EPFO 3.0 PF Withdrawal New Rules 2026: UPI, ATM और WhatsApp से PF निकासी, ईपीएफओ के नए नियम

EPFO 3.0 PF Withdrawal New Rules 2026

EPFO 3.0 PF Withdrawal New Rules 2026: EPFO ने PF निकासी की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक साथ कई बदलाव किए हैं, लेकिन इनमें से हर बदलाव एक ही स्टेज पर नहीं है। ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़ाना और निकासी की कैटेगरी घटाना जैसे फैसले पहले ही लागू हो चुके हैं जबकि UPI और ATM से पैसा निकालने की सुविधा अभी टेस्टिंग के दौर में है। ज्यादातर जगह इन दोनों चीजों को मिलाकर ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे सब कुछ आज से ही शुरू हो गया हो, जिससे सब्सक्राइबर्स के मन में गलत उम्मीद बन रही है। आगे एक-एक करके समझिए कि असल में क्या बदला है, क्या बदलने वाला है, और इसका आपके PF खाते पर क्या असर पड़ेगा। इस लेख में आसान भाषा में पूरी जानकारी बताई गई है।

EPFO कौन से बदलाव अभी लागू हैं

ऑटो-सेटलमेंट लिमिट का एक लाख से पांच लाख रुपये होना और 13 जरूरतों को तीन कैटेगरी में बांटना ये दोनों फैसले पहले ही नोटिफाई हो चुके हैं और सब्सक्राइबर्स को इनका फायदा मिलना शुरू हो गया है इसके उलट बता दें UPI पेमेंट गेटवे से PF निकालने की सुविधा का अभी सिर्फ सफल परीक्षण हुआ बताया गया है यानी यह आम लोगों के लिए अभी शुरू नहीं हुई है ATM से निकासी की सुविधा भी अभी डेवलपमेंट स्टेज में है WhatsApp सपोर्ट को लेकर भी अभी सिर्फ ऐलान हुआ है इसका रोलआउट कब होगा यह साफ नहीं है। मतलब अगर आप आज ही UPI या ATM से PF निकालने की कोशिश करेंगे तो यह सुविधा अभी आपको मिलेगी नहीं इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांकि अभी तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार जुलाई महीने से यूपीआई या एटीएम से पीएफ निकालने या व्हाट्सएप सपोर्ट की सुविधा शुरू हो सकती है लेकिन इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: UP Outsourcing Salary 2026: ₹20000 से ₹40000 तक सैलरी, अगस्त से शुरू हो सकता है पोर्टल

EPFO ऑटो-सेटलमेंट लिमिट बढ़ने का असली मतलब

पहले सिर्फ एक लाख रुपये तक के क्लेम ही बिना किसी मैनुअल जांच के अपने आप सेटल होते थे, इससे ज्यादा रकम के क्लेम में अधिकारी की मंजूरी लगती थी और 20 दिन तक का समय लग जाता था। अब यह सीमा पांच गुना बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है यानी पांच लाख तक के एलिजिबल क्लेम सिर्फ तीन दिन के भीतर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सेटल हो जाएंगे बता दें। इसका सीधा फायदा उन सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जिनका PF बैलेंस ज्यादा है और जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी या किसी बड़ी जरूरत में जल्दी पैसा चाहिए। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सीमा सिर्फ एलिजिबल यानी पूरी तरह वेरिफाइड क्लेम पर लागू होती है अधूरे दस्तावेज या गड़बड़ जानकारी वाले क्लेम अब भी मैनुअल जांच में ही जाएंगे।

