UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026: जिलेवार नोटिफिकेशन पीडीएफ देखें

|
On: August 8, 2026
Join WhatsApp
Join Now
ParticularsDetails
Vacancies4000+
Last Apply Date10 Aug, 2026

UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya KGBV में हर महीने किसी न किसी जिले से Teacher और Non-Teaching Staff की Vacancy निकलती रहती है। यह भर्ती कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के लिए अलग-अलग निकाली जाती है, जिसमें शिक्षिका के अलावा Warden, Accountant, Lab Assistant, Clerk, Cook, Watchman और Peon जैसे पद भी शामिल रहते हैं। अगर आप भी KGBV Recruitment 2026 से जुड़ी Eligibility Criteria, Age Limit, Salary, Selection Process और Application Process की सही जानकारी ढूंढ रही हैं, तो यह लेख आपके काफी काम आएगा। नीचे District Wise Vacancy Details के साथ-साथ हर जिले के BSA Office का पता भी दिया गया है, ताकि आपको फॉर्म भेजने में कोई दिक्कत न हो।

UP KGBV Vacancy 2026 District Wise Details

उत्तर प्रदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भारती के अंतर्गत निम्नलिखित जिलों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और कुछ जिलों में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है नीचे जिला अनुसार नोटिफिकेशन दिए गए हैं आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

जिलाअंतिम तिथिकुल पदनोटिफिकेशन
संत कबीर नगर20 अगस्त 2026192Notification
बाराबंकी (9-12)10 अगस्त 202659Notification
अम्बेडकर नगर10 अगस्त 202607Notification
बुलंदशहर10 अगस्त 2026160Notification
बाँदा9 अगस्त 202658Notification
बरेली8 अगस्त 202618Notification
हापुड़ (6-8)24 जुलाई 20268Notification
झाँसी (6-8)25 जुलाई 202620Notification
झाँसी (9-12)25 जुलाई 202624Notification
शाहजहांपुर (9-12)25 जुलाई 202660Notification
हमीरपुर (9-12)25 जुलाई 202652Notification
हमीरपुर (6-8)25 जुलाई 202621Notification
अलीगढ़ (9-12)20 जुलाई 2026122Notification
आगरा
अमेठी
औरैया
अयोध्या
आजमगढ़
बागपत
बहराइच
बलिया
बलरामपुर
बस्ती
बदायूँ
भदोही
बिजनौर
चित्रकूट
चंदौली
देवरिया
एटा
इटावा
फर्रुखाबाद
फतेहपुर
फिरोजाबाद
गाजियाबाद
गाजीपुर
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
हरदोई
हाथरस
जालौन
जौनपुर
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कौशांबी
लखीमपुर खीरी
ललितपुर
लखनऊ
महराजगंज
महोबा
मैनपुरी
मथुरा
मऊ
मेरठ
मिर्जापुर
मुरादाबाद
मुजफ्फरनगर
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
रामपुर
रायबरेली
सहारनपुर
संभल
शामली
श्रावस्ती
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सोनभद्र
सुल्तानपुर
उन्नाव
वाराणसी

बता दें उत्तर प्रदेश कस्तूरबा गांधी आवास का बालिका विद्यालयों में एक साथ नोटिफिकेशन जारी नहीं किए जाते हैं जिला अनुसार विद्यालय अनुसार अलग-अलग समय पर नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं जैसे ही नई नोटिफिकेशन अपडेट होंगे हम इस आर्टिकल में अपडेट करेंगे।

कक्षा 6 से 8 तक KGBV Eligibility Criteria

कक्षा 6 से 8 वाले KGBV स्कूलों में दो तरह की शिक्षिकाएं रखी जाती हैं, एक पूर्णकालिक और दूसरी अंशकालिक। विज्ञान पढ़ाने वाली शिक्षिका के लिए Zoology, Botany, Chemistry से बीएससी और बीएड या समकक्ष डिप्लोमा के साथ टेट पास होना जरूरी है। हिंदी-संस्कृत और अंग्रेजी वाली शिक्षिका के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, बीएड और टेट होना चाहिए। गणित के लिए B.Sc PCM और बीएड मांगा जाता है। कंप्यूटर, स्काउट गाइड, शारीरिक शिक्षा और कला वाले पदों के लिए अलग-अलग डिप्लोमा तय हैं। रसोइया, चौकीदार और चपरासी जैसे पदों के लिए सिर्फ आठवीं पास होना काफी है। कई बार जिले के हिसाब से इन योग्यताओं में हल्की-फुल्की छूट भी मिल जाती है।

