TGT शिक्षक बनने के लिए टीईटी और ग्रेजुएशन में 50% अंक की बाध्यता नहीं, NCTE ने नोटिस जारी किया

TGT  Teacher Selection Rules उत्तर प्रदेश में 17740 टीजीटी की नई भर्ती जल्द आने वाली है। UPESSC को 20 विषयों के लिए 17000 से ज्यादा पदों पर अधियाचन मिला था। इस बीच टीजीटी भर्ती के लिए ग्रेजुएशन में 50% और TET की अनिवार्यता को लेकर काफी चर्चा हो रही है। क्या ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स लाने वाले ही टीजीटी की सरकारी नौकरी ले सकते हैं? हाल ही में सामने आए एक ‘नोटिस’ ने हजारों युवाओं की चिंता बढ़ा दी थी। खासकर तब, जब बड़ी संख्या में उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इस कन्फ्यूजन के बीच नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने जरूरी जानकारी दी है। परिषद ने साफ कहा है कि टीजीटी भर्ती के लिए वैलिड TET और ग्रेजुएशन में 50% अंक अनिवार्य करने वाला पत्र फर्जी है और उसकी ओर से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं हुआ।

TGT में 50% मार्क्स और TET अनिवार्य पर क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोटिस काफी शेयर किया जा रहा है। इस नोटिस में टीजीटी भर्ती की पात्रता को लेकर दो दावे किए गए थे, जिसने शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को परेशानी में डाल दिया। नोटिस में टीजीटी के लिए ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स और TET को अनिवार्य करने की बात लिखी थी। मामले को तूल पकड़ता देख एनसीटीई ने संज्ञान लिया और इस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया।

फर्जी नोटिस में क्या लिखा था?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे नोटिस में लिखा था कि हाल ही में काउंसिल की मीटिंग में लिए गए फैसले और बाद में शिक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी के अनुसार सभी स्टेकहोल्डर्स की जानकारी के लिए यह नोटिफाई किया जाता है कि-

  • NCTE की बनाई गाइडलाइंस के अनुसार संबंधित सरकार द्वारा कराया गया एक वैलिड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) क्वालिफिकेशन सभी स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के तौर पर अपॉइंटमेंट के लिए जरूरी होगा।
  • इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट या सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स भी TGT भर्ती के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी शर्त होगी।

NCTE ने बताई सच्चाई?

एनसीटीई ने सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस नोटिस का आधिकारिक तौर पर खंडन जारी किया है। काउंसिल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर साफ किया कि टीजीटी भर्तियों के लिए वैलिड TET और ग्रेजुएशन में 50% अंक अनिवार्य करने वाला यह लेटर पूरी तरह से फर्जी है। एनसीटीई ने ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है। परिषद ने लोगों से इस अफवाह पर ध्यान न देने और इसे न फैलाने की अपील की है। सही अपडेट के लिए केवल आधिकारिक NCTE माध्यमों पर भरोसा करने को कहा गया है।

TGT भर्ती के लिए क्या हैं नियम?

इस कन्फ्यूजन के बीच यह भी समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर TGT भर्ती की योग्यता और पात्रता के नियम क्या हैं। आइए यहां जानते हैं-

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन में कम से कम 45% से 50% नंबर होने चाहिए, लेकिन 50% नंबर की कोई अनिवार्यता नहीं है।

बीएड की डिग्री: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल की B.Ed या समकक्ष ट्रेनिंग डिग्री होनी चाहिए।

CTET/TET का नियम: फिलहाल कक्षा 1 से 5 प्राइमरी लेवल (PRT) भर्ती के लिए TET या CTET Paper-1 और कक्षा 6 से 8 अपर प्राइमरी के लिए CTET Paper-2 या TET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। लेकिन यूपी समेत कई राज्यों में माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और 10 के टीजीटी पदों के लिए टीईटी नहीं मांगा जाता। सिर्फ ग्रेजुएशन और बीएड वाले भी टीजीटी की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेजों में LT ग्रेड टीचर भर्ती और कक्षा 11 व 12 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती में भी टीईटी अनिवार्य नहीं है।

यूपी में 17740 टीजीटी पदों की भर्ती पर क्या है अपडेट?

बता दें कि यूपी में टीजीटी की 17740 वैकेंसी जल्द आने वाली हैं। नई भर्ती आने से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि UPESSC इस बार टीजीटी के लिए टीईटी और ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स अनिवार्य कर सकता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। पात्रता से जुड़ा अंतिम फैसला आयोग की ओर से आने वाले विज्ञापन में ही सामने आएगा। अधियाचन 20 विषयों के लिए मिला है, इसलिए पदों का विषयवार ब्योरा भी विज्ञापन के साथ ही सामने आएगा। तब तक टीजीटी की मौजूदा पात्रता में बदलाव की कोई पुष्टि नहीं हुई है।20261016 105553

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now