पढ़ाई के लिए मिलेगी ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप, जानें पूरी डिटेल SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 : SBI Foundation की तरफ से SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों से लेकर आईआईटी, आईआईएम, एमबीबीएस और विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों तक को शामिल किया गया है, जिन्हें ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख तक सालाना छात्रवृत्ति मिल सकती है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 रखी गई है।

ParticularsDetails
Scheme NameSBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27
Provided BySBI Foundation (State Bank of India)
Eligible StudentsClass 9 to 12, UG, PG, IIT, IIM, MBBS and students studying abroad
Financial Support₹15,000 to ₹15,00,000 per year
Last Date to Apply19 September 2026
Official Websitesbiashascholarship.co.in

किसे मिलेगा फायदा और कितना आरक्षण है

इस स्कॉलरशिप में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। कुल सीटों में से 50% सीटें छात्राओं के लिए रखी गई हैं, जबकि 25% सीटें एससी-एसटी वर्ग के लिए और 5% सीटें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तय की गई हैं। यानी स्कूल से लेकर मेडिकल और विदेश में पढ़ने वाले हर वर्ग के छात्रों को इसमें बराबर मौका देने की कोशिश की गई है।

कोर्स के हिसाब से कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी

Course/CategoryScholarship Amount
Class 9th to 12th₹15,000
Graduation (Top 300 NIRF)₹75,000
Post Graduation (Top NIRF)₹1,50,000
Medical (MBBS – NEET)₹2,00,000
IIT Students (23 IITs)₹2,00,000
IIM Students (22 IIMs)₹5,00,000
Study Abroad (QS Top 200)₹15,00,000

आवेदन के लिए पात्रता

स्कूली छात्रों यानी 9वीं से 12वीं तक के लिए सामान्य वर्ग में पिछली कक्षा में 75% अंक, एससी-एसटी वर्ग में 65% अंक और दिव्यांग वर्ग में 60% अंक होने जरूरी हैं, और परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों के लिए भी यही अंक सीमा लागू होती है यानी सामान्य वर्ग में 75% या 7.5 CGPA, एससी-एसटी में 65% और दिव्यांग वर्ग में 60%, बस इनके लिए परिवार की सालाना आय सीमा बढ़कर ₹6 लाख तक रखी गई है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए छात्र का NIRF रैंकिंग में शामिल संस्थान से पढ़ाई करना जरूरी है, आईआईटी वाले छात्रों के लिए देश के 23 आईआईटी में से किसी एक में और आईआईएम वाले छात्रों के लिए 22 आईआईएम में से किसी एक में दाखिला होना चाहिए। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए QS रैंकिंग के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में से किसी एक में एडमिशन जरूरी है।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे

फॉर्म भरने के लिए पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, स्कूल या कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट या एडमिशन लेटर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की जरूरत होगी। एसबीआई में खाता रखने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मेडिकल, आईआईटी या विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने एंट्रेंस स्कोरकार्ड या यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर की कॉपी भी जमा करनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले sbiashascholarship.co.in पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी कैटेगरी चुनें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और बाकी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • मेडिकल, आईआईटी या विदेश में पढ़ने वाले छात्र अपना एंट्रेंस स्कोरकार्ड या ऑफर लेटर भी अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म भर लेने के बाद उसे सबमिट कर दें।
DescriptionLink
Apply OnlineClick Here
Official Websitesbiashascholarship.co.in

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now