UP Anganwadi Recruitment 2026: जानिए किन जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट और पूरी डिटेल

|
On: July 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में 28 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरने का काम चल रहा है। शुरुआत में सिर्फ चार जिलों से नोटिफिकेशन आए थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 14 से ज्यादा जिलों तक पहुंच गया है जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए भी पांच जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए है। नीचे जानिए किन-किन जिलों में यह भर्ती निकली है, आवेदन की अंतिम तारीख क्या है और आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है।

UP Anganwadi Recruitment 2026

जानकारीडिटेल
भर्ती का नामUP Anganwadi Bharti 2026
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
पदआंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका
कुल वैकेंसी28000+ (प्रक्रिया जारी)
योग्यता12वीं पास
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश

किन जिलों में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर आवेदन मांगे गए हैं। ललितपुर जिले में 19 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। कानपुर नगर के लिए अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 रखी गई है, यही तारीख बिजनौर जिले के लिए भी लागू है। कन्नौज और बागपत, दोनों जिलों में 16 जुलाई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मेरठ जिले के उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। फर्रुखाबाद और अलीगढ़ जिलों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। मथुरा जिले में आवेदन की सुविधा 24 जुलाई 2026 तक रहेगी, जबकि प्रतापगढ़ जिले के लिए सबसे लंबी विंडो दी गई है, जहां 28 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

जिलालास्ट डेट
ललितपुर19 जुलाई 2026
कानपुर नगर15 जुलाई 2026
बिजनौर15 जुलाई 2026
कन्नौज16 जुलाई 2026
बागपत16 जुलाई 2026
मेरठ17 जुलाई 2026
फर्रुखाबाद20 जुलाई 2026
मथुरा24 जुलाई 2026
अलीगढ़20 जुलाई 2026
प्रतापगढ़28 जुलाई 2026

आगरा – अंतिम तिथि 20 जुलाई

भदोही – अंतिम तिथि 25 जुलाई

वाराणसी – अंतिम तिथि 31 जुलाई

मुरादाबाद – अन्तिम तिथि 23 जुलाई

इसके अलावा आगरा और भदोही में भी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है आगरा में 20 जुलाई और भदोही में 25 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

जिलेवार कितने पदों पर होगी भर्ती

पदों की संख्या भी जिले-दर-जिले अलग है। ललितपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 75 पद खाली हैं। कानपुर नगर में सिर्फ कार्यकर्ता पद के लिए 269 वैकेंसी हैं, यहां सहायिका पद की भर्ती नहीं निकाली गई है। बिजनौर जिला दोनों पदों के लिए भर्ती निकाल रहा है – कार्यकर्ता के 288 और सहायिका के 260 पद। कन्नौज में कार्यकर्ता के 125 पद रिक्त बताए गए हैं। बागपत में भी दोनों कैटेगरी में भर्ती है – कार्यकर्ता के 261 और सहायिका के 374 पद। मेरठ जिले में कार्यकर्ता के 180 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। फर्रुखाबाद में कार्यकर्ता के कुल 292 पद खाली हैं। मथुरा में सिर्फ सहायिका पद के लिए 236 वैकेंसी है, यहां कार्यकर्ता का कोई पद रिक्त नहीं है। अलीगढ़ में कार्यकर्ता पद पर 237 भर्तियां होनी हैं। वहीं प्रतापगढ़ जिले में कार्यकर्ता के 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

S. N.जिलापदों की संख्या
1ललितपुर75
2कानपुर नगर269
3बिजनौरकार्यकर्ता-288, सहायिका-260
4कन्नौज125
5बागपतकार्यकर्ता-261, सहायिका-374
6मेरठ180
7फर्रुखाबाद292
8मथुरा236 (सहायिका)
9अलीगढ़237
10प्रतापगढ़250

11. आगरा पदों की संख्या – 250

12. भदोही पदों की संख्या – 108

13. वाराणसी पदों की संख्या – 187

14. मुरादाबाद पदों की संख्या – 287

आगरा में जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार 250 पदों पर भर्ती होगी जबकि भदोही 108 पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है इसके अलावा लगातार अन्य जिलों में भी नोटिफिकेशन निकालने की प्रक्रिया चल रही है जैसे-जैसे नई भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे इसी पेज पर अपडेट करेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन जानें पात्रता

इस भर्ती में सिर्फ उसी गांव या वार्ड की स्थाई निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिस क्षेत्र के लिए पद निकला है। न्यूनतम योग्यता 12वीं पास (इंटरमीडिएट या समकक्ष) रखी गई है। हालांकि जो महिलाएं ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 35 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी

योग्यता भले ही 12वीं पास रखी गई हो, लेकिन मेरिट सिर्फ 12वीं के अंकों से नहीं बनेगी। अगर उम्मीदवार ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट भी है, तो 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन चारों के प्राप्तांक जोड़कर फाइनल मेरिट तैयार होगी। इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिला उम्मीदवारों को मेरिट में विशेष प्राथमिकता देने का नियम भी रखा गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन विभाग द्वारा स्वीकार नहीं होगा

  • सबसे पहले UP आंगनबाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पहली बार आवेदन करने वाली उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा।
  • इसी आईडी-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें।

ध्यान रखें कि हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने जिले की डेडलाइन जरूर देख लें।

UP Anganwadi Important Links

क्रमविवरणलिंक
1ऑफिशल नोटिफिकेशनClick Here
2ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनClick Here
3ऑनलाइन आवेदनClick Here
4ऑफिशल वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.