UPSSSC Exam Calendar 2026: सरकारी विभागों में 10000+ ग्रुप सी पदों के लिए एग्जाम कलेंडर जारी

|
On: June 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2026 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षाओं और इंटरव्यू का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में सभी भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। जून महीने से लेकर सितंबर तक के महीने में जितने विभागों में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी, सबका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एग्जाम कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं। अभ्यर्थियों को एग्जाम कैलेंडर जारी होने के बाद समय सीमा प्राप्त हो गई है। कौन-कौन सी भर्ती किस महीने में आयोजित की जाएगी, इसकी पूरी जानकारी एग्जाम कैलेंडर में देख सकते हैं।

जून से सितंबर के बीच भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी

जून से सितंबर के बीच कई बड़ी मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में आयोग ने जून से सितंबर 2026 के बीच होने वाली नई परीक्षाओं की सभी संभावित समय सारणी घोषित कर दी है। इसके अंतर्गत आने वाले महीनों में प्रमुख पदों के लिए लिखित परीक्षा निर्धारित कर दी गई हैं। जिसमें से मुख्य तौर पर बात की जाए, तो कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए और लेखपाल के लिए मई या जून के मध्य में टाइपिंग टेस्ट शुरू किया जाएगा।

वहीं चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत भी तकनीकी वर्ग के लिए मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। संबंधित तकनीकी व अन्य सहायक अधिकारियों सहित आबकारी सिपाही पदों की मुख्य परीक्षाओं को भी इसी दौरान पूरा किया जाएगा।

UPSSSC Exam Calendar 2026 Overview

परीक्षा / गतिविधितिथि
इंस्ट्रक्टर (टर्नर) इंटरव्यूजून 2026
इंस्ट्रक्टर (बेसिक कॉस्मेटोलॉजी) इंटरव्यूजून 2026
फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्डलाइफ गार्ड मेडिकल15-20 जून 2026
पशुपालन विभाग इंटरव्यूजून 2026
फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा29 जून 2026
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा29 जून 2026
बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा30 जून 2026
इंस्ट्रक्टर (मशीनिस्ट) इंटरव्यूजून 2026
इंस्ट्रक्टर (फैशन टेक्नोलॉजी) इंटरव्यूजुलाई 2026
इंस्ट्रक्टर (ड्रेस मेकिंग) इंटरव्यूजुलाई 2026
इंस्ट्रक्टर (सिलाई टेक्नोलॉजी) इंटरव्यूजुलाई 2026
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा12 जुलाई 2026
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग परीक्षा12 जुलाई 2026
इंस्ट्रक्टर (मैकेनिक मोटर व्हीकल) इंटरव्यूजुलाई 2026
सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा26 जुलाई 2026
इंस्ट्रक्टर (प्लंबर) इंटरव्यूअगस्त 2026
टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी परीक्षा09 अगस्त 2026
संयुक्त अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) परीक्षा23 अगस्त 2026
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा20 सितंबर 2026
फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा27 सितंबर 2026

PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि कैलेंडर में दी गई इन सभी परीक्षाओं की जानकारी दी गई है, जिसमें शामिल होने के लिए पात्रता जरूरी है। ऐसे उम्मीदवार, जिनके पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड उपलब्ध है, तो ऐसे सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी नियमों के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की कट-ऑफ सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऐसे सभी उम्मीदवार, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का स्कोरकार्ड रखते हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के इस एग्जाम कैलेंडर को भली-भांति चेक कर लें, जिसमें परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।

UPSSSC Exam Calendar 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न पदों हेतु परीक्षाओं का कैलेंडर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर 2026 में परीक्षा तिथि, शारीरिक परीक्षा तिथि, व्यक्तिगत इंटरव्यू की तारीख देख सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और UPSSSC Exam Calendar 2026 पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। कैलेंडर देखने से उम्मीदवारों को सुनियोजित तैयारी करने में काफी सहायता मिलती है।

UPSSSC Exam Calendar 2026 PDF Download

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.