Indian Army Agniveer CCE Result 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

|
On: July 12, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Indian Army Agniveer CCE Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीसीई रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी CEE का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1 जून से 16 जून 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित हुई थी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने संबंधित ARO यानी Army Recruiting Office की मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एआरओ के हिसाब से अलग-अलग जारी किया गया है।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026

ParticularDetails
OrganizationIndian Army
Exam NameAgniveer Common Entrance Examination (CEE) 2026
Exam Date1 June to 16 June 2026
Result Declared On12 July 2026
Result TypeARO-wise Merit List PDF
Next StagePhysical Rally (PFT, PMT, Document Verification, Medical)
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer CCE Merit List 2026

भारतीय सेना ने रिजल्ट को एक साथ पूरे देश के लिए नहीं, बल्कि हर ARO के हिसाब से अलग-अलग पीडीएफ में जारी किया है। मतलब अगर किसी उम्मीदवार ने किसी खास ARO के अंतर्गत फॉर्म भरा था और परीक्षा दी थी, तो उसे अपने उसी ARO की मेरिट सूची में अपना नाम खोजना होगा। सूची में रोल नंबर के साथ नाम भी दिया गया है, जिससे पहचान में कोई दिक्कत न हो। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में है, उन्हें आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

रिजल्ट के बाद अब आगे क्या होगा

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब फिजिकल रैली के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट यानी PFT होगा, उसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट यानी PMT लिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच होगी और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इन सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। ARO रोहतक के लिए रैली का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 से जारी होना शुरू हो जाएगा, बाकी एआरओ भी अपने-अपने शेड्यूल के हिसाब से नोटिस जारी करेंगे।

Selection Process

StageDetails
Stage 1Common Entrance Examination (CEE)
Stage 2Physical Fitness Test (PFT)
Stage 3Physical Measurement Test (PMT)
Stage 4Document Verification
Stage 5Medical Examination
Stage 6Final Merit List

रिजल्ट कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Agniveer CCE Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने संबंधित ARO के नाम पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट पीडीएफ खोलें।
  • पीडीएफ में Ctrl+F दबाकर या मोबाइल में सर्च ऑप्शन से अपना रोल नंबर डालें।
  • नाम और रोल नंबर मिलने पर उसका स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। इनमें दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। साथ ही फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास अभी से शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि रैली की तारीख नजदीक आते ही समय कम मिलेगा। अपने ARO की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखना भी जरूरी रहेगा, क्योंकि रैली से जुड़ी हर सूचना वहीं से जारी होगी।

Indian Army Agniveer CCE Result 2026 Important Links


DescriptionLink
Indian Army Agniveer CCE Result 2026 ARO Wise Merit List PDFClick Here
Check Agniveer CCE ResultClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.