State Scholarships 2026-27: किस राज्य में कौन-सी सरकारी स्कॉलरशिप चल रही है? देखें पूरी LIVE लिस्ट

|
On: July 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now

State Scholarships 2026-27: देशभर के राज्यों में सत्र 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाएं धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गई हैं। हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों में आवेदन पहले से चालू हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में अगस्त से शुरू होने वाले हैं। ज्यादातर राज्यों की स्कीमें जुलाई से अक्टूबर के बीच चरणबद्ध तरीके से खुलती हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के लिए यह जानकारी खासतौर पर काम की है, क्योंकि उनके बच्चे भी इन योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं, और यूपी की अपनी स्कॉलरशिप स्कीम पहले से देश की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय योजनाओं में गिनी जाती है।

State Scholarships 2026-27 Overview

इन योजनाओं का लाभ भारत के अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थियों को मिलता है, और आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होता है। इसमें Pre-Matric, Post-Matric, UG, PG और Professional Courses तक की छात्रवृत्तियां शामिल हैं, जिनमें ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस, DBT भुगतान और मेरिट छात्रवृत्ति जैसे लाभ दिए जाते हैं। आवेदन अवधि हर राज्य में अलग-अलग है, यानी जुलाई से अक्टूबर 2026 के बीच राज्य के हिसाब से समय बदलता रहता है। आवेदन संबंधित राज्य सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल पर या कई मामलों में National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से किया जाता है।

Kalpana Chawla Scholarship 2026

हरियाणा में कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और HSCST Fellowship Programme दोनों के आवेदन जारी हैं, जबकि POSE Scholarship जल्द शुरू होने वाली है। झारखंड में e-Kalyan Scholarship की अंतिम तिथि सबसे नजदीक है, यानी जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, उन्हें जल्दी करना चाहिए। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी योजनाएं अभी खुली हुई हैं, और इनकी अंतिम तिथि सितंबर-अक्टूबर के बीच रखी गई है, तो थोड़ा समय अभी बचा हुआ है।

राज्यछात्रवृत्तिस्थितिअंतिम तिथि
हरियाणाकल्पना चावला छात्रवृत्तिजारी10 अगस्त 2026
हरियाणाHSCST Fellowshipजारी03 सितंबर 2026
हरियाणाPOSE Scholarshipजल्द शुरू
झारखंडe-Kalyan Scholarshipजारी31 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़Divyangjan Scholarshipजारी30 सितंबर 2026
हिमाचल प्रदेशMaharishi Balmiki Chatravritiजारी31 अक्टूबर 2026
हिमाचल प्रदेशPM YASASVI Schemeजारी31 अगस्त 2026
उत्तराखंडPre & Post Matric Scholarshipजारी30 सितंबर 2026
महाराष्ट्रRajarshi Shahu Maharaj Scholarshipजारी30 सितंबर 2026
कर्नाटकVidyasiri Scholarshipजारी31 अगस्त 2026
पंजाबPost Matric Scholarship (SC)जारी15 नवंबर 2026
नागालैंडState Merit & Research Scholarship1 अगस्त से31 अक्टूबर 2026

छात्रवृत्ति में क्या-क्या लाभ मिलते हैं

राज्य सरकारों की अधिकांश योजनाओं में विद्यार्थियों को कई तरह की आर्थिक सहायता एक साथ मिलती है। ट्यूशन फीस की पूर्ण या आंशिक प्रतिपूर्ति के साथ मासिक या वार्षिक मेंटेनेंस अलाउंस दिया जाता है। जिन विद्यार्थियों को छात्रावास में रहना पड़ता है, उनके लिए हॉस्टल सहायता भी शामिल है। परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति, किताबों और पढ़ाई की सामग्री के लिए अलग से सहायता, और सबसे जरूरी पूरी राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि बिचौलिए की कोई गुंजाइश न रहे।

लाभविवरण
ट्यूशन फीसपूर्ण या आंशिक फीस प्रतिपूर्ति
मेंटेनेंस अलाउंसमासिक/वार्षिक सहायता
हॉस्टल सहायताछात्रावास शुल्क सहायता
परीक्षा शुल्कपरीक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति
पुस्तक सहायताकिताबों व स्टडी मटीरियल हेतु सहायता
DBT भुगतानराशि सीधे बैंक खाते में