EPFO नई 3 कैटेगरी में कैसे मिलेगी छूट

पहले PF निकासी के लिए 13 अलग-अलग जरूरतों की लिस्ट थी जिसमें हर एक के लिए अलग नियम और अलग सीमा तय थी। अब इन सबको सिर्फ तीन कैटेगरी में मिला दिया गया है घर से जुड़ी जरूरत पढ़ाई और शादी, और विशेष हालात। घर और विशेष हालात की कैटेगरी में अब पूरे बैलेंस का 100% तक निकालने की छूट है जो पहले मुमकिन नहीं था। पढ़ाई और शादी के लिए भी पहले से ज्यादा रकम निकाली जा सकती है। लेकिन इसके साथ एक शर्त भी जुड़ी है कि कुल बैलेंस का 25% हिस्सा हमेशा रिटायरमेंट सेविंग के लिए लॉक रखना है यानी चाहे किसी भी कैटेगरी में निकासी हो पूरा पैसा एक साथ नहीं निकाला जा सकता। साथ ही यह सुविधा सिर्फ 12 महीने की सर्विस पूरी करने के बाद ही मिलती है इससे पहले कोई क्लेम नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Employee Salary Growth After Pay Commission: कितनी बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी,1986 से 2016 तक वेतन वृद्धि का रिकॉर्ड
EPFO बदलावपहलेअभी
ऑटो सेटलमेंट लिमिट1 लाख रुपये5 लाख रुपये लागू
निकासी कैटेगरी13 अलग अलग कैटेगरी3 कैटेगरी लागू
UPI से निकासीसुविधा नहींसफल परीक्षण सुविधा जल्द शुरू
ATM से निकासीसुविधा नहींडेवलपमेंट स्टेज में
WhatsApp सपोर्टसुविधा नहींऐलान हुआ रोलआउट बाकी

EPFO UPI और ATM से निकासी शुरू होने पर किन बातों का ध्यान रखें

जब भी यह सुविधा आम सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू होगी तब सबसे जरूरी बात यह रहेगी कि PF का सिर्फ एक तय हिस्सा ही UPI या ATM के जरिए निकाला जा सकेगा बाकी हिस्सा लॉक ही रहेगा। ऐसी सुविधाएं शुरू होने के बाद अक्सर फर्जी लिंक और फेक ऐप के जरिए ठगी के मामले भी बढ़ जाते हैं, इसलिए सिर्फ EPFO के आधिकारिक पोर्टल या उमंग ऐप से जुड़े विकल्प पर ही भरोसा करना चाहिए। किसी भी थर्ड पार्टी लिंक या मैसेज पर अपना UAN, OTP या बैंक डिटेल शेयर करने से बचना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: DA Hike July 2026: 2% या 3%, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए जुलाई DA का पूरा Calculation

30 जून से UPI-ATM के जरिए PF निकासी की उम्मीद

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि EPFO 3.0 की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। पोर्टल अपग्रेड के बाद 30 जून की आधी रात से सेवाएं बहाल होने वाली हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि UPI और ATM से PF निकासी की सुविधा भी इसी के साथ शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक EPFO की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नई यूपीआई सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे आईए जानते हैं

  • पीएफ खाताधारक सीधे UPI और ATM से पैसे निकाल सकेंगे
  • बार-बार क्लेम फॉर्म भरने की झंझट खत्म होगी
  • पैसा सीधे खाते में आने में लगने वाला लंबा इंतजार भी होगा कम
  • 30 जून या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है यह सुविधा
  • फिलहाल EPFO के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा

कुल मिलाकर देखा जाए तो EPFO 3.0 के तहत जो बदलाव अभी लागू हो चुके हैं वे सब्सक्राइबर्स के लिए तुरंत राहत की बात हैं, खासकर ज्यादा ऑटो-सेटलमेंट लिमिट और आसान कैटेगरी की वजह से लेकिन UPI, ATM और WhatsApp जैसी सुविधाएं अभी पाइपलाइन में है इन्हें इस्तेमाल करने से पहले इनके आधिकारिक रोलआउट का इंतजार करना ही समझदारी होगी एक्सपर्ट्स की यह सलाह भी ध्यान में रखनी चाहिए कि PF को सिर्फ इमरजेंसी या बड़ी जरूरत के लिए ही निकालना चाहिए क्योंकि यह मूल रूप से रिटायरमेंट सेविंग का साधन है छोटी-छोटी जरूरतों के लिए इसे बार-बार छूना लंबे समय में नुकसानदायक हो सकता है।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now