनित इंटर्न को पूरे 6 महीने तक हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस हिसाब से पूरी इंटर्नशिप में कुल ₹30,000 मिलेंगे। इंटर्नशिप का स्थान TBRL, रेंज रामगढ़, जिला पंचकूला, हरियाणा है। नोटिफिकेशन में रहने या आने-जाने के खर्च को लेकर अलग से कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए इस बारे में किसी भी सवाल के लिए लैब से सीधे संपर्क करना ही सही रहेगा।

बिना परीक्षा, मेरिट से होगा चयन

इस इंटर्नशिप में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह मेरिट पर होगा और इसके लिए छात्र के पिछले सेमेस्टर या पिछले साल के अंक, या फिर सीजीपीए को आधार बनाया जाएगा। जरूरत महसूस होने पर लैब टेलीफोनिक इंटरव्यू या बातचीत भी कर सकती है। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं तो जन्मतिथि देखी जाएगी और उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित छात्रों को इसकी जानकारी दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में दी जाएगी।

Important Dates
EventDate
Last Date to Send Application25 November 2026
Age Calculation Date31 December 2026
Selection Intimation2nd or 3rd week of December 2026
Expected Internship Start1 January 2027

जॉइनिंग के दिन कौन-कौन से कागज चाहिए होंगे

चयन के बाद जॉइनिंग के समय उम्मीदवार को कुछ दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए साथ लाने होंगे। इनमें कॉलेज के टीपीओ का लेटर, कॉलेज से बोनाफाइड और करैक्टर सर्टिफिकेट, एनओसी, गृह जिले से पुलिस वेरिफिकेशन और इंटर्न का अंडरटेकिंग शामिल हैं। इसके अलावा बी.ई, बी.टेक, बी.एससी या एम.एससी की मार्कशीट भी लानी होगी। लैब इन सभी कागजों की जांच करने के बाद इन्हें तुरंत वापस लौटा देगी।

फॉर्म कैसे भरें और किस पते पर भेजें

यह इंटर्नशिप ऑफलाइन प्रक्रिया से होगी, इसलिए आवेदन के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले डीआरडीओ की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म पर विज्ञापन संख्या पहले से छपी आएगी।
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, आधार नंबर, जेंडर, कॉलेज का नाम और पता, संपर्क नंबर, डिसिप्लिन, ब्रांच कोड, डिग्री, अचीवमेंट, लोकल एड्रेस और ईमेल आईडी भरें।
  • फॉर्म के अंत में जगह और तारीख लिखकर अपने हस्ताक्षर करें।
  • अपने कॉलेज से इंटर्नशिप का रिक्वेस्ट लेटर प्रिंट कराएं, उसमें भी सभी जानकारी भरें और इसे फॉर्म के ऊपर लगाएं।
  • फॉर्म के ऊपर “Application for Paid Internship: Starting January 2027” लिखें और उसके साथ अपना ब्रांच कोड भी लिखें।
  • पूरा आवेदन इस पते पर भेजें: टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, सेक्टर-30, चंडीगढ़-160030।
  • आवेदन 25 नवंबर 2026 तक लैब को मिल जाना चाहिए।
Important Links
DescriptionLink
Official Notification PDFClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now