EPFO New Rules PF Withdrawal 2026 : अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नए नियम और पूरी जानकारी

अब तक PF निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता था और पैसा आने में कई दिन लग जाते थे लेकिन EPFO 3.0 के बाद यह काम मिनटों में हो सकेगा। इसके अलावा...

HIGHLIGHTS

EPFO 3.0 में UPI और ATM से PF निकासी की सुविधा मिलेगी।
PF Withdrawal प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और तेज होगी।
EPFO के नए नियमों का लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
जानें PF पैसा निकालने के नए नियम, पात्रता और पूरी प्रक्रिया।

EPFO New Rules PF Withdrawal 2026: करोड़ों PF खाताधारकों के लिए एक बड़ी और काम की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने सदस्यों को अब UPI और UPI आधारित ATM के जरिये सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है, इन सुधारों को EPFO 3.0 नाम दिया गया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया मई 2026 में ही यह ऐलान कर चुके हैं कि इस सुविधा का परीक्षण पूरा हो चुका है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।

अब तक PF निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता था और पैसा आने में कई दिन लग जाते थे लेकिन EPFO 3.0 के बाद यह काम मिनटों में हो सकेगा। इसके अलावा Face Authentication Technology, WhatsApp सेवा और UAN एक्टिवेशन जैसी कई और सुविधाएं भी इस बड़े अपडेट के साथ साथ आने वाली हैं। अगर आप EPFO के सदस्य हैं या किसी प्राइवेट या सरकारी संस्था के कर्मचारी हैं जहाँ PF कटता है, तो यह जानकारी आपके सीधे काम की है। PF निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता था और पैसा आने में कई दिन लग जाते थे लेकिन EPFO 3.0 के बाद यह काम मिनटों में हो सकेगा। इसके अलावा Face Authentication Technology, WhatsApp सेवा और UAN एक्टिवेशन जैसी कई और सुविधाएं भी इस बड़े अपडेट के साथ साथ आने वाली हैं। अगर आप EPFO के सदस्य हैं या किसी प्राइवेट या सरकारी संस्था के कर्मचारी हैं जहाँ PF कटता है, तो यह जानकारी आपके सीधे काम की है।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana सरकारी कर्मचारियों के लिए

EPFO New Rules PF Withdrawal 2026

विवरणजानकारी
संगठन का नामकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
अपडेट का नामEPFO 3.0
EPFO नई सुविधाUPI और ATM से PF निकासी
निकासी सीमाखाते की 50% से 75% राशि
पेंशन पर असरकोई असर नहीं
घोषणामई 2026 (मनसुख मांडविया)
आधिकारिक वेबसाइटepfindia.gov.in

UPI से PF निकासी कैसे काम करेगी

EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने PF खाते में जमा राशि का 50 से 75 प्रतिशत हिस्सा UPI या UPI आधारित ATM के जरिये निकाल सकेंगे। इस सुविधा के तहत सदस्य पहले अपने PF खाते में उपलब्ध बैलेंस देख सकेंगे और फिर उसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। यह ट्रांसफर करने के लिए सदस्य को अपने लिंक्ड UPI PIN का इस्तेमाल करना होगा। एक बार पैसा बैंक खाते में आ जाने के बाद सदस्य चाहें तो डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं या फिर ATM से नकद भी निकाल सकते हैं। समझने वाली बात यह है कि निकाली जाने वाली राशि लागू शर्तों पर निर्भर करेगी और हर सदस्य की स्थिति के अनुसार यह सीमा अलग-अलग हो सकती है। यह सुविधा खासतौर पर उन सदस्यों के लिए बेहद फायदेमंद होगी जिन्हें किसी आपात स्थिति में तुरंत पैसों की जरूरत पड़ती है।

क्या UPI निकासी से पेंशन पर असर पड़ेगा

यह सवाल बहुत से PF सदस्यों के मन में जरूर उठ रहा होगा। जवाब एकदम साफ है बिल्कुल नहीं। UPI या ATM आधारित निकासी सुविधा केवल भविष्य निधि यानी Provident Fund पर लागू होगी जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की तरफ से किया जाने वाला PF योगदान शामिल है। पेंशन फंड में जमा होने वाली राशि पर इस सुविधा का कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और इस नई निकासी सुविधा से उस पर कोई फर्क नहीं आएगा। सीधी की जाए तो EPFO ने इस सुविधा को इस तरह से डिजाइन किया है कि सदस्य का दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा कवर बना रहे।

ये भी पढ़ें: Teacher Special TET 2026: सुप्रीम कोर्ट TET अनिवार्य के बाद राज्य सरकार ने स्पेशल TET की मंजूरी दी

EPFO 3.0 में और क्या-क्या बदलेगा

वैसे नए अप्डेट्स को देखते हुए देखा जाए तो EPFO 3.0 केवल UPI निकासी तक सीमित नहीं है इसमें कई और महत्वपूर्ण सुधार भी शामिल हैं। UMANG App पर Face Authentication Technology यानी FAT के जरिये सदस्य अपना नया या पुराना UAN सक्रिय कर सकेंगे। इससे सदस्य अपनी पासबुक देख सकेंगे, अधूरी या गलत जानकारी सुधार सकेंगे और ऑनलाइन दावे भी सीधे जमा कर सकेंगे। यह सुविधा उन सदस्यों के लिए खास फायदेमंद है जो तकनीक के मामले में ज्यादा अनुभवी नहीं हैं क्योंकि Face Authentication में किसी OTP या पासवर्ड की जरूरत नहीं होती बस चेहरा स्कैन करना होता है। इसके अलावा EPFO जल्द एक विशेष WhatsApp नंबर भी जारी करेगा। इस नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Hello भेजकर PF बैलेंस पिछले पाँच लेनदेन की जानकारी और दावे की स्थिति जैसी सुविधाएं चौबीसों घंटे मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: Teacher TET Supreme Court Decision: शिक्षकों को TET पर मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया आंशिक संशोधन

EPFO 3.0 क्यों है इतना खास

आप समझ सकते हैं कि अब तक PF निकासी की प्रक्रिया काफी लंबी और समय लेने वाली थी। ऑनलाइन क्लेम करने के बाद भी पैसा आने में कई दिन लग जाते थे और बीच-बीच में दस्तावेजों की माँग अलग से परेशान करती थी। EPFO 3.0 इस पूरी तस्वीर को बदल देगा। UPI के जरिये निकासी से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। Face Authentication से UAN एक्टिवेशन की प्रक्रिया सरल होगी और WhatsApp सेवा से किसी भी जानकारी के लिए अलग से किसी App में लॉगिन करने की जरूरत नहीं रहेगी। यह पूरा अपडेट EPFO को आम कर्मचारी के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा और ठोस कदम है। जैसे ही इसकी लागू होने की आधिकारिक तारीख जारी होगी।

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
EPFO आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.