UPTET Answer Key 2026: यूपीटीईटी आंसर-की जारी, डाऊनलोड, पासिंग मार्क्स आपत्ति प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

|
On: July 8, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दो शिफ्टों में आयोजित की गई आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूपीटेट परीक्षा दी है वह अपनी उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जो प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है अब परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उम्मीदवार उत्तर कुंजी (Answer Key) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ताकि वे अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकें और यह जान सकें कि वे पास होंगे या नहीं। इस बार परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन जैसा नया सिस्टम भी पहली बार लागू किया गया है जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

UPTET Exam 2026 Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyUP Education Service Selection Commission
Exam NameUttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2026
Exam Dates2, 3 and 4 July 2026
Number of ShiftsTwo shifts per day (multiple shifts across three days)
Admit Card Released30 June 2026
Exam ModeOffline (Pen and Paper based OMR sheet)
Question TypeObjective (Multiple Choice Questions)
Total Questions150
Total Marks150
Negative MarkingNo negative marking
Exam Duration2.5 hours
PapersPaper 1 (Class 1-5) and Paper 2 (Class 6-8)
NormalizationApplicable for the first time in UPTET 2026
Answer Key Status Released
Certificate ValidityLifetime
Official Websiteupessc.up.gov.in

UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न

UPTET की परीक्षा दो पेपरों में बांटी गई है – Paper 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी लेवल) पढ़ाना चाहते हैं और Paper 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी लेवल) पढ़ाना चाहते हैं। दोनों पेपर में 150-150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर सही उत्तर पर एक अंक मिलता है। गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है यानी उम्मीदवार सभी प्रश्नों का उत्तर देने से नहीं हिचकिचाएं।

PaperSubjects CoveredMarks
Paper 1 (Class 1-5)Child Development & Teaching Methods Language-I Hindi Language-II (English/Urdu/Sanskrit) Mathematics Environmental Studies 150
Paper 2 (Class 6-8)Child Development & Teaching Methods Language-I Hindi Language-II (English/Urdu/Sanskrit) Mathematics & Science / Social Studies (as applicable) 150

UPTET Answer Key 2026 कब जारी होगी?

अभी तक UPESSC की तरफ से उत्तर कुंजी जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। सामान्यतः देखा गया है कि परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों के भीतर उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है। चूंकि इस बार परीक्षा तीन दिन और कई शिफ्टों में होनी है इसलिए सभी शिफ्टों के प्रश्नपत्रों को इकट्ठा करके उनकी जांच करके ही उत्तर कुंजी जारी की जाएगी जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है जिसमें सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट अपडेट होने का इंतजार करें और किसी भी अनाधिकृत सोर्स पर भरोसा न करें।

UPTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें

जैसे ही उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर जारी होगी अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से उसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “UPTET Answer Key 2026” नाम का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नई विंडो या लॉगिन पेज खुलेगा।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (या रोल नंबर) और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जानकारी सही भरने के बाद “Submit” या “View” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी जिसमें सेट-वाइज (सेट A B C D) सही उत्तर दिए होंगे।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे संभाल कर रखा जा सके।
  • अपने OMR शीट या रिस्पॉन्स शीट से उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

ऑब्जेक्शन दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग अभ्यर्थियों को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का मौका देता है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है कोई प्रश्न गलत छपा है या किसी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर सही लग रहे हैं तो वह तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

  • आपत्ति दर्ज कराने के लिए सामान्यतः एक तय शुल्क प्रति प्रश्न देना होता है जो हर बोर्ड/आयोग की नीति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
  • आपत्ति के साथ प्रमाण (जैसे किताब का पेज संदर्भ) देना बेहतर माना जाता है ताकि दावे को मजबूती मिले।
  • सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाती है।
  • अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न को हटाया जा सकता है या सही उत्तर बदला जा सकता है।
  • इसी समीक्षा के आधार पर अंतिम (फाइनल) उत्तर कुंजी तैयार होती है जिसी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाता है।

