UP Home Guard Result 2026 Date: जानिए यूपी होमगार्ड रिजल्ट कब होगा जारी, ट्रेनिंग में शामिल होगा CPR

|
On: June 12, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Home Guard Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए लेटेस्ट अपडेट सामने आया है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड की तेजी से बदलती तकनीक और नई चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षण देने को कहा है वहीं यूपी होमगार्ड भर्ती रिजल्ट सितंबर 2026 तक जारी किए जाने की बात कही है हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है और समय से पहले भी जारी किया जा सकता है वहीं होमगार्ड को सीपीआर यानी कि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन तथा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी इस बार दिया जाएगा यूपी होमगार्ड रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया क्या होगी और रिजल्ट कैसे देख सकते हैं पूरी जानकारी इस ब्लॉग में देखें।

यूपी होमगार्ड रिजल्ट कब आयेगा UP Home Guard Result 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य होमगार्ड एनरोलमेंट मार्गदर्शिका के अंतर्गत कल 41424 रिक्त पदों पर यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट सितंबर 2026 तक घोषित किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी बता दें परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 7 मई 2026 को जारी की गई थी और 10 मई 2026 तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है। और उसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है हालांकि रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर सावधानीपूर्वक रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

UP Home Guard Result 2026 Overview

Overview DetailsInformation
OrganizationUttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board
Exam NameUP Home Guard Recruitment Exam 2026
Total Posts41,424
Exam Date25 April to 27 April 2026
Answer Key Date07 May 2026
Objection Last Date10 May 2026
Result DateSeptember 2026 (Expected)
Official Websiteuppbpb.gov.in

UP Home Guard Result 2026 पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षा 41424 पदों के लिए 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 7 मई 2026 को जारी हुई थी और 10 मई 2026 तक आंसर की पर आपत्तियां मांगी गई थी। अब आंसर की की आपत्तियों के निपटने के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जा रहा है जो की सितंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।

चयनित होमगार्ड को मिलेगी CPR ट्रेनिंग

बता दें इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में ही ट्रेनिंग दी जाएगी यह ट्रेनिंग 90 दिनों की होगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड संगठन को आधुनिक और तकनीकी आधारित प्रशिक्षण देने की बात कही है।  जिसके अंतर्गत इस ट्रेनिंग में कई और विषय जोड़े गए हैं 90 दिन की ट्रेनिंग में कार्डियोपल्मोनरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन भीड़ नियंत्रण और डिजिटल प्रणालियों से संबंधित कुछ ट्रेनिंग भी शामिल की जाएगी।

UP Home Guard Result 2026 कैसे चेक करें

उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार कुछ स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर या अन्य जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब यहां होम पेज पर यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरकर सबमिट कर देना है।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट में दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट में क्या-क्या विवरण होगा

यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रिजल्ट में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी चेक करनी होगी इसके अलावा परीक्षा का विवरण और चयन स्थिति जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती हैं अगर रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई भी कमी है। तो उसे बोर्ड को जानकारी देनी होगी मुख्य तौर पर अभ्यर्थियों को नाम रोल नंबर जन्मतिथि श्रेणी प्राप्तांक योग्यता स्थिति परीक्षा का नाम महत्वपूर्ण निर्देश और अगली प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

यूपी होमगार्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा न्यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं रखे गए हैं हालांकि चयन प्रक्रिया में न्यूनतम योग्यता अंक और कटऑफ ही चयन का आधार बनते हैं बोर्ड द्वारा न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 25% निर्धारित किए जा सकते हैं हालांकि इतने पासिंग मार्क्स पर चयन नहीं होगा। क्योंकि अंतिम चयन कटऑफ और मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। वहीं अनुमानित कटऑफ की बात की जाए तो विषय विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। इन अनुमानों में जनरल वर्ग की कटऑफ 60 से 70 अंक ओबीसी की कटऑफ 55 से 65 अंक और अनुसूचित जाति की 45 से 55 अंक और अनुसूचित जनजाति की 40 से 50 अंकों के बीच मानी गई है। हालांकि वास्तविकता जिलेवार रिक्तियों की संख्या प्रतियोगिता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

रिजल्ट के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण में प्रवेश होगा और अगला चरण फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का होगा। इसके साथ-साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट भी देना होगा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में उम्मीदवारों की लंबाई छाती वजन आदि की जांच की जाएगी जबकि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में दौड़ के माध्यम से शारीरिक क्षमता जांची जाएगी जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में लगानी होगी जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई पूरी होनी चाहिए।

यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के लिए अगले चरण हेतु अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा उन्हें आगे की प्रक्रिया में भाग लेना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल परीक्षण जैसी कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगी इन सभी चरणों को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को 90 दिन की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Important Links

DescriptionLink
UPPRPB Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.