CSIR UGC NET 2026 Notification: यूजीसी नेट 2026 नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

|
On: May 29, 2026
Join WhatsApp
Join Now

CSIR UGC NET 2026 Notification: देश भर के लाखों युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। अगर आप रिसर्च करना चाहते हैं तथा कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं या फिर पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा CSIR UGC NET 2026 Notification जारी कर दिया गया है और परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विज्ञान विषयों से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों के लिए यह अच्छा अवसर है। इसी परीक्षा के माध्यम से निर्धारित होता है कि छात्र रिसर्च के लिए क्वालिफाई कर सकेगा या नहीं और कौन असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य माना जाएगा। साथ ही, इसी के माध्यम से विश्वविद्यालयों में पीएचडी में एडमिशन भी मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के बाद अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की विंडो खोल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2026 Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें, यह परीक्षा पूरी तरह से CBT मोड में आयोजित होगी और दोनों दिन परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्ट में कराया जाएगा। छात्रों को अपनी आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले ही पूरी कर लेनी चाहिए। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण आवेदन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

CSIR UGC NET 2026 Notification Overview

OverviewDetails
Exam NameCSIR UGC NET 2026
Conducting AgencyNational Testing Agency (NTA)
Application Start Date27 May 2026
Last Date to Apply19 June 2026
Fee Payment Last Date20 June 2026
Correction Window22 June to 23 June 2026
Exam Date17 & 18 July 2026
Exam ModeCBT (Computer Based Test)
Official Websitecorner.nta.nic.in

किन-किन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है परीक्षा

जूनियर रिसर्च फेलोशिप उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो कॉलेज और विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं और उसके लिए योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं। साथ ही, पीएचडी प्रोग्राम में भी एडमिशन लेने की सोच रहे हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है और लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं।

परीक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे उम्मीदवार, जो आवेदन करना चाहते हैं, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात की जाए तो अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। अगर आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है, तो इसके लिए भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुधार का मौका दिया है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 22 जून से लेकर 23 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

CSIR UGC NET 2026 Notification आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट corner.nta.nic.in पर जाना होगा और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है और ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना है। अब यहां आपको अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक जानकारी सही प्रकार से भरनी होगी तथा अपने फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें। इस प्रकार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2026 Notification Links

ParticularsLink
Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.