आधार सुपरवाइजर बनने का अवसर 12वीं पास करें आवेदन Aadhar Operator Supervisor Notification 2026

|
On: July 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Aadhar Operator Supervisor Notification 2026:  CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों के लिए निकाली गई है। पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में टोटल 378 पदों पर कैंडिडेट भरे जाएंगे और इसके लिए आवेदन फॉर्म पहले ही शुरू हो चुके हैं। जो कैंडिडेट डिजिटल इंडिया से जुड़कर आधार सेंटर पर काम करना चाहते हैं उनके लिए यह मौका काफी अच्छा माना जा रहा है। इसमें महिला और पुरुष दोनों तरह के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं और किसी खास राज्य के निवासी होने की शर्त नहीं रखी गई है। यह पद कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एक साल के लिए दिए जा रहे हैं और काम मुख्य रूप से आधार सेंटर पर लोगों का नामांकन तथा अपडेट से जुड़ा रहेगा। जिन कैंडिडेट के पास पहले से आधार का अनुभव या सर्टिफिकेट है उनके लिए यह भर्ती और भी फायदेमंद साबित हो सकती है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

Aadhar Operator Supervisor Notification 2026 Overview

ParticularsDetails
OrganisationCSC e-Governance Services India Ltd. (Digital India)
Post NameAadhaar Supervisor / Operator
Total Vacancies378
Qualification12वीं ITI Diploma
Job Typeकॉन्ट्रैक्ट बेसिस (1 साल)
Locationपूरे भारत में
Last Date to Apply20 अगस्त 2026
Apply Modeऑनलाइन (CSC Job Portal)

आवेदन शुल्क कितना है

इस भर्ती के लिए किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। फॉर्म पूरी तरह फ्री भरा जा सकता है इसलिए पैसों की कोई चिंता किए बिना कैंडिडेट सीधे आवेदन कर सकते हैं। अब बात करते हैं इस भर्ती के पदों की जो अलग-अलग राज्यों और सेंटर के हिसाब से बांटे गए हैं। CSC की तरफ से हर राज्य में जरूरत के मुताबिक पद तय किए गए हैं और कुछ राज्यों में एक से ज्यादा सेंटर पर वैकेंसी निकाली गई है इसलिए एक ही राज्य का नाम टेबल में एक से ज्यादा बार भी दिख सकता है। नीचे दी गई टेबल में पूरा ब्यौरा दिया गया है।

पदों का पूरा विवरण

S. Nराज्यपद
1Maharashtra1
2Madhya Pradesh5
3Chhattisgarh18
4Bihar101
5Uttar Pradesh29
6Karnataka161
7Goa1
8Bihar8
9Madhya Pradesh7
10Goa1
11Gujarat1
12Sikkim1
13Nagaland1
14Arunachal Pradesh1
15Assam3
16Jammu and Kashmir1
17Sikkim2
18Haryana15
19Madhya Pradesh2
20Odisha4
21Rajasthan2
22Punjab9
23Telangana4
योग378

उम्र सीमा और योग्यता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। ऊपरी उम्र सीमा को लेकर नोटिफिकेशन में साफ जानकारी नहीं दी गई है इसलिए कैंडिडेट को इस बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार खुद भी जरूर चेक कर लेना चाहिए।आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा भी कुछ और रास्तों से योग्यता पूरी की जा सकती है।

  • 10वीं के साथ 2 साल का ITI कोर्स किया हो
  • 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हो
  • UIDAI से अधिकृत एजेंसी का आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर सर्टिफिकेट भी साथ में होना चाहिए

यानी सिर्फ 12वीं पास होना काफी नहीं है साथ में आधार सर्टिफिकेट होना भी जरूरी शर्त रखी गई है। जिन कैंडिडेट के पास पहले से यह सर्टिफिकेट है वह सीधे फॉर्म भर सकते हैं और जिनके पास नहीं है वह पहले सर्टिफिकेट कोर्स कर लें।

चुनाव किस आधार पर होगा

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। ज्यादातर मामलों में सीधे डॉक्यूमेंट के आधार पर सिलेक्शन हो जाता है और जरूरत पड़ने पर ही इंटरव्यू बुलाया जा सकता है। इसलिए कैंडिडेट को अपने डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट पहले से तैयार रखने चाहिए।

आधार सुपरवाइजर के लिए फॉर्म कैसे भरें

आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना बेहतर रहेगा ताकि बाद में कोई गलती ना हो। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है जिसे फॉलो करके कैंडिडेट आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी अच्छे से पढ़ लें
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें जहां फॉर्म खुल जाएगा
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें और गलती ना करें
  • फोटो सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें
  • अंत में फाइनल सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

भविष्य में किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर यह प्रिंट आउट काम आ सकता है इसलिए इसे संभालकर रखना चाहिए। फॉर्म जमा करने के बाद कैंडिडेट को समय-समय पर नोटिफिकेशन और अपडेट के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। CSC की तरफ से आगे भी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में नए सेंटर और नए पद जोड़े जा सकते हैं। नीचे इस भर्ती से जुड़े सभी जरूरी लिंक दिए गए हैं जहां से नोटिफिकेशन और आवेदन दोनों तक पहुंचा जा सकता है।

Aadhar Operator Supervisor Notification 2026 Important Links

DescriptionLink
Download NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.