UP Anganwadi Vacancy: आंगनवाड़ी के 375 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

|
On: August 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

उत्तर प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बरेली और सोनभद्र जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। बरेली जिले में कुल 174 और सोनभद्र जिले में कुल 201 पद हैं। यह भर्ती मानदेय पर आधारित है और सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसका मतलब है कि किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट और वरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले, ब्लॉक या वार्ड के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी लेकर आवेदन कर सकती हैं। इस लेख में दोनों जिलों की भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में विस्तार से दी गई है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न हो।

UP Anganwadi Vacancy पूरी जानकारी

यह भर्ती शासनादेश संख्या में तय व्यवस्था के अनुसार की जा रही है। बरेली और सोनभद्र दोनों जिलों की विज्ञप्ति एक ही तारीख यानी 5 अगस्त 2026 को जारी हुई है। बता दें कि सिर्फ इन दो जिलों में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती की विज्ञप्तियां अब तक जारी हो चुकी हैं। हर जिले की भर्ती संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास कार्यालय की ओर से अलग-अलग जारी की जा रही है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि और कुछ शर्तें जिलेवार अलग-अलग भी हो सकती हैं। सभी जिलों में आवेदन प्रक्रिया एक ही विभागीय वेबसाइट से पूरी होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने जिले की विज्ञप्ति ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करना चाहिए। जिन जिलों में अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, वहां भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

यहां देखें – यूपी आंगनवाड़ी के 23+ जिलों में नई भर्ती, देखें लेटेस्ट नोटिफिकेशन की लिस्ट UP Anganwadii Recruitment Notification 2026

बरेली और सोनभद्र में रिक्त पदों की जानकारी

बरेली जिले में कुल 174 पद रिक्त हैं, जबकि सोनभद्र जिले में कुल 201 पद रिक्त हैं। बरेली जिले की बात करें तो यहां आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, भदपुरा, भोजीपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, दमखोदा, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, शेरगढ़ और बरेली नगर/शहर परियोजनाओं में पद खाली हैं। सबसे ज्यादा पद मझगवां (23) और बहेड़ी (21) परियोजना में रिक्त हैं। वहीं सोनभद्र जिले में बभनी, चतरा, चोपन, दुद्धी, घोरावल, म्योरपुर, नगवां और रॉबर्ट्सगंज परियोजनाओं में पद रिक्त हैं। सोनभद्र में सबसे अधिक पद रॉबर्ट्सगंज (53) और घोरावल (36) परियोजना में हैं। दोनों जिलों में आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों का पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों की सही स्थिति समझ सकें।

यह देखें – 10वीं 12वीं को ₹30000 स्कॉलरशिप, अब 31 अगस्त तक करें आवेदन Dr Rajendra Prasad 10th 12th Scholarship 2026

बरेली जिला – रिक्त पदों का विवरण

वर्गरिक्त पद
अनुसूचित जाति/जनजाति28
अन्य पिछड़ा वर्ग43
सामान्य/अनारक्षित103
कुल पद174

सोनभद्र जिला – रिक्त पदों का विवरण

वर्गरिक्त पद
अनुसूचित जाति (SC)56
अनुसूचित जनजाति (ST)7
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)53
अनारक्षित (UR)85
कुल पद201

UP Anganwadi Vacancy पात्रता मानदंड

आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को नीचे दी गई सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की गलती न हो।

  • केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।
  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर तक मान्य होगी, मेरिट में इसी आधार पर अंक जोड़े जाएंगे।
  • आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी और हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
  • अभ्यर्थी को संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को चयन में वरीयता दी जाएगी, उसके बाद गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मौका मिलेगा।

UP Anganwadi Vacancy आवेदन कैसे करें

दोनों जिलों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से कोई भी पात्र महिला अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकती है।

  • सबसे पहले विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • अपने जिले की संबंधित भर्ती विज्ञप्ति को खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता आदि।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद ही सबमिट करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की सुधार की जरूरत न पड़े।
  • भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

DescriptionLink
ऑनलाइन आवेदन करेंClick Here
Online Apply – सभी जिलों के नोटिफिकेशन यहां देखेंClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.