रेलवे ग्रुप डी में 30 हजार पदों पर होगी नई भर्ती, बोर्ड ने मांगी खाली पदों की संख्या

|
On: August 8, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Railway Group D New Vacancy 2026 Update : रेलवे ग्रुप डी में 30 हजार पदों पर भर्ती होगी बोर्ड ने खाली पदों की संख्या मांगी है,रिक्त पदों के आकलन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, सभी जोन से ब्योरा मांगा गया है। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों युवाओं के लिए उम्मीद भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन यानी पूर्व में ग्रुप डी श्रेणियों में रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां खाली पदों का पूरा ब्योरा जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी द्वारा देश भर में लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी, जिसका इंतजार लंबे समय से युवा कर रहे थे।

20 अगस्त तक तय होंगे जोनवार खाली पद, एचआरएमएस से आकलन

बोर्ड की योजना के अनुसार 20 अगस्त तक यह तय हो जाएगा कि हर रेलवे जोन में कितने पद खाली हैं। सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के इंटेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल के माध्यम से 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का सटीक आकलन करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। मंडल और यूनिट स्तर पर 14 अगस्त तक खाली पदों का पूरा डाटा फीड किया जाएगा। इसके बाद जोनल मुख्यालय स्तर पर 10 से 20 अगस्त 2026 के बीच इन आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी, जिससे रिक्त पदों की सही संख्या सामने आ सकेगी।

सितंबर-अक्टूबर में अधिसूचना, दिसंबर में शुरू होगा आवेदन

नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी हो जाएगा और दिसंबर से पहले-पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस नई भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न 14 विभागों को शामिल किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2024 और 2025 की भर्तियों में जो पद पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं, उन्हें इस नए आकलन में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी मनीष एन मेहता ने बताया कि माह के अंत तक सभी जोनों से कुल रिक्तियों का आंकड़ा पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

फिलहाल पूर्वोत्तर रेलवे में भी चल रही है भर्ती

ग्रुप डी यानी लेवल-वन पदों के लिए रिक्तियों के आकलन की प्रक्रिया शुरू होने के बीच रेलवे में एक भर्ती पहले से ही चल रही है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे यानी पूर्वोत्तर रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें ITI पास और 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तय की गई है, ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले दिए गए नोटिफिकेशन की जानकारी को ध्यान पूर्वक चेक कर लें।

विवरणलिंक
रेल्वे ग्रुप D भर्ती न्यूज सोर्सयहां क्लिक करें
रेलवे 6777 पदों के लिए आवेदन करेंयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.