Anganwadi Bharti Notification 2026: 30000+ पदों पर आंगनवाड़ी भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता और लास्ट डेट देखें

|
On: July 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Anganwadi Bharti Notification 2026: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए जिलेवार नोटिफिकेशन जारी करना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में 28 हजार से ज्यादा रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो शुरुआत में चार जिलों से शुरू होकर अब 14 से ज्यादा जिलों तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा राजस्थान में भी महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों के लिए जिलेवार अधिसूचनाएं जारी की हैं और मध्य प्रदेश में एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के जरिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। तीनों राज्यों में योग्यता, आवेदन का तरीका और अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है, नीचे तीनों राज्यों की पूरी अपडेट दी जा रही है। इसके अलावा कई और राज्यों में जल्दी आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसकी जानकारी इस लेख में बताई गई है।

Anganwadi Bharti 2026 Short Information

राज्यविभागआवेदन का माध्यमपद
उत्तर प्रदेशमहिला एवं बाल विकास विभाग, यूपीOnline28,00+
राजस्थानमहिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थानOffline1,000+
मध्य प्रदेशमहिला एवं बाल विकास संचालनालयOnline2,548

UP Anganwadi Bharti में 14 जिलों के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 14 से ज्यादा जिलों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि सहायिका पद के लिए पांच जिलों में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्यता 12वीं पास रखी गई है और आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए 18 से 35 वर्ष तय की गई है। खास बात यह है कि मेरिट सिर्फ 12वीं के अंकों से नहीं बनेगी, अगर उम्मीदवार ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है तो 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन चारों के अंक जोड़कर फाइनल मेरिट तैयार होगी। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मेरिट में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। सिर्फ उसी गांव या वार्ड की स्थाई निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिस क्षेत्र के लिए पद निकला है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा, किसी अन्य माध्यम से भरा फॉर्म मान्य नहीं होगा।

UP Anganwadi Recruitment 2026: जानिए किन जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट और पूरी डिटेल

यूपी आंगनवाड़ी जिलेवार पदों की संख्या और अंतिम तिथि

जिलापदों की संख्याअंतिम तिथि
ललितपुर75 (कार्यकर्ता)19 जुलाई 2026
कानपुर नगर269 (कार्यकर्ता)15 जुलाई 2026
बिजनौरकार्यकर्ता-288, सहायिका-26015 जुलाई 2026
कन्नौज125 (कार्यकर्ता)16 जुलाई 2026
बागपतकार्यकर्ता-261, सहायिका-37416 जुलाई 2026
मेरठ180 (कार्यकर्ता)17 जुलाई 2026
फर्रुखाबाद292 (कार्यकर्ता)20 जुलाई 2026
अलीगढ़237 (कार्यकर्ता)20 जुलाई 2026
आगरा25020 जुलाई 2026
मुरादाबाद28723 जुलाई 2026
मथुरा236 (सहायिका)24 जुलाई 2026
भदोही10825 जुलाई 2026
प्रतापगढ़250 (कार्यकर्ता)28 जुलाई 2026
वाराणसी18731 जुलाई 2026

बाकी जिलों में भी लगातार नई अधिसूचनाएं जारी हो रही हैं। जैसे-जैसे नए जिलों का नोटिफिकेशन सामने आएगा, वहां की पदों की संख्या और अंतिम तिथि अपडेट की जाती रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले अपने जिले का नोटिफिकेशन खुद जरूर पढ़ें, क्योंकि कुछ जिलों में सिर्फ कार्यकर्ता तो कुछ में सिर्फ सहायिका पद पर ही नियुक्ति होनी है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती जिलेवार नोटिफिकेशन लगातार जारी

राजस्थान में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों के लिए अलग-अलग जिलों की अधिसूचनाएं जारी की हैं। यहां आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिया जा रहा है, यानी उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर तय पते पर डाक या सीधे कार्यालय में जमा करना होगा। साथिन पद के लिए 10वीं पास योग्यता चाहिए और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए 12वीं पास योग्यता और 18 से 35 वर्ष आयु सीमा तय है। एससी-एसटी, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट मिलती है। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सभी वर्ग की महिलाएं निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं। हर जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है, इसलिए संबंधित जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ही आवेदन करना चाहिए।