पदयोग्यता
विज्ञान (पूर्णकालिक)Zoology/Botany/Chemistry से B.Sc + B.Ed/LT + TET
हिंदी/संस्कृत (पूर्णकालिक)संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed/LT + TET
गणित (पूर्णकालिक)B.Sc (PCM) + B.Ed/LT + TET
अंग्रेजी (पूर्णकालिक)संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed/LT + TET
कंप्यूटर (पूर्ण/अंशकालिक)स्नातक + PGDCA/BCA/B.Sc Computer या O/A Level डिप्लोमा
स्काउट गाइड (अंशकालिक)BPEd/CPEd उपाधि
शारीरिक शिक्षा (अंशकालिक)BPEd/CPEd उपाधि
कला/क्राफ्ट/संगीत/गृह शिल्पस्नातक + प्रशिक्षण उपाधि
AccountantPGDCA/BCA/B.Sc Computer या समकक्ष डिप्लोमा
Chief Cook8वीं पास
Assistant Cook8वीं पास
Watchman8वीं पास
Peon8वीं पास

कक्षा 9 से 12 तक KGBV Eligibility Criteria

कक्षा 9 से 12 वाले स्कूलों में Principal, TGT और PGT जैसे शिक्षण पद होते हैं और Lab Assistant, Clerk जैसे गैर शिक्षण पद भी निकलते हैं। Principal बनने के लिए 10 साल पढ़ाने का अनुभव, पोस्ट ग्रेजुएशन में फर्स्ट या सेकंड डिवीजन और उम्र 30 साल से ज्यादा होनी चाहिए। TGT के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और टेट, जबकि PGT के लिए उसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री चाहिए। Lab Assistant के लिए 12वीं साइंस या लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा काफी है। Clerk के लिए हाईस्कूल-इंटर के साथ कंप्यूटर सब्जेक्ट या ट्रिपल सी और हिंदी में 25 तथा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग जरूरी है।

पदयोग्यता
Principal10 वर्ष पढ़ाने का अनुभव + PG में प्रथम/द्वितीय श्रेणी + उम्र 30 वर्ष से अधिक
TGTसंबंधित विषय में स्नातक + TET (उच्च प्राथमिक)
PGTसंबंधित विषय में स्नातकोत्तर (MA/MSc/M.Com/MTech आदि)
Lab Assistantहाईस्कूल विज्ञान + लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा, या केवल 12वीं विज्ञान वर्ग
Clerkहाईस्कूल-इंटर (कंप्यूटर विषय/ट्रिपल सी) + हिंदी 25 व अंग्रेजी 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग

KGBV Age Limit and Salary -आयु सीमा और वेतनमान

KGBV भर्ती के ज्यादातर पदों के लिए उम्र 25 से 45 साल के बीच रखी जाती है, हालांकि Principal पद के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल कर दी जाती है। सैलरी की बात करें तो Principal और Warden को करीब 30,000 रुपये, PGT और पूर्णकालिक शिक्षिका को 25,410 रुपये, अंशकालिक शिक्षिका को 12,790 रुपये मिलते हैं। Accountant को लगभग 13,673 रुपये, Clerk को 12,403 रुपये और Lab Assistant को 7,147 रुपये का वेतनमान तय है। मुख्य रसोइया को 7,590 रुपये, सहायक रसोइया को 5,692 रुपये और चौकीदार-चपरासी को 6,325 रुपये मिलते हैं। ध्यान रहे कि जिले के हिसाब से इन आंकड़ों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।

पदवेतनमान
Principal₹30,000
Warden₹30,000
PGT₹25,410
Full Time Teacher₹25,410
Part Time Teacher₹12,790
Accountant₹13,673
Clerk₹12,403
Lab Assistant₹7,147
Chief Cook₹7,590
Assistant Cook₹5,692
Watchman₹6,325
Peon₹6,325

KGBV Selection Process चयन प्रक्रिया

शिक्षण पदों पर चयन सीधे मेरिट के आधार पर होता है, इंटरव्यू नहीं लिया जाता। कक्षा 6 से 8 के लिए हाईस्कूल के 10%, इंटर के 10%, ग्रेजुएशन के 20% और ट्रेनिंग के 30% अंक जोड़े जाते हैं, साथ ही अनुभव के हर साल के लिए 2 नंबर मिलते हैं जो अधिकतम 30 तक ही गिने जाते हैं। कक्षा 9 से 12 में हाईस्कूल-इंटर के 10-10%, ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन के 20-20% और ट्रेनिंग के 30% अंक जुड़ते हैं। रसोइया और सहायक रसोइया का चयन 50 नंबर के इंटरव्यू से होता है जिसमें शारीरिक क्षमता, खाना बनाने की कला और अनुभव देखा जाता है। चौकीदार-चपरासी के इंटरव्यू में भी 50 नंबर, आधे शारीरिक क्षमता और आधे सामान्य ज्ञान के लिए रखे जाते हैं।

