DA Hike Update: जुलाई के आंकड़ों में 1.3 अंक की बढ़ोतरी, जनवरी 2027 से 66-67% बढ़ोतरी की संभावना

DA Hike Update : देश भर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच श्रम ब्यूरो, ने 31 अगस्त 2026 को जुलाई 2026 महीने का ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स यानी CPI-IW जारी कर दिया है। यह इंडेक्स 1.3 अंक बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया है, जो बेस ईयर 2016=100 पर आधारित है। श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का अटैच्ड ऑफिस है और यह इंडेक्स देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों की 317 मंडियों से इकट्ठा किए गए खुदरा भावों के आधार पर हर महीने तैयार किया जाता है। इसके साथ ही जुलाई 2026 की सालाना महंगाई दर (Year-on-Year Inflation) 4.57% दर्ज हुई है, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 2.66% था, यानी एक साल में महंगाई दर करीब दोगुनी हो गई है।

Overview
Topic7th CPC DA/DR Hike
Released ByLabour Bureau, Ministry of Labour & Employment
Latest DataAll-India CPI-IW for July 2026
CPI-IW Index (Jul 2026)153.2 Points (Base Year 2016=100)
Increase in Index1.3 Points
Existing DA/DR (Jan 2026)60%
DA/DR from Jul 202663% (Confirmed, Cabinet approval pending)
Expected DA/DR from Jan 202766% (may rise to 67%)
YoY Inflation (Jul 2026)4.57% (vs 2.66% in Jul 2025)
Press Release Date31.08.2026
Press Release No.F.No. 5/1/2021-CPI

जुलाई 2026 का CPI-IW आंकड़ा जारी

श्रम ब्यूरो, चंडीगढ़ ने 31 अगस्त 2026 को जुलाई 2026 महीने का ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) जारी कर दिया है। यह इंडेक्स 1.3 अंक बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया है, जो बेस ईयर 2016=100 पर आधारित है। श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का अटैच्ड ऑफिस है और यह इंडेक्स देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों की 317 मंडियों से इकट्ठा किए गए खुदरा भावों के आधार पर हर महीने तैयार किया जाता है। यह प्रेस रिलीज फाइल नंबर F.No. 5/1/2021-CPI के तहत जारी हुई है। इसके साथ ही जुलाई 2026 की सालाना महंगाई दर (Year-on-Year Inflation) 4.57% दर्ज हुई है, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 2.66% था, यानी एक साल में महंगाई दर करीब दोगुनी हो गई है।

जुलाई 2026 से DA/DR 63% कन्फर्म!

जुलाई 2026 से मिलने वाला महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) 63% पर कन्फर्म हो चुका है, जो जनवरी 2026 से लागू मौजूदा 60% की दर से 3% ज्यादा है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार इस बढ़ोतरी को सितंबर 2026 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद व्यय विभाग (Department of Expenditure, DoE) की ओर से औपचारिक कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) जारी किया जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, यानी मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से अब तक के महीनों का एरियर भी मिलेगा। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इस मंजूरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जनवरी 2027 से DA/DR की गणना

जनवरी 2027 से मिलने वाले DA/DR की गणना जुलाई 2026 के CPI-IW आंकड़े से शुरू हो चुकी है। इस कैलकुलेशन साइकिल के पहले ही महीने में यह आंकड़ा 7वें वेतन आयोग के बेस इंडेक्स 261.42 की तुलना में 64.36% तक पहुंच गया है। अंतिम दर तय करने के लिए अगस्त से दिसंबर 2026 तक के पांच और महीनों के CPI-IW इंडेक्स का इंतजार करना होगा। नीचे दी गई टेबल में जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक का पूरा महीने-वार डेटा दिया गया है (अगस्त से दिसंबर 2026 तक के आंकड़े इस अनुमान पर आधारित हैं कि इंडेक्स स्थिर यानी 153.2 पर बना रहता है):

MonthCPI-IW Index
(2016=100)
12-Monthly
Average
% Increase over
261.42 (7th CPC Base)
DA/DR
Jan 2026148.6420.5060.85%60% (Announced)
Feb 2026148.5421.9261.39%—
Mar 2026149.1423.3361.94%—
Apr 2026149.9424.9262.54%—
May 2026150.8426.5063.15%—
Jun 2026151.9428.0863.75%—
Jul 2026153.2429.6764.36%63% (Confirmed)
Aug 2026*153.2431.0864.90%—
Sep 2026*153.2432.5065.44%—
Oct 2026*153.2433.8365.95%—
Nov 2026*153.2435.0066.40%—
Dec 2026*153.2436.1766.85%66% (Expected)

अगस्त से दिसंबर 2026 तक के आंकड़े अनुमानित हैं (इंडेक्स स्थिर रहने की स्थिति में)। असल आंकड़े हर महीने जारी होने वाली CPI-IW रिपोर्ट के हिसाब से बदल सकते हैं, जिससे जनवरी 2027 की अंतिम दर 66% से बढ़कर 67% भी हो सकती है।

DA/DR कैसे तय होता है समझें पूरा फॉर्मूला

केंद्र सरकार साल में दो बार — जनवरी और जुलाई में — महंगाई भत्ता और महंगाई राहत रिवाइज करती है। इसके लिए पिछले 12 महीनों के ऑल-इंडिया CPI-IW का औसत निकाला जाता है और उसकी तुलना 7वें वेतन आयोग के लिए तय बेस इंडेक्स 261.42 से की जाती है। दोनों के बीच जो प्रतिशत अंतर आता है, वही अगली दर तय करता है। उदाहरण के लिए, जनवरी 2026 से लागू 60% की दर 12-महीने के औसत और बेस इंडेक्स के अंतर से ही निकाली गई थी। यही फॉर्मूला जुलाई 2026 से 63% और अब जनवरी 2027 के लिए संभावित 66-67% की गणना में इस्तेमाल हो रहा है। चूंकि अगस्त से दिसंबर 2026 तक के पांच महीनों का वास्तविक डेटा अभी आना बाकी है, इसलिए अंतिम आंकड़ा हर महीने की नई CPI-IW रिपोर्ट के साथ अपडेट होता रहेगा।

8वें वेतन आयोग का इस पर असर

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की नई वेतन संरचना पर काम कर रही है। हालांकि इससे जुलाई 2026 और जनवरी 2027 से मिलने वाले DA/DR पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों दरें मौजूदा 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर ही तय की जा रही हैं। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद महंगाई भत्ते की गणना पद्धति में बदलाव को लेकर अलग से फैसला लिया जाएगा। जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मौजूदा फॉर्मूले के हिसाब से ही DA/DR मिलता रहेगा।

ऑफिशियल प्रेस रिलीज यहां डाऊनलोड करके देखें

Madhav

Founder and Editor at StaffTak, focused on delivering accurate, well-researched updates on government employee policies, DA, salary, the 8th Pay Commission, contractual employees, ATMA, and related government updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now