UP ECCE Educator Recruitment 2026: ईसीसीई एजुकेटर के 631 पदों पर भर्ती, आवेदन का मौका

|
On: July 17, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP ECCE Educator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ECCE Educator भर्ती में अब तीन नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। गोरखपुर, जौनपुर और लखीमपुर खीरी में अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से यह पद निकाले गए हैं, जिन्हें मिलाकर 501 नई वैकेंसी सामने आई हैं। इसके अलावा अमेठी जिले की पुरानी भर्ती भी अभी तक खुली हुई है क्योंकि वहां आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2026 है। यानी इस समय चार जिलों में कुल 631 पदों पर आवेदन किया जा सकता है। बाकी जिलों जैसे महाराजगंज, कुशीनगर और ललितपुर की आखिरी तारीख निकल चुकी है, इसलिए उन्हें इस अपडेट में शामिल नहीं किया गया है। नीचे टेबल में सभी वैध भर्तियों की पूरी जानकारी दी गई है।

UP ECCE Educator Recruitment 2026 Overview

ParticularsDetails
DepartmentBasic Education Department, UP
Post NameECCE Educator
Nature of VacancyOutsourced (Third Party)
Total Posts (Currently Open)631
Districts Covered4 (Lakhimpur Kheri, Amethi, Gorakhpur, Jaunpur)
Salary/Month₹10,313
Age Limit18/21 to 40 Years
QualificationGraduate (Home Science) / NTT / Diploma
ExperienceNot Required
Application ModeOnline (Sewayojan Portal)

जिलेवार पद और आखिरी तारीख

हर जिले में भर्ती अलग-अलग एजेंसी के माध्यम से हो रही है, इसलिए पद संख्या और आखिरी तारीख भी अलग-अलग रखी गई है। लखीमपुर खीरी की तारीख सबसे पहले निकल रही है, इसलिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वहीं आवेदन करना चाहिए। नीचे दी गई टेबल में सभी जिलों की जानकारी तारीख के हिसाब से क्रम में दी गई है ताकि उम्मीदवार आसानी से समझ सकें कि किस जिले में कितना समय बचा है।

DistrictTotal PostsLast Date
Lakheimpur Khiri7124-07-2026
Amethi13025-07-2026
Gorakhpur21029-07-2026
Jaunpur22030-07-2026
Total631

योग्यता क्या होनी चाहिए

चारों जिलों में मूल योग्यता एक जैसी रखी गई है, यानी Home Science विषय के साथ ग्रेजुएशन (B.A. या B.Sc.) कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा नर्सरी अध्यापक शिक्षा यानी NTT का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। लखीमपुर खीरी के नोटिफिकेशन में CT (Nursery) और DPSE डिप्लोमा को भी समकक्ष योग्यता में शामिल किया गया है, जबकि गोरखपुर में Diploma in Preschool Education का विकल्प भी दिया गया है। सभी डिप्लोमा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी NCTE से मान्य होने चाहिए, इसलिए आवेदन से पहले अपने जिले का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

उम्र सीमा और आयु गणना

अमेठी, गोरखपुर और लखीमपुर खीरी में न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है, जबकि जौनपुर में न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है। सभी जिलों में अधिकतम आयु 40 साल है। ज्यादातर जिलों में आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर हो रही है, हालांकि लखीमपुर खीरी के नोटिफिकेशन में यह तारीख 1 जुलाई 2024 दी गई है, इसलिए वहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस तारीख को ध्यान में रखें। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। पुरुष, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के उम्मीदवार सभी जिलों में आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी और अनुभव

चारों जिलों में चयनित उम्मीदवारों को 10,001 रुपये से 20,000 रुपये के वेतन बैंड में हर महीने 10,313 रुपये सैलरी दी जाएगी। किसी भी जिले में पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है, इसलिए फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। लखीमपुर खीरी की भर्ती के लिए एजेंसी की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है, जिस पर उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। बाकी जिलों में भी जरूरी जानकारी के लिए संबंधित एजेंसी के नोटिफिकेशन में संपर्क विवरण दिया गया है, भर्ती से जुड़ी किसी भी शंका के लिए वहीं संपर्क करना बेहतर रहेगा।

UP ECCE Educator Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  • अपने जिले से जुड़ा ECCE Educator भर्ती नोटिफिकेशन खोलकर ध्यान से पढ़ें।
  • डिग्री, डिप्लोमा या NTT सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करके फॉर्म खोलें और सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

कार्य स्थल के हिसाब से देखें तो जौनपुर की भर्ती में तैनाती जौनपुर जिले में ही होगी, वहीं लखीमपुर खीरी की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लखीमपुर खीरी जिले में ही काम करना होगा। बता दें कि हर जिले की आखिरी तारीख अलग-अलग है, इसलिए अपने जिले की तारीख जरूर नोट कर लें और समय रहते आवेदन कर दें। जिन उम्मीदवारों ने पहले से महाराजगंज, कुशीनगर या ललितपुर के लिए तैयारी की थी, वे अब अमेठी, गोरखपुर, जौनपुर या लखीमपुर खीरी में से किसी एक जिले में आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे वहां की तय योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हों।

UP ECCE Educator Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
Apply OnlineClick Here
NotificationClick Here
Official Website (Sewayojan)Click Here
Home PageClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.