UP Special TET For Primary Teachers: यूपी के शिक्षकों के लिए स्पेशल TET कराने की तैयारी,पासिंग मार्क्स में मिल सकती है ढील

UP Special TET For Primary Teachers: उत्तर प्रदेश में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को दिए गए अपने आदेश में TET योग्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है। पहले यह सीमा 31 अगस्त 2027 थी। यानी जो शिक्षक अभी तक TET पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें अब एक साल का अतिरिक्त समय मिल गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार कार्यरत शिक्षकों के लिए Special TET आयोजित करने की तैयारी में जुट गई है। शासन ने शिक्षा निदेशक को एक सप्ताह के भीतर TET पास और फेल शिक्षकों का पूरा विवरण मांगा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 25 जून तक उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बिना टीईटी और टीईटी पास शिक्षकों का उत्तर मांगा है।

TET पास करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन

सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को अपने आदेश में साफ कहा है कि कार्यरत शिक्षकों को TET योग्यता हासिल करने के लिए पहले जो समय सीमा दी गई थी, उसे अब बढ़ाया जाता है। पहले यह डेडलाइन 31 अगस्त 2027 थी जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2028 कर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद समय बढ़ाने की कोई और मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। यानी यह आखिरी मौका है। इस फैसले से उन हजारों शिक्षकों को सीधा फायदा मिलेगा जो अभी तक किसी कारणवश TET परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराए जाने पर विचार कर रही है और इस दिशा में प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Special TET For In-service Teacher Notice: इन-सर्विस शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का आदेश, हिमाचल के शिक्षकों को राहत

TET परीक्षा साल में दो बार कराने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ डेडलाइन ही नहीं बढ़ाई, बल्कि राज्यों को यह भी निर्देश दिया है कि TET परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। कोर्ट ने कहा है कि संभव हो तो TET परीक्षा साल में दो बार कराई जाए, ताकि पात्र शिक्षकों को योग्यता प्राप्त करने का पर्याप्त अवसर मिल सके। वैसे देखा जाए तो यह निर्देश शिक्षकों के हक में एक बड़ा कदम है। अब तक TET परीक्षा के अनियमित आयोजन के कारण कई शिक्षक समय पर योग्यता हासिल नहीं कर पाते थे। इस आदेश के बाद उम्मीद है कि परीक्षा का कैलेंडर अधिक व्यवस्थित होगा।

UP में Special TET कराने की तैयारी

उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 जून 2026 को शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र भेजकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी है। शासन के इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में कार्यरत शिक्षकों के लिए Special TET परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि जो शिक्षक अभी तक TET पास नहीं कर पाए, उन्हें एक विशेष अवसर दिया जाए। इसके लिए पहले यह जानना जरूरी है कि ऐसे शिक्षकों की संख्या कितनी है और वे किन विद्यालयों में कार्यरत हैं। पूरा विवरण प्राप्त होने के बाद सरकार विशेष TET कराए जाने को लेकर निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ें: TET Exam 2026 Cancel: निरस्त की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा, महाराष्ट्र में क्वेश्चन पेपर लीक हुआ

एक हफ्ते में मांगा गया नॉन टीईटी शिक्षकों का पूरा डेटा

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश दिया है कि परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत विवरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए। आप समझ सकते हैं कि यह डेटा ही Special TET की पूरी योजना की नींव बनेगा। शासन ने जो जानकारी मांगी है वह इस प्रकार है

ये भी पढ़ें: UPTET 2026 Exam Guidelines: यूपीटीईटी के ये 16 नियम ध्यान से पढ़ लें, एक गलती और सालों की मेहनत बेकार
  • प्राथमिक विद्यालयों में कुल कार्यरत शिक्षकों की संख्या
  • TETया CTET उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या
  • TET या CTET अनुत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या
  • उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल कार्यरत शिक्षकों की संख्या
  • TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या
  • TET/CTET अनुत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या

ऐसे में जो शिक्षक अभी TET पास नहीं हैं, उनके लिए यह समय बहुत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2028 की जो डेडलाइन दी है, वह आखिरी मौका है। इसके बाद कोई और समय नहीं मिलेगा। ऐसे में शिक्षकों को अभी से TET की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। UP सरकार Special TET कराने पर विचार कर रही है, इसलिए जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा आने की उम्मीद है।

क्या CTET पास शिक्षकों को भी करना होगा UPTET पास?

बता दें ऐसे शिक्षक या डीएलएड B.Ed अभ्यर्थी जिन्होंने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर रखी है उन्हें उत्तर प्रदेश में शिक्षक बने या फिर कार्यरत शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी पास करना अनिवार्य नहीं है उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को मंजूरी दे रखी है आने वाली सभी नई नियुक्तियों और वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या फिर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दोनों में से कोई एक पास होना जरूरी है हालांकि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भारत के सभी राज्यों द्वारा लागू नहीं की गई है कुछ राज्यों में स्टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा की मानी गई है वहीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा केवल केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए निर्धारित है हालांकि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को इस मामले में सरकार ने बड़ी राहत दे रखी है।

किस राज्य में वैलिड है CTET

बता दें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी राज्यों में वैलिड नहीं है जैसे कि राजस्थान में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य के द्वारा निकाले जाने वाले नोटिफिकेशन में मान्य नहीं है वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में भी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा वैलिड नहीं है वहीं हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्य के छात्र वैलिड नहीं है हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य स्तरीय भर्तियों के लिए मान्य है

Also Read – Teacher Special TET 2026: सुप्रीम कोर्ट TET अनिवार्य के बाद तेलंगाना सरकार ने स्पेशल TET की मंजूरी दी

Special TET For In Service Teachers: विभागीय TET पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाई रोक, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

तमिलनाडु मॉडल से बढ़ी यूपी में Special TET की चर्चा

कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग TET आयोजित करने का उदाहरण तमिलनाडु में देखने को मिला है। तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने वर्ष 2026 में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष TNTET में केवल पहले से सेवा दे रहे शिक्षक ही शामिल किये गए हैं। इस परीक्षा में Paper-I और Paper-II के लिए 150-150 प्रश्न रखे गए तथा परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई। पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत यानी 90 अंक, BC, BCM, MBC, DNC और PwD वर्ग को 50 प्रतिशत यानी 75 अंक तथा SC, SCA और ST वर्ग को 40 प्रतिशत यानी 60 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसी मॉडल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी कार्यरत शिक्षकों के लिए Special TET आयोजित किए जाने की मांग और चर्चा लगातार बढ़ रही है। 25 जून तक सभी विवरण प्राप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार विभागीय टीईटी को लेकर कोई निर्णय ले सकती है हालांकि अभी इस पर कोई विभागीय निर्णय नहीं लिया गया है फिलहाल 2 जुलाई से लेकर 4 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के डीएलएड B.ed और प्राइमरी शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now