कौन-कौन से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं

ज्यादातर राज्य छात्रवृत्तियों में SC, ST, OBC, EWS, जनरल मेरिट, माइनॉरिटी और छात्राओं को अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किया जाता है। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों, ITI और पॉलिटेक्निक में पढ़ने वालों, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, एग्रीकल्चर, लॉ और PhD करने वाले विद्यार्थी भी पात्र माने जाते हैं। यानी लगभग हर स्तर की पढ़ाई करने वाला विद्यार्थी किसी न किसी योजना के दायरे में जरूर आता है, बस यह देखना जरूरी है कि उसके राज्य में कौन सी योजना उसकी कैटेगरी के लिए बनी है।

UP Scholarship Scheme 2026-27

उत्तर प्रदेश सरकार की UP Scholarship योजना कक्षा 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों को कवर करती है और इसे देश की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति योजनाओं में गिना जाता है। आवेदन Scholarship & Fee Reimbursement Portal के माध्यम से होता है, और इसमें ट्यूशन फीस के साथ मेंटेनेंस भत्ता भी दिया जाता है। जिन शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चे यूपी में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह योजना सीधे काम की है। साथ ही, अगर परिवार का कोई सदस्य ट्रांसफर के चलते दूसरे राज्य में रह रहा हो, तो नीचे दी गई राज्यवार जानकारी से यह पता लगाना आसान हो जाता है कि वहाँ कौन सी योजना अभी खुली है। उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह या फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है।

Hariyana Scholarship Scheme 2026-27

हरियाणा सरकार का Har-Chhatravratti Portal राज्य की लगभग सभी उच्च शिक्षा छात्रवृत्तियों के लिए एकीकृत मंच है। इसी पोर्टल के जरिए कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, HSCST Fellowship Programme, POSE Scholarship, Consolidated Stipend Scheme और Post Matric Scholarship जैसी कई योजनाओं के आवेदन एक साथ स्वीकार किए जाते हैं। एक ही लॉगिन से कई योजनाओं तक पहुंच होने की वजह से विद्यार्थियों को बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ता।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड की योजनाएं

मध्य प्रदेश का स्कॉलरशिप पोर्टल कई विभागों की योजनाओं को एक जगह लेकर आता है, जिनमें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, गांव की बेटी योजना, निषादराज छात्रवृत्ति योजना और SC/ST Post Matric Scholarship शामिल हैं। महाराष्ट्र के MahaDBT पोर्टल पर 40 से ज्यादा योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनमें Rajarshi Shahu Maharaj Scholarship, GOI Post Matric Scholarship, OBC Scholarship, EBC Scholarship और Minority Scholarship प्रमुख हैं। झारखंड का e-Kalyan Portal खासतौर पर SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए Post Matric Scholarship चलाता है और इसमें ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस भत्ता और DBT भुगतान तीनों शामिल हैं।

राजस्थान, गुजरात और पंजाब में Scholarship Scheme

राजस्थान में विद्यार्थियों के लिए SSO Portal के जरिए स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप, Post Matric Scholarship (SC/ST/OBC), CM Higher Education Scholarship और Minority Scholarship संचालित होती हैं, और स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप को संशोधित स्वरूप में अधिसूचित किए जाने की प्रक्रिया अभी जारी है। गुजरात का Digital Gujarat Portal SC, ST, OBC, SEBC, EWS और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए Post Matric Scholarship, Food Bill Assistance, Freeship Card Scheme और Higher Education Scholarship जैसी योजनाएं देता है। पंजाब सरकार ने 2026-27 सत्र के लिए SC विद्यार्थियों हेतु Post Matric Scholarship Scheme के आवेदन शुरू कर दिए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तय की गई है, और इसमें पूरी ट्यूशन फीस के साथ प्रोफेशनल कोर्स सहायता भी शामिल है।

हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की Scholarship Schemes

हिमाचल प्रदेश में HP ePASS Portal के माध्यम से कल्पना चावला छात्रवृत्ति, Dr. Ambedkar Scholarship, Post Matric Scholarship और IRDP Scholarship जैसी योजनाओं के आवेदन लिए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर Post Matric Scholarship, Divyangjan Scholarship, Tribal Scholarship और Merit Scholarship उपलब्ध हैं। उत्तराखंड में सामाजिक कल्याण विभाग के जरिए Pre Matric Scholarship, Post Matric Scholarship, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति और दिव्यांग छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चलती हैं।

अगर पोर्टल पर मौजूद योजनाओं की संख्या देखी जाए, तो महाराष्ट्र का MahaDBT पोर्टल 40 से ज्यादा योजनाएं चलाता है, कर्नाटक का SSP पोर्टल 35 से ज्यादा, और मध्य प्रदेश का पोर्टल 30 से ज्यादा योजनाओं के साथ आगे है। उत्तर प्रदेश का पोर्टल 25 से अधिक योजनाओं के साथ शामिल है, जबकि हरियाणा, ओडिशा और गुजरात में 20 से ज्यादा योजनाएं एक साथ उपलब्ध हैं। पश्चिम बंगाल का OASIS पोर्टल भी SC, ST और OBC वर्ग की कई योजनाओं को एक जगह लेकर आता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ज्यादातर राज्यों में आवेदन का तरीका लगभग एक जैसा ही है, बस पोर्टल अलग-अलग होते हैं। आधार कार्ड, राज्य का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (जहाँ लागू हो), पिछली कक्षा की मार्कशीट, वर्तमान प्रवेश या बोनाफाइड प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फीस रसीद (जहाँ लागू हो)  ये सभी दस्तावेज लगभग हर योजना में मांगे जाते हैं। अगर ये सारे दस्तावेज पहले से स्कैन करके रखे हों, तो आवेदन भरने में ज्यादा समय नहीं लगता।

State Scholarship  के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाना होगा। नए विद्यार्थियों को New Registration पर क्लिक करके आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी, फिर OTP से वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके अपनी योजना चुननी है, फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक की जानकारी भरनी है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं, आवेदन का प्रीव्यू देखना है और फिर फाइनल सबमिट करना है। सबमिट के बाद रसीद डाउनलोड करके जरूर सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे स्टेटस चेक करने में यही रसीद काम आती है।

यह भी पढ़ें – 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटेक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स को ₹30000 की स्कॉलरशिप, 31 जुलाई तक करें आवेदन Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026

UP Scholarship Online Form 2026: यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका

Atul Maheshwari Scholarship 2026:.9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹50,000–₹75,000 Scholarship: ऐसे करें आवेदन

स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें

लगभग सभी राज्य सरकारों ने आवेदन की स्थिति ट्रैक करने की सुविधा दी है। इसके लिए संबंधित स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर Track Application या Scholarship Status वाला विकल्प चुनना होता है, फिर Application Number या Registration Number दर्ज करके जन्मतिथि या OTP भरना होता है। Submit करते ही स्क्रीन पर आवेदन की मौजूदा स्थिति दिख जाती है। राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं के लिए NSP पोर्टल पर भी आवेदन और भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।

राज्यवार स्कॉलरशिप पोर्टल की लिस्ट

राज्यआधिकारिक पोर्टल
उत्तर प्रदेशscholarship.up.gov.in
हरियाणाharchhatravratti.highereduhry.ac.in
झारखंडekalyan.cgg.gov.in
महाराष्ट्रmahadbt.maharashtra.gov.in
मध्य प्रदेशscholarshipportal.mp.nic.in
बिहारpmsonline.bih.nic.in
राजस्थानsso.rajasthan.gov.in
कर्नाटकssp.postmatric.karnataka.gov.in
ओडिशाscholarship.odisha.gov.in
पश्चिम बंगालoasis.gov.in
गुजरातdigitalgujarat.gov.in
तेलंगानाtelanganaepass.cgg.gov.in
छत्तीसगढ़postmatric-scholarship.cg.nic.in

ऊपर दी गई अंतिम तिथियां और जानकारी संबंधित राज्यों के पोर्टल पर उपलब्ध सूचना पर आधारित हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पोर्टल पर जाकर ताजा नोटिस जरूर देख लें, क्योंकि तारीखों में बदलाव संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.