PM Shri Navodaya Vidyalaya Notification 2026: पीएम श्री नवोदय विद्यलयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन

|
On: June 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now

PM Shri Navodaya Vidyalaya Notification 2026: PM Shri Yojana के तहत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के साथ साथ स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए अलग-अलग जिलों से वॉक-इन-इंटरव्यू के नोटिस आ रहे हैं। इस बार प्रयागराज और सीतापुर दोनों जिलों से नोटिस सामने आया है। प्रयागराज के मेजा खास स्थित विद्यालय में योगा, खेल और कला से जुड़े छह तरह के पदों पर भर्ती है, जबकि सीतापुर के खैराबाद स्थित विद्यालय में मैट्रन पद के लिए सीधा बुलावा है। दोनों ही जगह बिना ऑनलाइन फॉर्म भरे, तय तारीख पर सीधे विद्यालय परिसर पहुंचकर इंटरव्यू देना होगा। जो भी उम्मीदवार नवोदय विद्यालय में शिक्षक या नॉन टीचिंग पद पर काम करने में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह जानकारी जरूरी है।

कहां और कब होगा इंटरव्यू KVS Notification

जिलाविद्यालयइंटरव्यू तिथिसमय
सीतापुरजवाहर नवोदय विद्यालय, खैराबाद29 जून 2026सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
प्रयागराजजवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा खास30 जून 2026सुबह 10 बजे से

प्रयागराज के नवोदय विद्यालय में पद

प्रयागराज के विद्यालय में योगा ट्रेनर, योगा टीचर, स्पोर्ट्स टीचर कोच, डांस एक्सपर्ट, म्यूजिक एक्सपर्ट और मैट्रन जैसे छह तरह के पद भरे जाने हैं। हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है।

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
योगा ट्रेनर01B.P.Ed / M.P.Ed
योगा टीचर01B.P.Ed / M.P.Ed (योग) + CBSE स्कूल में 2 साल अनुभव
स्पोर्ट्स टीचर और कोच02B.P.Ed + वॉलीबॉल/बास्केटबॉल/कबड्डी/हैंडबॉल/खो-खो/शतरंज में एक्सपर्ट
डांस एक्सपर्ट01डिग्री/डिप्लोमा (कथक/भरतनाट्यम/कुचिपुड़ी आदि)
म्यूजिक एक्सपर्ट01डिग्री/डिप्लोमा संगीत, गिटार/तबला/कीबोर्ड/हारमोनियम में दक्ष
मैट्रन (महिला)02मैट्रिक पास, उम्र 35-55 साल (01 जुलाई 2026 तक)

इन सभी पदों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है। दांस और म्यूजिक एक्सपर्ट के पदों में अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाएगी यानी जिस अभ्यर्थी का परफॉर्मेंस या टीचिंग एक्सपीरियंस ज्यादा होगा उसे प्राथमिकता मिलेगी।

सीतापुर PMS NVS में मैट्रन पद की पूरी जानकारी

सीतापुर के खैराबाद स्थित विद्यालय ने 25 जून 2026 को नोटिस जारी करते हुए बताया कि छात्र-छात्राओं की देखरेख के लिए 02 मैट्रन की मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति 30 अप्रैल 2027 तक के लिए होगी। नोटिस में यह भी साफ लिखा है कि जरूरत पड़ने पर मेरिट के आधार पर तैयार पैनल से कर्मचारियों को सत्र 2027-28 में भी आगे काम पर बुलाया जा सकता है। मतलब यह सिर्फ एक साल की बात नहीं है बल्कि आगे भी मौका बना रह सकता है। किसी भी जानकारी या सवाल के लिए विद्यालय के ईमेल jnvsitapur93@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

आयु सीमा और जरूरी शर्तें

आयु सीमा सिर्फ मैट्रन पद के लिए साफ तौर पर बताई गई है, जो 35 से 55 साल के बीच रखी गई है, और यह उम्र 01 जुलाई 2026 के आधार पर गिनी जाएगी। बाकी पदों जैसे योगा ट्रेनर, स्पोर्ट्स टीचर, डांस और म्यूजिक एक्सपर्ट के लिए कोई फिक्स उम्र सीमा नहीं रखी गई, वहां योग्यता और अनुभव ही मुख्य आधार है। दोनों ही इंटरव्यू अभ्यर्थी के अपने खर्च पर होंगे यानी विद्यालय की तरफ से आने-जाने का कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

इंटरव्यू में जाने से पहले किन दस्तावेजों की जरूरत होगी

जो भी अभ्यर्थी इंटरव्यू में जा रहे हैं उन्हें अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट साथ रखनी चाहिए, चाहे वह हाई स्कूल की हो या ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की। जिस भी पद के लिए अनुभव मांगा गया है, उसका अनुभव प्रमाण पत्र भी मूल रूप में साथ होना चाहिए। इन सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी का एक सेट भी तैयार रखें, क्योंकि सत्यापन उसी दिन परिसर में होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई एक वैध दस्तावेज भी साथ रखना जरूरी है। प्रयागराज के नोटिस में यह भी साफ कहा गया है कि विज्ञापन की तारीख तक जो भी जरूरी योग्यता मांगी गई है वह पूरी होनी चाहिए, इसलिए दस्तावेज जुटाते समय इस तारीख का ध्यान रखें।

Also Read – UP KGBV Notification 2026: कस्तूरबा आवासीय विद्यलयों में रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन, 8वीं से बीएड वाले कर सकते हैं आवेदन

नवोदय विद्यालय चयन की प्रक्रिया कैसे होगी

दोनों ही जगह चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन होगा उसके बाद संबंधित पद के पैनल के सामने इंटरव्यू देना होगा। डांस और म्यूजिक जैसे पदों में परफॉर्मेंस या स्किल डेमो भी लिया जा सकता है, हालांकि नोटिस में इसका सीधा जिक्र नहीं है। सीतापुर और प्रयागराज दोनों ही नवोदय विद्यालय समिति के लखनऊ संभाग के अंतर्गत आते हैं जो उत्तर प्रदेश के सभी नवोदय विद्यालयों की देखरेख करता है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों में दिलचस्पी रखते हैं उन्हें तय तारीख और समय का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वॉक-इन-इंटरव्यू में देर से पहुंचने पर मौका छूट सकता है। इंटरव्यू वाले दिन सुबह ही पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना बेहतर रहेगा।


जिलाविद्यालय / पदलिंक
सीतापुरनॉन टीचिंगClick Here
प्रयागराजटीचिंग & नॉन टीचिंगClick Here
दोनों जिलेNVS ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Related Post