UPTET Result Declaration Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट के रिजल्ट का इंतजार 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को है इसमें डीएलएड, B.Ed, शिक्षामित्र और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राइमरी शिक्षक भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET रिजल्ट 15 अगस्त या उसके बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यह रिजल्ट घोषित करेगा। बता दें यूपीटीईटी का आयोजन 2 जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी।
UPTET Result Declaration Date Latest Update
यूपीटीईटी रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें चल रही हैं, जिसमें जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने की चर्चा चल रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ताजा अपडेट के अनुसार यूपीटीईटी रिजल्ट 15 अगस्त के बाद जारी किया जा सकता है। अभी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यूपीटीईटी रिजल्ट को कई स्तर पर वेरीफाई करेगा और उसके बाद अंतिम रूप से रिजल्ट जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को बड़ी संख्या में रिजल्ट से पहले आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। आयोग द्वारा इन आपत्तियों का निस्तारण पैनल द्वारा कराया गया है। सही पाई गई आपत्तियों को शामिल किया गया है, ताकि ऐसे उम्मीदवार जो एक या दो नंबर से फेल हो गए हैं उन्हें मौका मिल जाए।
इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी करेगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का लाइफ टाइम प्रमाण पत्र मिलेगा। बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड पीडीएफ भी जारी करेगा, जो कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
लाइफ टाइम वैलिड रहेगा यूपीटीईटी प्रमाण पत्र UPTET Certificate 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता लाइफटाइम है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद लाइफ टाइम के लिए यूपीटीईटी पास करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले सर्टिफिकेट केवल 5 साल के लिए मान्य किया गया था, लेकिन अब पुराने और नए सभी सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए वैलिड माने जाएंगे। उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की गई थी। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए पेपर एक आयोजित किया गया था, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए पेपर दो आयोजित किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Result 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन साधारण स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां होम पेज पर दिए गए यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि या फिर पासवर्ड डालना होगा।
- अब सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।


