UP Anganwadi Vacancy 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता औऱ सहायिका के 28608 रिक्त पदों पर होंगी नई नियुक्तियां, पात्रता आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

|
On: June 14, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एक बार फिर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के 28608 रिक्त पदों पर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। रिक्त पदों को भरने के निर्देश जारी हो चुके हैं। विभाग द्वारा सभी जिलों में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे जल्द से जल्द अधिसूचना जारी की जा सके और रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए उत्तर प्रदेश की 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इस प्रक्रिया में बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। यह दूसरे चरण की एक और बड़ी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन ऑनलाइन तरीके से करना होगा। जल्द ही आवेदन सहित पूरी जानकारी घोषित की जा सकती है।

UP Anganwadi Vacancy 2026 Overview

ParticularsDetails
Recruitment NameUP Anganwadi Vacancy 2026
DepartmentUttar Pradesh Women and Child Development Department
Total Vacancies28,608 Posts
Anganwadi Worker Posts7,068 Posts
Anganwadi Helper Posts21,540 Posts
Application ModeOnline
Educational Qualification12th Pass
Minimum Age Limit18 Years
Maximum Age Limit35 Years
Selection ProcessMerit-Based (No Written Exam)
Who Can ApplyFemale Candidates Only
Domicile RequirementResident of the Concerned Gram Panchayat/Ward
Official NotificationTo Be Released Soon

पदों का विवरण

उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रदेश भर में 28608 पद रिक्त चिन्हित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता और सहायिका के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7068 पद खाली हैं, जबकि आंगनबाड़ी सहायिका के 21540 पद रिक्त हैं। इसके साथ-साथ अभी वर्तमान में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिटायर्ड हुई हैं, उन पदों को भी भरा जाएगा। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इस पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। यह प्रक्रिया जिला स्तर पर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

UP Anganwadi आवेदन के लिए पात्रता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए पात्रता की बात की जाए तो केवल महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसमें न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एक समान रखी गई है, यानी कि दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना चाहिए। इससे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी जाती थी, लेकिन अब दोनों ही पदों के लिए समान योग्यता कर दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आयु सीमा की भी पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल रखी गई है। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, ऐसी महिलाएं जो आरक्षित या विशेष आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आती हैं, तो सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दिए जाने का प्रावधान है, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस पद के लिए केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी हैं, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

पदों की जानकारी UP Anganwadi Vacancy Details

पदों की संख्या की बात की जाए तो विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में रिक्त पदों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करानी होगी, जिसकी सूची विकास भवन, तहसील, विकासखंड और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले के लिए निकलने वाले विज्ञापन को स्थानीय समाचार पत्र में भी प्रकाशित कराया जाएगा। वहीं, पदों से संबंधित पूरी जानकारी आंगनवाड़ी ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। बहुत से ऐसे जिले हैं, जिसमें काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या फिर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्तियां नहीं की गई हैं। इन सभी जिलों में अब आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

UP Anganwadi Workers Selection Process चयन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाता है। साथ ही बता दें, यह संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाती हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होती है, बल्कि केवल मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। लेकिन एक बार और स्पष्ट कर देते हैं कि मेरिट के अलावा कुछ विशेष श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है, जिसमें विधवा, तलाकशुदा प्रमुख रूप से शामिल हैं। अगर किसी ग्राम पंचायत में कोई भी महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के लिए आवेदन करती है और विधवा या तलाकशुदा होती है, तो कम मेरिट होने के बाद भी उस महिला को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

UP Anganwadi Online Form भरने की प्रक्रिया

एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित जिले में आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं, जो पात्रता रखती हैं, तो आंगनबाड़ी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। बता दें, प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की जाएगी और सभी के लिए आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन की तिथि तथा अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आंगनबाड़ी आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब अपने जिले या ग्राम पंचायत या वार्ड से संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक देखना होगा।
  • अब यहां सबसे पहले आंगनबाड़ी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करना होगा।
  • अब यहां आपको अपनी सभी जानकारी और शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अगर ऐसी महिलाएं, जो विशेष वरीयता श्रेणी का लाभ लेना चाहती हैं, तो उन्हें विधवा या फिर तलाकशुदा या अन्य वरीयता श्रेणी का लाभ लेने के लिए संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरकर आवेदन फाइनल लॉक कर देना है।

प्रदेश की 12वीं पास महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर

उत्तर प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी एजुकेशन को मजबूत और एक अलग दिशा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी के दूसरे चरण में 28000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। ऐसी महिलाएं, जो 12वीं पास हैं और सभी पात्रता रखती हैं, तो वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन कर सकती हैं। जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है और इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर सहायिका से संबंधित सभी जानकारी के लिए आंगनबाड़ी के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। संबंधित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.