जिलेवार नोटिफिकेशन और आवेदन की अंतिम तिथि

जिलाआवेदन की अंतिम तिथि
अजमेर24 जुलाई 2026
अलवरनोटिफिकेशन में देखें
बालोतराजल्द जारी होगी
बांसवाड़ाजल्द जारी होगी
बारांजल्द जारी होगी
बाड़मेरजल्द जारी होगी
ब्यावरजल्द जारी होगी
भरतपुर30 जुलाई 2026
भीलवाड़ा20 जुलाई 2026
बीकानेर7 जुलाई 2026
बूंदी13 जुलाई 2026
चित्तौड़गढ़6 जुलाई 2026
चूरू1 जुलाई 2026
दौसा3 जुलाई 2026
दीग22 जुलाई 2026
धौलपुरजल्द जारी होगी
दीदवाना-कुचामन17 जुलाई 2026
डूंगरपुरजल्द जारी होगी
श्री गंगानगर30 जून 2026
हनुमानगढ़1 जुलाई 2026
जयपुरजल्द जारी होगी
जैसलमेरजल्द जारी होगी
जालोरजल्द जारी होगी
झालावाड़जल्द जारी होगी
झुंझुनूंजल्द जारी होगी
जोधपुर30 जुलाई 2026
करौली3 जुलाई 2026
खैरथल-तिजाराजल्द जारी होगी
कोटाजल्द जारी होगी
कोटपूतली-बहरोड़23 जुलाई 2026
नागौर31 जुलाई 2026
पालीजल्द जारी होगी
फलोदी30 जून 2026
प्रतापगढ़30 जुलाई 2026
राजसमंद20 जुलाई 2026
सलूंबरनोटिफिकेशन में देखें
सवाई माधोपुर28 जुलाई 2026
सीकर13 जुलाई 2026
सिरोही5 जुलाई 2026
टोंक31 जुलाई 2026
उदयपुर9 जुलाई 2026

जिन जिलों में अभी “जल्द जारी होगी” लिखा है, वहां का नोटिफिकेशन अभी विभाग ने जारी नहीं किया है वह जल्द आने की उम्मीद है। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2548 पदों पर आवेदन 13 जुलाई तक

मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 2,548 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें कार्यकर्ता के 781 और सहायिका के 1,767 पद शामिल हैं। यह नियुक्ति इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में होनी है। आवेदन एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 13 जुलाई 2026 तक चलेंगे, फॉर्म में सुधार की सुविधा 15 जुलाई तक दी गई है। योग्यता 12वीं पास रखी गई है और आयु 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें भी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, विकासखंड स्तर की चयन समिति 100 अंकों की मेरिट सूची तैयार करेगी, जिसमें जाति, गरीबी रेखा, विधवा-तलाकशुदा स्थिति और शैक्षणिक अंकों को आधार बनाया जाएगा।

जानकारीविवरण
कुल पद2,548 (कार्यकर्ता-781, सहायिका-1,767)
आवेदन शुरू1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
योग्यता12वीं पास
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट (100 अंक)

आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • उत्तर प्रदेश में आवेदन सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल से होगा, ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होगा
  • राजस्थान में फॉर्म प्रिंट कर तय पते पर ही जमा करना होगा, ई-मित्र से आवेदन नहीं होगा
  • मध्य प्रदेश में आवेदन चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in से ही करना है
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट, निवास और जाति प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें
  • जिस गांव या वार्ड की स्थाई निवासी हैं, उसी क्षेत्र के पद के लिए आवेदन करें
  • अपने जिले की अंतिम तिथि खुद नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें

Anganwadi Bharti Notification 2026 Important Links

राज्यविवरणलिंक
उत्तर प्रदेशऑफिशल वेबसाइटClick Here
राजस्थानwcd.rajasthan.gov.inClick Here
मध्य प्रदेशchayan.mponline.gov.inClick Here

उत्तराखंड आंगनवाड़ी के 3,358 पदों पर भर्ती जल्द

उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के खाली पदों पर अगस्त 2026 के अंत तक शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 587 और सहायिका के 2,771 पद शामिल हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के काम के साथ-साथ कार्यकर्ता हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र का विभागीय कामकाज भी पूरा करेंगी, ताकि केंद्र सरकार से मिलने वाली फंडिंग और मॉनिटरिंग प्रभावित न हो।

पदरिक्त पदों की संख्यानियुक्ति की समय-सीमा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता587अगस्त 2026 अंत तक
आंगनबाड़ी सहायिका2,771अगस्त 2026 अंत तक
कुल3,358अगस्त 2026 अंत तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.