UP Pashupalan Vibhag Recruitment News: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी बनने का अच्छा अवसर है। उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 1251 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी, जिसके अंतर्गत 1248 पद पशुधन प्रसार अधिकारी के रखे गए हैं, जबकि तीन पद पशुधन प्रसार अधिकारी विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं। कब से प्रक्रिया शुरू होगी, कौन-कौन इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है, पूरी जानकारी जानते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
नोटिफिकेशन तो जारी हो चुका है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2026 को जारी हुआ है, लेकिन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर 9 सितंबर 2026 से मिलेगा, वहीं 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 29 सितंबर 2026 तक ही रखी गई है, लेकिन फॉर्म संशोधन का मौका 6 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा से पहले ही एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिसकी जानकारी आयोग द्वारा बाद में दी जाएगी।
आवेदन के लिए क्या योग्यता रखी गई है?
सबसे महत्वपूर्ण शैक्षिक योग्यता ही है, क्योंकि शैक्षिक योग्यता के आधार पर ही अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास निर्धारित योग्यता होनी आवश्यक है। नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय से पास किया हो और इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।
वहीं इसमें आयु सीमा की बात की जाए तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर गणना होगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और 40 साल से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी देख लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – स्टेट बैंक में 1500+ पदों के लिए नोटिफिकेशन, ₹64000 से अधिक सैलरी, आप कैसे कर सकते हैं अप्लाई
आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?
पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अभ्यर्थियों को केवल ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा। बता दें सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹25 आवेदन शुल्क रखा गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उसी के साथ ही आवेदन शुल्क भी देना होगा।
पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कैसे आवेदन करें?
अब आवेदन की बात की जाए तो सबसे पहले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां संबंधित विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी चेक कर लें। अब PET 2025 से संबंधित जरूरी जानकारी भरी और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर अपने सभी शैक्षणिक योग्यता आदि के प्रमाण पत्र, आवेदन शुल्क और सभी जानकारी जांच कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। आगे की प्रक्रिया के लिए PDF या प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी?
पशुधन प्रसार अधिकारी के इन पदों पर अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। मुख्य परीक्षा से संबंधित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख निर्धारित नहीं की गई है। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी देख लें।
Pashupalan Vibhag Recruitment Updates
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| UPSSSC Official Website | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Download Syllabus | Click Here |


