UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

|
On: June 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 के तहत 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 28 जून 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम में लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत अंकों में अधिमानी अर्हता के अंक जोड़कर मेरिट तैयार की गई है। कुल 41,424 पदों के सापेक्ष लगभग 2.6 गुना यानी 1,07,221 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा यानी DV/PST के लिए बुलाया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में है उन्हें अगले चरण की तिथि के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।

UP Home Guard Result 2026

नीचे दी गई तालिका में इस भर्ती और परिणाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक जगह दी गई है।

OrganizationUttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPRPB)
Post NameUP Police Home Guard
Advt No.PIARPBIB (Home Guard) 02/2025
Total Posts41,424
Exam Date25, 26, 27 April 2026
Result Date28 June 2026
Shortlisted Candidates1,07,221 (Approx 2.6 Times of Total Posts)
Next StageDV / PST (Date to be Announced)
Official Websiteuppbpb.gov.in

UP Home Guard Important Dates

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू हुई थी और परीक्षा अप्रैल 2026 में हुई। परिणाम तक की सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

Application Begin17 November 2025
Last Date to Apply17 December 2025
Form Correction Date18-21 December 2025
Exam Date25, 26, 27 April 2026
Answer Key Released07 May 2026
Result Available28 June 2026

पद और योग्यता

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हो। आयु सीमा 01 जुलाई 2025 के आधार पर 18 से 30 साल तय की गई थी और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिली है।

Post NameTotal PostsQualification
UP Police Home Guard41,42410th Pass from Recognized Board

यूपी होम गार्ड मेरिट लिस्ट कैसे बनी

इस भर्ती में मेरिट सूची तैयार करने का तरीका थोड़ा अलग है इसलिए इसे समझना जरूरी है। लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत अंकों में अधिमानी अर्हता के अंक जोड़े गए हैं और उसके बाद जनपदवार तथा श्रेणीवार मेरिट तैयार की गई है। हर जनपद के लिए विज्ञापित रिक्त पदों के सापेक्ष शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक का विवरण जनपद की PDF सूची के अंत में दिया गया है। इसका मतलब यह है कि हर जिले का कट ऑफ अलग-अलग है इसलिए अभ्यर्थी को अपने जिले की PDF देखकर ही स्थिति समझनी होगी।

आगे क्या होगा

जिन 1,07,221 अभ्यर्थियों का नाम शॉर्टलिस्ट में आया है उन्हें अगले चरण यानी अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा यानी DV/PST के लिए बुलाया जाएगा। DV/PST की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। बोर्ड ने कहा है कि यह जानकारी शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसलिए सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी सभी सूचनाएं और निर्देश केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दिए जाएंगे।IMG 20260628 WA0009

UP Police Home Guard Result 2026 कैसे देखें

परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ जनपदवार PDF सूची उपलब्ध है जिसमें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के नाम और कट ऑफ अंक दिए गए हैं। परिणाम का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें क्योंकि DV/PST के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • UP Police Home Guard Result 2026 के Link पर क्लिक करें।
  • अपने जनपद की PDF सूची Download करें।
  • सूची में अपना नाम और अंक देखें।
  • PDF का प्रिंट निकालकर अपने पास Save कर लें।

UP Home Guard Result 2026 Important Links

Download ResultClick Here
Download Result NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.