KVS Contract Teacher Portal 2026: केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक व अन्य पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करें

KVS Contract Teacher Portal 2026: केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक और गैर-शिक्षकों के पदों को भरने के लिए पहले केंद्रीय विद्यालय द्वारा अलग-अलग अपनी वेबसाइट से अधिसूचना जारी की जाती थी और उसके बाद रिक्त पदों को विद्यालय स्तर पर ही इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाता था, लेकिन केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अब इन शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब आपको किसी भी केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर शिक्षक या गैर-शिक्षक पदों की जानकारी के लिए अधिसूचना को नहीं ढूंढना होगा और न ही आपको अलग-अलग जाकर आवेदन करने की आवश्यकता होगी। इस झंझट से केंद्रीय विद्यालय संगठन ने राहत दी है। इस पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार केवल एक बार ही अपना रजिस्ट्रेशन करके अपनी पर्सनल प्रोफाइल बना सकते हैं और देश भर के केंद्रीय विद्यालय में होने वाले इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इसके साथ-साथ पोर्टल के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विद्यालयों में वैकेंसी की पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

किन-किन पदों के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पोर्टल के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, प्राइमरी टीचर, स्पोर्ट्स टीचर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर के साथ-साथ नॉन टीचिंग पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली जाती है। अगर आप भी इन वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें इस पोर्टल पर लगातार देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है और रिक्त पदों का ब्योरा भी प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। जैसे ही किसी भी केंद्रीय विद्यालय में रिक्त पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाना होता है तो इस पोर्टल पर ही अपडेट किया जाता है, जहां से आप सीधे आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

क्या है केवीएस संविदा साथी पोर्टल

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संविदा साथी पोर्टल का निर्माण किया गया है। यह एक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से केंद्रीय विद्यालयों में संविदा के आधार पर टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपना आवेदन भी सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों में कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े सभी अपडेट इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी एक बार प्रोफाइल बनाकर प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय के लिए पोर्टल के माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

ऐसे उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं या फिर अन्य नॉन टीचिंग पदों पर काम करना चाहते हैं, तो अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता रखी गई है। यह सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएगी। योग्यता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट और संविदा साथी पोर्टल पर देख सकते हैं। प्रत्येक विज्ञप्ति में संबंधित पद की योग्यता और अन्य संबंधित जानकारी भी उम्मीदवार को दी जाती है।

ये भी पढ़ें: UP Anganwadi Notification 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए नया नोटिफिकेशन, 12वीं पास के लिए अवसर

केवीएस संविदा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां नया पंजीकरण करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में अपनी सभी जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब यहां आपको अपनी सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार आप संविदा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

बता दें देश के अलग-अलग राज्यों द्वारा केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। अब अन्य किसी माध्यम से अभ्यर्थियों को फॉर्म भेजने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप एक बार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर देते हैं तो फिर आपको पोर्टल पर ही सभी जानकारी उपलब्ध होगी। आप जिस राज्य या किसी केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी अधिसूचना पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और दिए गए लिंक से संबंधित केंद्रीय विद्यालय के लिए शिक्षक या नॉन टीचिंग पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अधिसूचना में राज्यवार अलग-अलग उपलब्ध रहती है।

ये भी पढ़ें: PM Shri Navodaya Vidyalaya Notification 2026: पीएम श्री नवोदय विद्यलयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन
महत्वपूर्ण लिंकलिंक
केवीएस संविदा साथी पोर्टलयहां क्लिक करें
केवीएस संविदा पोर्टल अधिसूचनायहां क्लिक करें

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now