School Holiday September 2026: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

|
On: August 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now

School Holiday September 2026: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाने हैं, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी इन छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है, ताकि वे कहीं घूमने-फिरने या ट्रिप प्लान करने का कार्यक्रम बना सकें। सितंबर में वीकेंड की छुट्टियों के साथ ही कई त्योहार भी आ रहे हैं, जिससे कुछ मौकों पर लगातार अवकाश मिलने की संभावना बन रही है। ऐसे में जो लोग सितंबर महीने में कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह जानकारी काफी काम की साबित हो सकती है।

सितंबर में इन तारीखों पर रहेगा स्कूलों में अवकाश

सितंबर माह में कुल 4 रविवार पड़ रहे हैं, इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और अनंत चतुर्दशी/गणेश विसर्जन जैसे प्रमुख त्योहार भी इसी महीने में मनाए जाएंगे। दिन और तारीख के हिसाब से पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

  • 4 सितंबर 2026 — श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 5 सितंबर 2026 — शिक्षक दिवस
  • 6 सितंबर 2026 — रविवार
  • 13 सितंबर 2026 — रविवार
  • 14 सितंबर 2026 — हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव का आरंभ)
  • 20 सितंबर 2026 — रविवार
  • 25 सितंबर 2026 — अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन
  • 27 सितंबर 2026 — रविवार

अक्टूबर-नवंबर में मिलेगी लंबी छुट्टियों की सौगात

सितंबर माह समाप्त होने के बाद अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भी त्योहारों की भरमार रहने वाली है, जिसमें विद्यार्थियों को लंबी छुट्टियां मिलने की उम्मीद है। इन दोनों महीनों में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दिवाली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं, जिनके चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा और 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। वहीं नवंबर माह में 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भैया दूज, 15 नवंबर को छठ पूजा और 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्कूलों में छुट्टी घोषित रहेगी।

छुट्टियों की पुष्टि के लिए स्कूल कैलेंडर जरूर करें चेक

यहां बताई गई सभी छुट्टियां सरकारी गैजेट के अनुसार तय की गई हैं। हालांकि इनमें से कई छुट्टियां रिस्ट्रिक्टेड श्रेणी में आती हैं और अलग-अलग राज्यों में इन्हें अलग तरीके से लागू किया जाता है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों का मिलान अपने संबंधित स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर से जरूर कर लें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। इसके अलावा सटीक जानकारी के लिए सीधे स्कूल प्रशासन से भी संपर्क किया जा सकता है, क्योंकि कई बार स्थानीय स्तर पर तय होने वाली छुट्टियों में बदलाव भी देखने को मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.