UP Police Constable Exam City 2026: एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक, एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें पूरी जानकारी

UP Police Constable Exam City 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लाखों कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इन सभी उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप और उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड द्वारा लिंक एक्टिव किया जाएगा जहां से रोल नंबर के माध्यम से एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कब आएगा और एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं, यह सभी जानकारी इस ब्लॉग में चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam City 2026 Overview

DetailsInformation
RecruitmentUP Police Constable 2026
Total Posts32679
Exam Date8, 9 & 10 June 2026
Exam City SlipExpected Soon
Admit Card3-4 Days Before Exam
Exam ModeOffline
Official Websiteuppbpb.gov.in

UP Police Constable Exam City 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले जारी की जाती है। ऐसे में अब यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी 2026 किसी भी समय जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UPSSSC New Selection Rules: अब एक परीक्षा से मिलेगी कई भर्तियों में एंट्री, आयोग कराएगा संयुक्त परीक्षा

UP Police Constable Exam City Slip Kaise Check Kare

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब आप अपना परीक्षा शहर एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam City 2026 मुख्य जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, अभ्यर्थी का जेंडर, अभ्यर्थी के पिता का नाम, अभ्यर्थी की जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा का शहर और परीक्षा का दिन आदि जानकारी होगी। सभी जानकारी को अभ्यर्थियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए। अगर किसी भी तरह की गलती है तो उसे एग्जाम से पहले ठीक कर लें। बता दें एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर की जानकारी देगी जहां आपका परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिससे आप परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने हेतु एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

UP Police Constable Admit Card 2026 कब आयेगा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी के माध्यम से मिलेगी। इसके बाद अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा में शामिल होंगे। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद लगभग परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। साथ ही परीक्षा शिफ्ट की भी जानकारी दी जाएगी। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। सामान्य उम्मीद की जा रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 या 4 जून को जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा टोटल 300 नंबरों की होगी, जिसके अंतर्गत कुल 150 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। बता दें यह परीक्षा पूरी तरह से बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और हर प्रश्न का जवाब देने के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से आपको केवल एक विकल्प का चुनाव करना होगा। परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आपको ओएमआर शीट में गोला काला करके उत्तर देना होगा। वहीं परीक्षा में प्रमुख रूप से चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता के सवाल शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: UPESSC Teacher Recruitment 2026: यूपी के एडेड स्कूलों में 23213 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, आवेदन शुल्क भी निर्धारित, जानें पूरी जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी और इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा, जिसमें वजन और लंबाई मापी जाएगी। इसके बाद दौड़ आयोजित होगी और सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों की परीक्षा पास करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी और मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Important Links

ParticularsLink
Official WebsiteClick Here
Exam City Slip Link (Active Soon)Click Here

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.