UGC NET June 2026 Exam Schedule Released: यूजीसी नेट जून 2026 के एग्जाम शेड्यूल जारी, पूरा टाइम टेबल पीडीएफ चेक करें

|
On: June 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UGC NET June 2026 Exam Schedule Released: यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी हुआ है। यह परीक्षा 22 जून से लेकर 30 जून तक CBT मोड में आयोजित की जाएगी। अब अभ्यर्थी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की पूरी जानकारी देख सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को जानकारी दी है, जिसके अनुसार यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET June 2026 Exam एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 22 जून से परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है, ऐसे में उम्मीदवार 12 से 14 जून के बीच एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उस पर दर्ज सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक जांच लेनी हैं। विशेष रूप से एडमिट कार्ड पर शहर का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, विषय कोड और शिफ्ट टाइमिंग की पूरी जानकारी सत्यापित कर लें।

UGC NET June 2026 Exam Schedule

SubjectDate & Shift
Visual Arts, Geography, Tamil, Punjabi, Labour Welfare, Santali, Marathi22 Jun – Shift 1
Computer Science & Applications, Persian, Bengali, Music, Population Studies, Home Science22 Jun – Shift 2
Social Work, Education, Public Administration, Urdu, Criminology, Malayalam, Tribal & Regional Languages, Folk Literature23 Jun – Shift 1
Electronic Science, Women Studies, Law, Mass Communication & Journalism, Forensic Science, Library & Information Science, Nepali, Philosophy23 Jun – Shift 2
Japanese, Dogri, Rajasthani, Political Science, Comparative Study24 Jun – Shift 1
Defence & Strategic Studies, Commerce, Indian Culture, Buddhist, Jain, Gandhian & Peace Studies24 Jun – Shift 2
Chinese, English, Spanish, Konkani, Kashmiri25 Jun – Shift 1
Pali, Prakrit, History, Comparative Literature25 Jun – Shift 2
Arab Culture, Hindi, Islamic Studies, Indian Knowledge System, Kannada, German, Sindhi, French, Manipuri29 Jun – Shift 1
Maithili, Arabic, Psychology, Physical Education, Sanskrit, Management, Ayurveda Biology29 Jun – Shift 2
Economics, Environmental Science, Anthropology, Hindu Studies, Gujarati, Sanskrit, Bodo, Politics Including Human Rights30 Jun – Shift 1
Sociology, Assamese, Yoga, Adult Education, Tourism Administration & Management, Odia, Social Medicine & Community Health, Archaeology, Forestry, Statistics30 Jun – Shift 2

UGC NET June 2026 Exam Timing

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार शिफ्ट एक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि शिफ्ट दो दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी। 22 जून 2026 को शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहले दिन शिफ्ट एक में विजुअल आर्ट, तमिल, भूगोल, पंजाबी, लेबर वेलफेयर, संताली और मराठी आदि विषय शामिल हैं। वहीं शिफ्ट दो में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, पर्सियन, बंगाली, म्यूजिक, पॉपुलेशन स्टडीज, होम साइंस आदि की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

23 जून को होगी यह परीक्षाएं

23 जून को सोशल वर्क, एजुकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी, मलयालम, ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज, परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा फोक लिटरेचर आदि की परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह पहली शिफ्ट में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल है। वहीं दूसरी शिफ्ट में इलेक्ट्रॉनिक साइंस, वूमेन स्टडीज, लॉ, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, फॉरेंसिक साइंस, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, नेपाली तथा फिलॉसफी की परीक्षा आयोजित होगी।

24 जून को होने वाली परीक्षाओं की जानकारी

24 जून को शिफ्ट एक के अंतर्गत जापानी, डोगरी, राजस्थानी, पॉलिटिकल साइंस, कंपैरेटिव स्टडी आदि की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं शिफ्ट दो में डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, कॉमर्स, इंडियन कल्चर तथा बुद्धिस्ट, जैन, गांधियन एंड पीस स्टडीज की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

25 जून को यह परीक्षाएं आयोजित होंगी

25 जून को पहली शिफ्ट में चीनी, अंग्रेजी, स्पेनिश, कोंकणी, कश्मीरी आदि विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा पहली शिफ्ट में आयोजित होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में पाली, प्राकृत, इतिहास और कंपैरेटिव लिटरेचर जैसी परीक्षाएं आयोजित होंगी।

29 जून को 2 शिफ्टों में यह परीक्षाएं

29 जून को होने वाली परीक्षाओं की बात की जाए तो मैनेजमेंट और साइकोलॉजी सहित कई विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में अरब कल्चर, हिंदी, इस्लामिक स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम, कन्नड़, जर्मन, सिंधी, फ्रेंच और मणिपुरी की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में मैथिली, अरबी, साइकोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, मैनेजमेंट, आयुर्वेद बायोलॉजी तथा अन्य पारंपरिक विषयों की परीक्षा आयोजित होगी।

30 जून को आखिरी परीक्षा में होंगे यह पेपर

अंतिम दिन यानी 30 जून को पहली शिफ्ट में इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंट साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, हिंदू स्टडीज, गुजराती, संस्कृत, बोडो तथा पॉलिटिक्स इनक्लूडिंग ह्यूमन राइट्स आदि विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में समाजशास्त्र, असमिया, योग, एडल्ट एजुकेशन, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, ओड़िआ, सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, आर्कियोलॉजी, फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए एडमिट कार्ड कब आएगा

यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार 8 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी और उसके बाद एडमिट कार्ड जारी होगा। अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार यूजीसी नेट से जुड़ी सभी अपडेट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Official Exam Schedule  PDF –  Click Here

Official Website – Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.