UP KGBV Notification 2026: कस्तूरबा आवासीय विद्यलयों में शिक्षक चपरासी की भर्ती, देखें जिलेवार नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आठवीं पास से लेकर बी.एड. और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और विभिन्न जिलों में अंतिम तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

HIGHLIGHTS

• कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

• 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट एवं B.Ed अभ्यर्थी पदानुसार आवेदन कर सकते हैं।

• चयन बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

• आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, जिलावार अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं।

UP KGBV Notification 2026: कस्तूरबा विद्यलयों में  टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर नए नोटिफिकेशन जारी किये गए  है। प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में यह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिलों के अनुसार अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी या फिर अर्धसरकारी क्षेत्र में शिक्षक या नॉन टीचिंग पदों पर काम करना चाहते हैं, तो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं।

UP KGBV Notification 2026

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संविदा के आधार पर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विभिन्न जनपदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत 100 से अधिक पदों को भरा जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें विभिन्न श्रेणी के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें न्यूनतम योग्यता आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और बी.एड. योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा भी जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से चल रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज सकते हैं।

पद और योग्यता की जानकारी

जारी अधिसूचनाओं के अनुसार पीजीटी शिक्षक, लैब असिस्टेंट, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, चपरासी, चौकीदार, असिस्टेंट रसोइया आदि के पद शामिल हैं। वहीं पदों की संख्या पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो पदों के अनुसार ही अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। प्रिंसिपल पद के लिए प्रशिक्षित पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने का कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं पीजीटी शिक्षण के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट, बी.एड. या फिर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस पद के लिए बीटेक या इसके समकक्ष योग्यता मांगी गई है। असिस्टेंट पद के लिए विज्ञान विषय से हाई स्कूल और लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा या इंटरमीडिएट विज्ञान से योग्यता होनी चाहिए। ऑफिस सुपरिंटेंडेंट पद के लिए इंटरमीडिएट के साथ ट्रिपल सी प्रमाण पत्र या फिर कंप्यूटर डिप्लोमा भी मांगा गया है। कुछ पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। हालांकि रसोइया, चपरासी, चौकीदार के लिए केवल न्यूनतम योग्यता आठवीं पास ही रखी गई है। आयु सीमा की बात की जाए तो पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। प्रिंसिपल पद के लिए न्यूनतम आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। इसके अलावा सरकार के नियमानुसार आरक्षण संबंधी नियम भी लागू होंगे और श्रेणी के अनुसार ही अलग-अलग आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां याद कर लें

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां याद कर लें क्योंकि अलग-अलग आवेदन तिथि रखी गई है। जिलों की जानकारी नीचे टेबल में देख सकते हैं अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं। ऑनलाइन या अन्य किसी माध्यम से आवेदन फॉर्म नहीं भेजे जा सकते हैं।

जिलाअंतिम तिथिकुल पदपीडीएफ
हापुड़ (6-8)24 जुलाई 20268 (7 शिक्षण + 1 गैर शिक्षण)Download Soon
झाँसी (6-8)25 जुलाई 202620 (7 शिक्षण + 13 गैर शिक्षण)Notification
झाँसी (9-12)25 जुलाई 202624 (2 शिक्षण + 22 गैर शिक्षण)Notification
शाहजहांपुर (9-12)25 जुलाई 202660Download Soon
अलीगढ़ (9-12)20 जुलाई 2026122 (51 शिक्षण + 71 गैर शिक्षण)Download Now
हमीरपुर (9-12)25 जुलाई 202652 (19 शिक्षण + 33 गैर शिक्षण)Download
हमीरपुर (6-8)25 जुलाई 202621 (10 शिक्षण + 11 गैर शिक्षण)Download
सहारनपुर (6-8 एवं 9-12)18 जुलाई 202634 [18 (9-12) + 14 (6-8)]Download
प्रतापगढ़ (9-12)16 जुलाई 202618 (11 शिक्षण + 8 गैर शिक्षण)Newspaper PDF
वाराणसी (6-8)10 जुलाई 202619 (11 शिक्षण + 8 गैर शिक्षण)Download
चित्रकूट (6-8 एवं 9-12)10 जुलाई 202647 [44 (9-12) + 3 (6-8)]Download
सुल्तानपुर (6-8 एवं 9-12)10 जुलाई 202658 [44 (9-12) + 14 (6-8)]Download

UP KGBV आवेदन का तरीका

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार केवल ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन फॉर्म भेजे जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भेजने के लिए सबसे पहले संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाएं तथा सभी जानकारी को सही प्रकार से भरते हुए अपना आवेदन फॉर्म संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्धारित तिथि से पहले स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दें। भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित रख लें। बता दें निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही अपने आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज लगाना न भूलें।

UP KGBV चयन की प्रक्रिया और मानदेय

बता दें यह पूरी प्रक्रिया संविदा के आधार पर पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। पदों के अनुसार स्किल टेस्ट आयोजित किया जा सकता है। सबसे पहले आवेदन फॉर्म की जांच होगी और उसके बाद प्राप्त आवेदन पत्रों को शामिल करते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा और दस्तावेज सत्यापन के बाद अगर किसी पद के लिए स्किल टेस्ट की आवश्यकता है, तो वह लिया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी और पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सैलरी की बात की जाए तो पदों के अनुसार अलग-अलग सैलरी रखी गई है। प्रधानाचार्य पद के लिए 30000 रुपये सबसे अधिक सैलरी रखी गई है, जबकि पीजीटी शिक्षण के लिए 22000 प्रतिमाह और कंप्यूटर शिक्षक के लिए भी 22000 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। जबकि लैब असिस्टेंट के लिए 7147 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। वहीं चपरासी और चौकीदार के लिए 7147 रुपये प्रति माह, जबकि कार्यालय सहायक को 12430 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं रसोइया पद हेतु 6433 रुपये प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया है, जबकि केयरटेकर को 24200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

UP KGBV Notification 2026 Important Links

जिलाऑनलाइन आवेदन लिंक
अयोध्या (9-12)Click Here
वाराणसी (6-8)Click Here
चित्रकूट (6-8 एवं 9-12)Click Here
सुल्तानपुर (6-8 एवं 9-12)Click Here
प्रतापगढ़ (9-12)Click Here
सहारनपुर (6-8 एवं 9-12)Click Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now