  • कक्षा 6 से 8 शिक्षण पद: हाईस्कूल के 10% + इंटर के 10% + ग्रेजुएशन के 20% + ट्रेनिंग के 30% अंक, साथ ही अनुभव के हर साल 2 नंबर (अधिकतम 30 तक)।
  • कक्षा 9 से 12 शिक्षण पद: हाईस्कूल के 10% + इंटर के 10% + ग्रेजुएशन के 20% + पोस्ट ग्रेजुएशन के 20% + ट्रेनिंग के 30% अंक।
  • Chief Cook और Assistant Cook: 50 नंबर का इंटरव्यू, जिसमें शारीरिक क्षमता के 20, खाना बनाने की कला के 20 और अनुभव के 10 नंबर होते हैं।
  • Watchman और Peon: 50 नंबर का इंटरव्यू, जिसमें शारीरिक क्षमता के 25 और सामान्य ज्ञान के 25 नंबर होते हैं।
  • शिक्षण पदों में कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होती, चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।

BSA Office Address आवेदन भेजने का पता

KGBV भर्ती के लिए आवेदन डाक से ही भेजा जाता है, इसलिए सही पता जानना बहुत जरूरी है। नीचे दिए गए जिलों के आधार पर आप अपने संबंधित BSA Office का पता देख सकती हैं।

जिलाBSA Office Address
बाराबंकीनिकट विकास भवन, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश 225001
हापुड़कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़, उत्तर प्रदेश 245101
झाँसीशिक्षा भवन कैम्पस, कचहरी चौराहा, झाँसी, उत्तर प्रदेश 284001
शाहजहांपुरखिरनी बाग, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश 242001
अलीगढ़ब्लॉक संसाधन केंद्र, लोधा, भीमनगर, सूतमील चौराहा, अलीगढ़ 202001
हमीरपुरकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश 210301
सहारनपुरबेरी बाग, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश 247001
प्रतापगढ़अष्टभुजा नगर, बेला टाउन, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश 230001
वाराणसीकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221002
सुल्तानपुरविवेकनगर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश 228001
चित्रकूटकर्वी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश 210205
अयोध्याकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
आगराटिकोरिया, शाहगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश 282010
गोंडापंतनगर, गोंडा, उत्तर प्रदेश 271001
मिर्ज़ापुरबरियाघाट, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश 231001
कुशीनगररवीन्द्रनगर धूस, पडरौना, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश 274304
श्रावस्तीभिनगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश 271831
मैनपुरीकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश 205001
कौशाम्बीमंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश 212207
इटावामाल गोदाम रोड, इटावा, उत्तर प्रदेश 206001
फतेहपुरअबु नगर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश 212601
फिरोजाबादसिविल लाइन, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 283203
सिद्धार्थनगरनौगढ़, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश 272207
प्रयागराजजिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज 211002
बलियानिकट रामलीला मैदान, बलिया, उत्तर प्रदेश 277001
हाथरसकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस, उत्तर प्रदेश 204101
लखीमपुर खीरीकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश 262701
गाज़ियाबादनेहरू नगर III, राकेश मार्ग, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश 201001
गौतमबुध नगरकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुध नगर, उत्तर प्रदेश 201301
उन्नावकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव, उत्तर प्रदेश 209801
सीतापुरस्टेट हाईवे 30B, सीतापुर, उत्तर प्रदेश 261001
सोनभद्रब्रह्म बाबा की गली, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, पिन कोड 231216
कानपुर देहातविकास भवन, माटी, अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश 209101
बलरामपुरकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, पिन कोड 271201

KGBV Application Process आवेदन कैसे भेजें

  • KGBV में आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि डाक से यानी ऑफलाइन भेजा जाता है, सामान्य डाक या कूरियर से भेजा गया फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • फॉर्म हमेशा स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से ही संबंधित BSA Office के पते पर भेजें।
  • संबंधित जिले का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा लें और उसे ध्यान से भरें।
  • सभी शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) की छायाप्रति साथ लगाएं।
  • गजेटेड ऑफिसर या कॉलेज से जारी चरित्र प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न करें।
  • हर फोटो कॉपी पर अपने हस्ताक्षर जरूर करें।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपना पता लिखे दो-तीन खाली लिफाफे फॉर्म के साथ भेजें, ताकि काउंसलिंग या जॉइनिंग लेटर आसानी से आप तक पहुंच सके।
  • आवेदन भेजने से पहले संबंधित जिले का पूरा नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ लें, क्योंकि कुछ जिलों में दस्तावेजों की मांग थोड़ी अलग हो सकती है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अंतर्गत जिला बार भर्ती निकलती है जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में हम समय-समय पर अपडेट करते हैं साथ ही व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल पर भी अपडेट करते हैं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.