UPTET Result 2026 Out: यूपीटीईटी रिजल्ट घोषित, चेक करें अपना स्कोर कार्ड

|
On: August 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार UPTET 2026 का रिजल्ट आज 26 अगात को जारी कर दिया है। यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन OMR मोड में प्रदेश के सभी 75 जिलों में कराई गई थी, जिसमें कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पेपर में हुई  पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर 2 उनके लिए जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए पात्रता चाहते हैं। अब जब रिजल्ट लाइव हो चुका है, तो अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक करें। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा, जिसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। नीचे पूरी प्रक्रिया, क्वालिफाइंग मार्क्स और जरूरी लिंक विस्तार से दिए गए हैं ताकि किसी भी अभ्यर्थी को कोई दिक्कत न हो।

UPTET Result 2026

UPTET 2026 परीक्षा दो पेपर में हुई थी  पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8)। आयोग ने परीक्षा के बाद 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक थी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर ही अब रिजल्ट तैयार किया गया है। कई अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अपने expected score का अंदाजा लगा लिया था, लेकिन असली तस्वीर अब रिजल्ट आने के बाद ही साफ हो पाई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपत्ति प्रक्रिया के दौरान जिन सवालों पर बड़ी संख्या में आपत्तियां आई थीं, उनका असर फाइनल आंसर की और अंततः रिजल्ट पर भी पड़ा है।

यूपीटीईटी क्वालिफाइंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की जानकारी

पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक यानी 60% अंक लाने जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए यह सीमा 55% यानी 82.5 अंक रखी गई है। जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे उन्हें आजीवन मान्य यानी लाइफटाइम वैलिडिटी वाला टीईटी सर्टिफिकेट मिलेगा। इसका मतलब है कि एक बार टीईटी पास कर लेने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा यह परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, भले ही वह भविष्य में किसी भी वर्ष शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करे। यह सर्टिफिकेट यूपी में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्तियों के लिए अनिवार्य पात्रता दस्तावेज है। पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया गया है नॉर्मलाइजेशन लागू करने के बाद ही यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 तैयार किया गया है क्योंकि यह परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित कराई गई थी और सभी शिफ्टों में पेपर की का कठिनाई स्टार अलग-अलग था।

UPTET रिजल्ट के बाद अब क्या करें

रिजल्ट आ जाने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड ध्यान से चेक करना चाहिए नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस में किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या आयोग को सूचित करना चाहिए। जो अभ्यर्थी क्वालिफाई कर गए हैं, उन्हें अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि यही आगे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के समय काम आएगा। साथ ही आने वाले समय में यूपी सरकार द्वारा निकाली जाने वाली शिक्षक भर्तियों पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि टीईटी क्वालिफाई करना ही आवेदन की पहली शर्त होती है।IMG 20260826 WA0031

यूपीटीईटी रिजल्ट कैसे देखें

रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें और नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।

  • उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “UPTET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें
  • Submit बटन दबाएं
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसका प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें।
  • इसके अलावा अब धरती अपना प्रमाण पत्र डिजिलॉकर से डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं इस बार पहली बार अभ्यर्थियों को डिजिटल रूप में यूपीटीईटी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है।
DescriptionLink
UPTET Result 2026 Official WebsiteClick Here
UPTET Result 2026 Direct Link Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.