यूपी प्री प्राइमरी स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर बनने का अवसर, देखें पात्रता आवेदन प्रक्रिया ECCE Educator Notification 2026

|
On: August 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now

ECCE Educator Notification 2026: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ECCE Educator के पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगातार चल रही है। यह भर्ती पूरे प्रदेश में जिलेवार तरीके से निकाली जा रही है और हर जिले के लिए आवेदन की तारीख अलग अलग रखी गई है। कई जिलों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो कई जिलों के नोटिफिकेशन आने वाले समय में जारी होंगे। इस समय पांच जिलों कन्नौज, बिजनौर, उन्नाव, फिरोजाबाद और बहराइच में आवेदन की प्रक्रिया सक्रिय है। इन पांचों जिलों में कुल मिलाकर 722 पदों पर भर्ती निकाली गई है। फिरोजाबाद की आवेदन तिथि आज ही समाप्त हो रही है इसलिए वहां के उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन कर देना चाहिए। जो उम्मीदवार इन जिलों में आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

UP ECCE Educator Notification 2026 Overview

ECCE Educator का पद तीन से छह वर्ष तक के बच्चों यानी प्री प्राइमरी स्तर के बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है और इसे आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार यह पद प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से भरे जा रहे हैं इसलिए अलग अलग जिलों में नोटिफिकेशन अलग अलग समय पर जारी हो रहे हैं। उन्नाव, फिरोजाबाद और बहराइच के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी हुए हैं जबकि कन्नौज और बिजनौर के नोटिफिकेशन पहले से चल रहे हैं।

बिंदुजानकारी
विभागबेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश
पद का नामECCE Educator
नियुक्ति का आधारसंविदा, आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से
सक्रिय जिलों में कुल पद722
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलसेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in
जिले का नामपदों की संख्याआवेदन प्रारंभ तिथिआवेदन अंतिम तिथि
बिजनौर
Notification
15921-07-202621-08-2026
बहराइच
Notification
17304-08-202620-08-2026
चित्रकूट
Notification
606-08-202615-08-2026
उन्नाव
Notification
18503-08-202611-08-2026

फिरोजाबाद की अंतिम तिथि आज ही है इसलिए वहां के उम्मीदवारों को बिना देर किए तुरंत आवेदन कर देना चाहिए। कन्नौज की भी अंतिम तिथि नजदीक है, जबकि उन्नाव, बिजनौर और बहराइच के उम्मीदवारों के पास अभी थोड़ा और समय है।

UP ECCE Educator Bharti 2026 Eligibility

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिनके पास निम्न में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता हो।

  • होम साइंस विषय से स्नातक यानी बैचलर डिग्री
  • NTT यानी नर्सरी टीचर ट्रेनिंग डिप्लोमा, CT (Nursery), डिप्लोमा इन प्रीस्कूल एजुकेशन या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता

इसके साथ ही योग्यता परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, हालांकि फिरोजाबाद में न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए अपने जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें क्योंकि यह जिले के अनुसार अलग हो सकती है।

ECCE Educator Notification 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होती है। दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवार को अपनी सभी मूल शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होता है। सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाती है।

ECCE Educator Notification 2026 आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश रोजगार संगम यानी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं। यदि पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, फिर लॉगिन करके अपने जिले की ECCE Educator भर्ती का लिंक खोजें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें और जरूरी दस्तावेज व पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। नोटिफिकेशन में नियुक्ति की शर्तें, वेतन और सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई होती है और यह जानकारी हर जिले में थोड़ी अलग हो सकती है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चरणबद्ध तरीके से चल रही है इसलिए आने वाले समय में और भी जिलों के नोटिफिकेशन जारी हो सकते हैं। जो उम्मीदवार अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अपने जिले के नोटिफिकेशन का इंतजार कर सकते हैं और नियमित रूप से सेवायोजन पोर्टल पर जानकारी चेक करते रहें।

ECCE Educator Important Links

DescriptionLink
Official WebsiteClick Here
Online ApplyClick Here
NotificationClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.