UPTET 2026 Exam Guidelines: यूपीटीईटी के ये 16 नियम ध्यान से पढ़ लें, एक गलती और सालों की मेहनत बेकार

UPTET 2026 Exam Guidelines

UPTET 2026 Exam Guidelines: 2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली UPTET 2026 परीक्षा अब बस कुछ ही दिन दूर है सिटी स्लिप आ गई है एडमिट कार्ड 30 जून को आएगा, मगर असली टेंशन इसके बाद शुरू होती है। परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है, क्या नहींOMR शीट कैसे भरनी है, और सबसे जरूरी कि अगर कोई गड़बड़ हुई तो उसका अंजाम क्या होगा यह सब जानना उतना ही जरूरी है जितना खुद की तैयारी। नीचे वो हर एक पॉइंट दिया गया है जो परीक्षा से पहले हर अभ्यर्थी को पता होना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों शिक्षक, शिक्षामित्रों, डीएलएड B.Ed और अन्य पात्र अभ्यर्थियों के लिए जो कि इस यूपीटेट परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे हैं उन सभी के लिए नई गाइडलाइंस जान लेना जरूरी है।

UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न एक बार फिर समझ लें

परीक्षा से पहले एक बार एग्जाम पैटर्न को समझ लेना जरूरी है पेपर-1, जो कक्षा 1 से 5 के लिए होता है, उसमें 150 मिनट यानी ढाई घंटे की अवधि में 150 अंकों के लिए कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न के चार विकल्प होते हैं और सिर्फ एक ही सही उत्तर देना होता है। पेपर-2, जो कक्षा 6 से 8 के लिए है, उसका पैटर्न भी इसी तरह का रहता है फर्क सिर्फ विषयों का होता है क्योंकि उम्मीदवार अपनी पसंद का विषय चुनता है। दोनों पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं है यानी गलत जवाब देने पर अंक नहीं कटेंगे इसलिए किसी भी प्रश्न को खाली छोड़ने से बचें।UPTET 2026 Exam Guidelines

ये भी पढ़ें: Special TET For In-service Teacher Notice: इन-सर्विस शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का आदेश, हिमाचल के शिक्षकों को राहत

UPTET Eligibility की जिम्मेदारी पूरी तरह अभ्यर्थी की

यह बात अक्सर अभ्यर्थी नजरअंदाज कर देते हैं कि फॉर्म भरते समय जो योग्यता दर्ज की गई है, उसकी जांच आयोग ने अभी तक नहीं की है। परीक्षा में बैठने से पहले अपनी पात्रता खुद अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें, क्योंकि बाद में अपात्र पाए जाने पर अभ्यर्थन सीधे निरस्त कर दिया जाएगा। आप समझ सकते हैं कि सिर्फ परीक्षा दे देना काफी नहीं, फॉर्म में भरी डिटेल और असली डॉक्यूमेंट का मिलान भी जरूरी है।

UPTET 2026 शिफ्ट टाइमिंग और गेट बंद होने का सही समय

UPTET 2026 दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक। ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया जाता है, यानी सुबह की शिफ्ट के लिए गेट लगभग 8:45 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए लगभग 1:45 बजे बंद हो जाता है। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर नहीं जाने दिया जाता, चाहे वजह कुछ भी हो। इसलिए सिर्फ रिपोर्टिंग टाइम नहीं, बल्कि उससे काफी पहले निकलने की प्लानिंग करें ताकि तलाशी और वेरिफिकेशन के लिए भी समय बचे।

ये भी पढ़ें: TET Exam 2026 Cancel: निरस्त की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा, महाराष्ट्र में क्वेश्चन पेपर लीक हुआ

UPTET 2026 एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज जरूर रखें

एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के बिना किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी, यह तो जरूरी है ही। इसके साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक, और उसकी एक फोटोकॉपी भी साथ रखनी होगी। इसके अलावा 3 पासपोर्ट साइज फोटो भी रखें, क्योंकि वेरिफिकेशन के दौरान इनकी जरूरत पड़ सकती है। सीधी बात करें तो घर से निकलने से पहले इन सभी कागजों की एक छोटी सी लिस्ट बना लेना सबसे सेफ तरीका है।

ये भी पढ़ें: Teacher and Government Employee Investment Rules: शिक्षक और सरकारी कर्मचारी शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं? जानें नए नियम 

UPTET परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं क्या नहीं

अंदर ले जाने की इजाजत सिर्फ साधारण क्लिपबोर्ड या हार्डबोर्ड, जिस पर कुछ लिखा न हो काले रंग का बॉल पॉइंट पेन और पारदर्शी पानी की बोतल को है। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, एटीएम कार्ड, कोई भी नोट्स या किताब, और चार्ट-ग्राफ शीट जैसी कोई भी चीज पूरी तरह बैन है। परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी अभ्यर्थी से किसी तरह की चीज लेना-देना भी मना है, यानी एक पेन भी किसी से उधार नहीं लिया जा सकता।

