UP Primary Teacher Vacancy 2026: 60000 पदों पर होगी प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारी

|
On: June 11, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Primary Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ऑनलाइन पोर्टल क्रियाशील हो गया है और क्रियाशील होने के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नई भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रिक्त पदों का विवरण फाइनल किया जा रहा है। वहीं पुरानी भर्तियों के खाली पड़े पदों को मिलाकर लगभग 60000 पद बेसिक शिक्षा विभाग यानी की बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में रिक्त हैं। इनमें से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के 11508 पद खाली होने की समेकित सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को विभाग ने ऑफलाइन दी है।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 48000 पद खाली बताए जा रहे हैं। इन पदों की सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन भेजने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। इसके लिए भर्ती नियमावली को अपडेट किया जा रहा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार परिषदीय शिक्षकों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पूरी प्रक्रिया परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा कराई जाती थी। अब पहली बार बेसिक शिक्षकों से लेकर उच्च शिक्षा विभाग तक शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा और पूरी चयन प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी।

7 साल बाद प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती

बता दें ग्रामीण कैडर के स्कूलों के लिए 2018 में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन नगर क्षेत्र की बात की जाए तो पिछले कई सालों से कोई भी भर्ती आयोजित नहीं की गई है, जिसके कारण नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। बता दें पिछले दिनों बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के शिक्षकों की नई भर्ती के लिए 11508 पद खाली होने की लिखित जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तभी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा जब पोर्टल पर ऑनलाइन अधियाचन विभाग की ओर से प्राप्त हो जाएगा।

बता दें 2018 के बाद पुरानी भर्तियों में खाली पड़े पदों का विवरण भी जुटाया गया है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 48000 खाली पद चिन्हित किए गए हैं। इन पर चयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नियमावली संशोधन प्रक्रिया के बीच कम संख्या वाले विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी की जा रही है। शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे जाने वाले अधियाचन के अनुरूप बेसिक शिक्षा का पोर्टल जल्द तैयार होने की संभावना है। इसके बाद सभी रिक्त पदों का विवरण भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्रेषित किया जाएगा।

टीजीटी पीजीटी में 23000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

वहीं माध्यमिक विद्यालयों के लिए टीजीटी पीजीटी के लगभग 23000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। बीएड अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिक तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। अब रिक्त पदों का अंतिम डाटा फाइनल किया जा रहा है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय होगा, प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। वहीं रिक्त पदों की बात की जाए तो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 4512 स्कूल हैं, जिसमें टीजीटी और पीजीटी के लगभग 23000 पदों पर भर्ती होने का अनुमान है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायता प्राप्त महाविद्यालय, जिनकी संख्या लगभग 330 है, में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य के लगभग 1200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 24000 से अधिक माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग में नई भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

बीएड डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए क्या होगी पात्रता

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नई शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच पात्रता को लेकर भी सवाल है। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए पात्रता की बात की जाए तो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मानकों के अनुसार डीएलएड, बीटीसी, बीएड और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी या फिर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी है। हालांकि प्राथमिक शिक्षकों का चयन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है, जिसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएड, बीटीसी के साथ-साथ लिखित परीक्षा के अंक जोड़कर मेरिट बनाई जाती है। हालांकि आयोग द्वारा अब पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा रही है, तो चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

कब जारी हो सकता है भर्ती का विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल सक्रिय होने के बाद विभागों से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पदों का सत्यापन और नियमावली संबंधी कार्य पूरा होने के बाद भर्ती विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का डाटा आयोग को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। अगर सभी विभागों द्वारा पदों का विवरण समय पर प्राप्त हो जाता है तो जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जुलाई के प्रथम सप्ताह में यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है और उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती का विज्ञापन यूपीटीईटी परीक्षा के बाद ही जारी किए जाने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.