UPESSC Principal Recruitment 2026 Notification: यूपी प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया

|
On: July 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPESSC Principal Recruitment 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग  प्रयागराज ने प्राचार्य के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने 21 जुलाई 2026 को यह नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 111 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त सह-शिक्षा और महिला डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए निकाली गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और रिसर्च स्कोर से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

UPESSC Principal Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
आयोगUPESSC, प्रयागराज
पद का नामप्राचार्य
विज्ञापन संख्या02/2026
कुल पद111
वेतनमानLevel-14 (₹144200 – ₹218200)
आधिकारिक वेबसाइटwww.upessc.up.gov.in

UPESSC Principal Recruitment 2026 Dates

इवेंटतारीख
विज्ञापन जारी होने की तिथि21.07.2026
आवेदन शुरू होने की तिथि21.07.2026 (रात 12:01 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि20.08.2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि20.08.2026
आवेदन में सुधार की तिथि23.08.2026 तक
लिखित परीक्षा तिथि24.09.2026

पदों का विवरण और योग्यता

UPESSC प्राचार्य भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 111 पद निकाले गए हैं, जो सभी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के पद पर न्यूनतम 15 साल का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास यूजीसी-लिस्टेड या पीयर-रिव्यूड जर्नल में कम से कम 10 शोध प्रकाशन होने चाहिए। नोटिफिकेशन में दी गई टेबल-2 के अनुसार उम्मीदवार का न्यूनतम रिसर्च स्कोर 110 होना जरूरी है।

पदपदयोग्यता
प्राचार्य (सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज)111पीएचडी डिग्री, एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर के पद पर न्यूनतम 15 साल का अनुभव, 10 शोध प्रकाशन और न्यूनतम 110 रिसर्च स्कोर
कुल111

आयु सीमा क्या रखी गई है

UPESSC प्राचार्य भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 1 जुलाई 2026 मानी जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क का विवरण

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / दिव्यांग₹3,000
भुगतान का माध्यमऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग)

UPESSC Principal Recruitment  Selection

UPESSC प्राचार्य भर्ती 2026 में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जो 360 अंकों की होगी और इसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार के न्यूनतम रिसर्च स्कोर यानी 110 अंकों की जांच की जाएगी। इसके बाद 40 अंकों का इंटरव्यू होगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

UPESSC Principal Recruitment 2026 Online Apply

UPESSC प्राचार्य भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन करने से पहले यूजर मैनुअल और वेबसाइट पर मौजूद ट्यूटोरियल वीडियो जरूर देखें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंग्रेजी में ध्यानपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए ₹3,000 का आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फाइनल फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए और इंटरव्यू चरण के लिए संभालकर रखें।
  • आवेदन में सुधार करने की सुविधा 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें।

UPESSC Principal Recruitment 2026 Notification Important Links

SDescriptionLink
1Notification PDFClick Here
2Online Apply LinkClick Here
3Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.