UPTET 2026 पासिंग मार्क्स

UPTET एक क्वालिफाइंग परीक्षा है यानी इसमें मेरिट लिस्ट नहीं बनती – जो भी अभ्यर्थी अपने वर्ग के लिए तय न्यूनतम अंक हासिल कर लेता है उसे पास घोषित कर दिया जाता है और उसे लाइफटाइम वैलिड TET सर्टिफिकेट मिल जाता है। यह सर्टिफिकेट आगे चलकर शिक्षक भर्ती परीक्षाओं (जैसे UP TGT Super TET आदि) में आवेदन करने के लिए अनिवार्य पात्रता माना जाता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 150 में से न्यूनतम 60% यानी 90 अंक लाने होते हैं जबकि आरक्षित वर्गों -OBC, SC, ST दिव्यांग (PwD) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) – के उम्मीदवारों को 55% यानी न्यूनतम 82 अंक लाने पर ही परीक्षा पास मानी जाती है। ध्यान रहे कि इस बार नॉर्मलाइजेशन लागू होने की वजह से रॉ मार्क्स की जगह नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर पासिंग तय होगी इसलिए फाइनल स्कोर अपेक्षा से थोड़ा अलग भी आ सकता है।

CategoryQualifying PercentageMinimum Marks (out of 150)
General / UR / EWS60%90 marks
OBC55%82 marks
SC55%82 marks
ST55%82 marks
PwD (Divyang)55%82 marks
Ex-Servicemen55%82 marks

UPTET 2026 में नॉर्मलाइजेशन क्या है और क्यों लागू हुआ

यह पहली बार है जब UPTET परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जा रही है। नॉर्मलाइजेशन एक वैज्ञानिक और गणितीय फॉर्मूला है जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई परीक्षा एक से ज्यादा दिन या शिफ्ट में आयोजित होती है। चूंकि अलग-अलग शिफ्टों के प्रश्नपत्र अलग-अलग होते हैं इसलिए हर शिफ्ट के पेपर का कठिनाई स्तर भी अलग-अलग हो सकता है। इस असमानता को दूर करने और सभी अभ्यर्थियों को बराबरी का मौका देने के लिए नॉर्मलाइजेशन मैथड अपनाया जाता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए किसी शिफ्ट का पेपर कठिन आया और किसी दूसरी शिफ्ट का पेपर आसान आया तो कठिन पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी न हो इसके लिए उनके स्कोर को उस शिफ्ट के औसत प्रदर्शन के आधार पर एडजस्ट किया जाता है। इसका मतलब है कि रॉ मार्क्स (यानी सीधे सही उत्तरों की गिनती) की जगह नॉर्मलाइज्ड स्कोर मायने रखेगा।

पहली बार यूपीटीईटी में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन

यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद इस बार अपीयरिंग अभ्यर्थियों (जो अभी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं) और पहले से कार्यरत “नॉट-टेट” शिक्षकों (यानी बिना TET प्रमाणपत्र के नौकरी कर रहे शिक्षकों) को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी बढ़ गई जिस वजह से परीक्षा को कई दिनों और शिफ्टों में बांटना पड़ा और नॉर्मलाइजेशन जरूरी हो गया।

नॉर्मलाइजेशन से नंबर घट भी सकते हैं और बढ़ भी

नॉर्मलाइजेशन की वजह से अभ्यर्थियों के फाइनल स्कोर में बदलाव आ सकता है। अगर आपका पेपर आसान आया लेकिन उसी दिन दूसरी शिफ्ट का पेपर उससे भी आसान रहा और उसमें औसतन ज्यादा अभ्यर्थियों ने अच्छे अंक लाए तो आपके नंबर घट भी सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आपका पेपर कठिन आया और दूसरी शिफ्ट के मुकाबले आपने बेहतर प्रदर्शन किया तो आपके नंबर नॉर्मलाइजेशन के बाद बढ़ भी सकते हैं। हाल ही में हुए CUET (Common University Entrance Test) में भी इसी तरह का नॉर्मलाइजेशन लागू हुआ था जिसमें कई छात्रों ने दावा किया था कि उनके 40 से 50 अंक तक कम हो गए जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसलिए उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि उनका फाइनल स्कोर सिर्फ उनके अपने प्रदर्शन पर नहीं बल्कि उसी शिफ्ट के बाकी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा।20260708 190710

UPTET Certificate की वेलिडिटी

UPTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को UPESSC की तरफ से एक पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) दिया जाता है जो अब लाइफटाइम वैलिड होता है यानी इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। पहले यह सर्टिफिकेट सिर्फ 5 साल के लिए मान्य होता था लेकिन अब इसे जीवनभर के लिए वैध कर दिया गया है। यह सर्टिफिकेट डिजीलॉकर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि UPTET पास करना सीधे नौकरी की गारंटी नहीं है  यह सिर्फ पात्रता की शर्त है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार आगे शिक्षक भर्ती परीक्षाओं जैसे UP TGT Super TET आदि में आवेदन कर सकते हैं जिनके जरिए प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक पद के लिए अंतिम चयन होता है।

Important LinksLink
Official WebsiteClick Here
UPTET Answer Key 2026Click  Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.