UP ECCE Educator Bharti 2026: आंगनवाड़ी में ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती

|
On: July 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP ECCE Educator Bharti 2026: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ECCE Educator के पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगातार चल रही है। यह भर्ती पूरे प्रदेश में जिलेवार तरीके से निकाली जा रही है और हर जिले के लिए आवेदन की तारीख अलग अलग रखी गई है। कई जिलों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो कई जिलों के नोटिफिकेशन आने वाले समय में जारी होंगे। इस समय चार जिलों कन्नौज बिजनौर जौनपुर और गोरखपुर में आवेदन की प्रक्रिया सक्रिय है। इन चारों जिलों में कुल मिलाकर 784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन जिलों में आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

UP ECCE Educator Bharti 2026 Overview

ECCE Educator का पद तीन से छह वर्ष तक के बच्चों यानी प्री प्राइमरी स्तर के बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है और इसे एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार यह पद प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से भरे जा रहे हैं इसलिए अलग अलग जिलों में नोटिफिकेशन अलग अलग समय पर जारी हो रहे हैं। कन्नौज बिजनौर जौनपुर और गोरखपुर के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी हुए हैं और इनमें आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है।

बिंदुजानकारी
विभागबेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश
पद का नामECCE Educator
नियुक्ति का आधारसंविदा, आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से
सक्रिय जिलों में कुल पद784
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलसेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in

जिलेवार वैकेंसी और तिथियां

जिले का नामपदों की संख्याआवेदन प्रारंभ तिथिआवेदन अंतिम तिथि
कन्नौज19522-07-202607-08-2026
बिजनौर15921-07-202621-08-2026
जौनपुर22014-07-202630-07-2026
गोरखपुर21013-07-202629-07-2026
जौनपुर और गोरखपुर की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है इसलिए इन दोनों जिलों के उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। कन्नौज और बिजनौर के उम्मीदवारों के पास अभी थोड़ा और समय है।

UP ECCE Educator Bharti 2026 Eligibility

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिनके पास निम्न में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता हो।

  • होम साइंस विषय से स्नातक यानी बैचलर डिग्री
  • NTT यानी नर्सरी टीचर ट्रेनिंग डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता

इसके साथ ही योग्यता परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए अपने जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें क्योंकि यह जिले के अनुसार अलग हो सकती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होती है। दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवार को अपनी सभी मूल शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होता है। सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाती है।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश रोजगार संगम यानी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं
  • यदि पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके अपने जिले की ECCE Educator भर्ती का लिंक खोजें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। नोटिफिकेशन में नियुक्ति की शर्तें वेतन और सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई होती है और यह जानकारी हर जिले में थोड़ी अलग हो सकती है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चरणबद्ध तरीके से चल रही है इसलिए आने वाले समय में और भी जिलों के नोटिफिकेशन जारी हो सकते हैं। जो उम्मीदवार अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अपने जिले के नोटिफिकेशन का इंतजार कर सकते हैं और नियमित रूप से सेवायोजन पोर्टल पर जानकारी चेक करते रहें।

Important Links

Official WebsiteOnline ApplyNotification
Click HereClick HereClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.