UPTET Exam में नकल पर अब करोड़ों का जुर्माना

वैसे देखा जाए तो पहले नकल पकड़े जाने पर ज्यादातर मामलों में सिर्फ परीक्षा से बाहर या अगली परीक्षाओं से डिबार किया जाता था। मगर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 लागू होने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। नकल करना, नकल करवाना, प्रश्नपत्र लीक करना या किसी की जगह बैठकर परीक्षा देना, यह सब अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें दोषी को एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। साल्वर गिरोह से जुड़े मामलों में सजा की शुरुआत ही कई साल की जेल से होती है। इसलिए किसी भी तरह की पर्ची या डिवाइस साथ रखना अब पहले से कहीं ज्यादा भारी पड़ सकता है।

UPTET OMR शीट भरते वक्त इन बातों का खास ध्यान रखें

OMR शीट में रोल नंबर प्रश्न पुस्तिका नंबर और बुकलेट नंबर अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए हर एक को ध्यान से और सही जगह भरें। हर सवाल में सिर्फ एक ही गोला भरें, क्योंकि एक से ज्यादा गोला भरने पर वह उत्तर गलत मान लिया जाएगा। OMR पर व्हाइटनर ब्लेड या रबर इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है और कोई भी गलती हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की खुद की होगी। प्रश्न पुस्तिका मिलते ही सबसे पहले यह चेक कर लें कि सारे पेज मौजूद हैं और कोई पेज फटा या गायब तो नहीं है, ऐसा कुछ दिखे तो तुरंत निरीक्षक को बताएं।

UPTET आखिरी 30 मिनट और OMR जमा करने का तरीका

UPTET एग्जाम हॉल के लिए भी गाइडलाइन निश्चित है सभी अभ्यर्थियों को इसका पालन करना जरूरी है परीक्षा खत्म होने से पहले आखिरी आधे घंटे में किसी भी अभ्यर्थी को कक्ष छोड़ने की इजाजत नहीं है, यह नियम अक्सर लोग भूल जाते हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद भी OMR की कॉपियां खुद अलग नहीं करनी हैं, सारी शीट पहले निरीक्षक को सौंपी जाएंगी, और निरीक्षक के अलग करने के बाद ही अभ्यर्थी को अपनी कॉपी मिलेगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मिलने वाली सुविधा

40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी अपने साथ स्क्राइब यानी लेखक ले जा सकते हैं, साथ ही उन्हें हर घंटे के हिसाब से 20 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। इसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, फोटो और पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी है। आप समझ सकते हैं कि जिन्हें यह सुविधा चाहिए, उन्हें एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज भी पहले से तैयार करके रखने होंगे।

एग्जाम से पहले एक बार फिर चेक कर लें

UPTET 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 22 जून को upessc.up.gov.in पर जारी हो चुकी है और फाइनल एडमिट कार्ड 30 जून से डाउनलोड किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम जरूर मिलान कर लें। किसी भी जानकारी में गड़बड़ी नजर आए तो आयोग के हेल्पडेस्क से तुरंत संपर्क करें, आखिरी समय के लिए कुछ भी टालकर न रखें।

UPTET ExamInformation
UPTET परीक्षा तिथि2, 3 और 4 जुलाई 2026
शिफ्ट 1 (पेपर-1)सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2 (पेपर-2)दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक
पेपर-1 प्रश्न/अंक150 प्रश्न / 150 अंक
पेपर-2 प्रश्न/अंक150 प्रश्न / 150 अंक (चयनित विषय अनुसार)
निगेटिव मार्किंगनहीं
एडमिट कार्ड30 जून 2026 से उपलब्ध
नकल पर सजा1 करोड़ रुपये तक जुर्माना, आजीवन कारावास तक
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

आप जान सकते हैं पांच साल बाद हो रही यह UPTET परीक्षा कितनों के लिए कितनी मायने रखती है। ऐसे में दस्तावेज भूल जाना, OMR में गलती हो जाना या किसी प्रतिबंधित चीज का साथ चला जाना यह सब बहुत भारी पड़ सकता है। बेहतर है कि एडमिट कार्ड आने के तुरंत बाद ही सारी चेकलिस्ट पूरी कर लें और परीक्षा वाले दिन बिना किसी जल्दबाजी के केंद्र पर पहुंचें।

Important Links

UPTET Exam City डाउनलोड करेंClick Here
UPTET Admit Card डाऊनलोड करें (From June 30)Click Here
UPTET Exam गाइडलाइंस PDFClick Here
UPTET Official Exam Schedule 2026Click Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now